
तृणमूल कांग्रेस ने एक विधायक समेत मुर्शिदाबाद जिले के अपने दो नेताओं को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है और उनसे पूछा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यहां की एक अदालत को बताया कि आरोपों की जांच के लिए गठित निगरानी समिति ने उन्हें बरी नहीं किया है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शहर यात्रा की पूर्व संध्या पर हैदराबाद में पोस्टर लगाए हैं, जिसमें राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए तेलंगाना को कोई फंड जारी नहीं करने के लिए केंद्र पर निशाना साधा गया है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
पत्रकारों ने अमित शाह के बिहार दौरे के संबंध में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा तो उन्होंने कहा, ''उन लोगों की बात हम नहीं सुनते। उन्हें (अमित शाह) ना तो बिहार की जानकारी है और ना ही देश के ही बारे में कुछ पता है। वे केवल अंड-बंड बोलते रहते हैं, उनकी पर ध्यान देना हम जरूरी नहीं समझते।''
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में एक ई-रिक्शा में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवार तड़के नंद नगरी में ईएसआई डिस्पेंसरी के पास हुई। पुलिस को घटना के पीछे ई-रिक्शा की बैटरी खराब होने का संदेह है।
अधिकारियों ने कहा कि घायलों की पहचान पुष्पराज (45) के रूप में हुई है, जो 85 प्रतिशत जल गया था और 28 वर्षीय गौरव, जो 40 प्रतिशत जल गया था। 95 फीसदी झुलसी पुष्पराज की पत्नी ओमी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
पूर्व मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने शनिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुरू होने से ठीक पहले वह औपचारिक रूप से देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हो हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
बद्रीनाथ धाम से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। बद्रीनाथ धाम हिंदुओं की आस्था के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। लेकिन, बद्रीनाथ धाम की शांत वादियों में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद फायरिंग ने खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 3 प्रस्ताव पारित हुए हैं। पहला, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के देहांत पर शोक प्रस्ताव है, दूसरा मणिपुर पर शोक प्रस्ताव और तीसरा शोक प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश की आपदा पर है। इस प्रस्ताव में यह भी मांग की गई है कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि सरकार से जो सहायता मिलनी है वह पर्याप्त मात्रा में मिले।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस सांसद पी.चिदंबरम ने कहा कि राजनीतिक स्थिति पर हमारा मानना है कि देश के संवैधानिक और संघीय ढांचे के लिए चुनौती है. संघवाद को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा रहा है, राज्य सरकारों को बाधित किया गया है, राज्य सरकारों को राजस्व देने से इंकार कर दिया गया है या कम कर दिया गया है और राज्य सरकारों को उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के रास्ते में बाधाएं खड़ी की गई हैं
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस सांसद पी.चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति एक ड्राफ्ट प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही है। विचार-विमर्श अभी भी चल रहा है। हम देश की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। देश के सामने आने वाले आर्थिक संकट और आंतरिक और बाहरी सुरक्षा खतरों में विभाजित किया जा सकता है जो देश के लिए एक बड़ी चुनौती हैं।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में जारी एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। सेना ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान की ओर से भी फायरिंग की गई है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी का शव ड्रोन से दिखा है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी है। जंगलों में छिपे आतंकियों पर ड्रोन से बम बरसाए जा रहे हैं।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की पहाड़ियों पर छिपे आतंकियों पर सेना ने जबरदस्त प्रहार किया है। जंगलों और पत्थरों को ढाल बनाकर जो आतंकी छुपे हैं, उनपर ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर से बम बरसाए गए हैं। आतंकियों को टारगेट करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सामाने आया है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि अमित शाह जब आते हैं तभी ऐसा क्यों होता है। उन्हें शर्म नहीं आती वे बिहार में आ रहे हैं और बिहार को ही गाली दे रहे हैं। गुजरात में भी तो जंगलराज है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कुछ लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी भी घायल है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
एक राष्ट्र, एक चुनाव' के संबंध में बनाई गई समिति पर पूर्व राष्ट्रपति और समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने कहा, "पहली बैठक 23 सितंबर को होगी।"
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के मधुबनी पहुंचे हैं। वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की और सतर्क सैनिकों ने नाकाम कर दिया। सेना ने कहा कि 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। तीसरा आतंकवादी मारा गया, लेकिन एलओसी पर पाक पोस्ट द्वारा गोलीबारी के कारण शव की बरामद करने में बाधा आई। ऑपरेशन जारी है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट मुफ्त बिजली और 200 यूनिट तक 50% सब्सिडी देने का वादा कर रहे हैं। राज्य में महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह और किसानों को 5 हॉर्स पावर तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश में पिछड़े समुदायों को 27% आरक्षण और जाति आधारित जनगणना की जाएगी।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। यह बुहत ऐतिहासिक बैठक है, क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उसके कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। पिछले एक साल से आप देख रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी देश की सड़कों पर है। हम जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं। हम ऐसे मुद्दों को उठा रहे हैं, जिन्हें संवाद में स्थान नहीं मिलता है।
पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्र की और उस भारत जोड़ो यात्रा जो आज भी जारी है, वह कभी आपको आजादपुर मंडी में दिखती है, कभी मोटर मैकेनिक के यहां दिखती है, कभी मणिपुर में दिखती है, कभी लद्दाख में दिखती है। भारत जोड़ो यात्रा ने राजनीति की दिशा बदल दी है। देश में वैसी राजनीति नहीं हो सकती, जैसी की अब तक हो रही थी। मुद्दों पर आना पड़ेगा। आप नरेंद्र मोदी हो, अमित शाह हों, आप कोई हों, आपको मुद्दों पर आना पड़ेगा। भारत जोड़ो यात्रा ने यह काम किया है।
उन्होंने कहा कि जो पाठ्यक्रम होता है, अब वह पाठ्यक्रम जनता तय करेगी यह भारत जोड़ो यात्रा ने सुनिश्चित कर दिया है। पाठ्यक्रम नागपुर से नहीं बन सकता। पाठ्यक्रम पार्टियों के हेडक्वार्टर से नहीं बन सकता है। पाठ्यक्रम गलियों, सड़कों, ढाड़ियों और गांवों से बनेगा। भारत जोड़ो यात्रा ने यह सुनिश्चित कर दिया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले एक साल में एक और ऐतिहासिक उपलब्धी हुई, जो किसी और पार्टी में यह उपलब्धी नहीं हो सकती है, सिर्फ कांग्रेस पार्टी में हो सकती है। हमारी पार्टी के भीतर चुनाव हुआ और मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष चुने गए। यह एक मील का पत्थर है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र कैसा होना चाहिए, यह मिसाल हमने सभी पार्टियों के सामने पेश की।
कुछ टीवी एंकर्स के प्रोग्राम में INDIA गठबंधन के प्रवक्ताओं को नहीं भेजने के फैसले पर पवन खेड़ा ने कहा कि हमने प्रतिबंध, बहिष्कार या ब्लैक लिस्ट नहीं किया है। यह एक असहयोग आंदोलन है, हम समाज में नफरत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे। वे हमारे दुश्मन नहीं हैं। कुछ भी स्थायी नहीं है, अगर कल उन्हें एहसास हुआ कि वे जो कर रहे थे वह भारत के लिए अच्छा नहीं है तो हम फिर से उनके शो में जाना शुरू कर देंगे।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने तेलंगाना में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक को लेकर कहा, "यह हमारी पुरानी जमीन है, इस जमीन से कांग्रेस को हमेशा शक्ति मिली है। आज हम वहां वापस पहुंचे हैं और उसे नमस्कार करतें हैं। बैठक के बाद निष्कर्ष सामने आएगा।"
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तेलंगाना में हमारी सरकार नहीं है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मायने रखती है कि तेलंगाना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है, तेलंगाना को बनाने में कांग्रेस की भूमिका रही है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
NIA ने ISIS कट्टरपंथ और भर्ती मामले में तमिलनाडु और तेलंगाना में 30 स्थानों पर छापेमारी की। कोयंबटूर में 21 स्थानों, चेन्नई में 3 स्थानों, हैदराबाद/साइबराबाद में 5 स्थानों और तेनकासी में 1 स्थानों पर छापेमारी चल रही है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
मुंबई के कुर्ला इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे करीब 50-60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से 39 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से हैदराबाद में शुरू होने होगी। इस बैठक में तेलंगाना समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी और इसके लिए रणनीति भी बनाई जाएगी।
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Sep 2023, 7:59 AM IST