
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''राहुल गांधी जिस 'शक्ति' की बात कर रहे थे, मैं खुले तौर पर कहूंगा कि मोदीजी के पास आरएसएस और मनुवाद के रूप में यह शक्ति है... वे इस शक्ति का उपयोग करके हमें कुचलना चाहते हैं।"
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित विशाल रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास भ्रष्टाचार की मोनोपॉली है। आज चार तरीके से वसूली चल रही है- चंदा दो, धंधा लो, हफ्ता वसूली, ठेका लो, रिश्वत दो और शेल कंपनी।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित विशाल रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यहां हर प्रदेश से लोग बैठे हैं, यहां पूरा हिंदुस्तान बोल रहा है। इंडिया गठबंधन की आवाज ही 'हिन्दुस्तान की अवाज' है।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित विशाल रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी एक मुखौटा हैं। कोई 56 इंच की छाती नहीं, पूरी तरह से खोखला हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बिना ईवीएम और केंद्रीय एजेंसियों के चुनाव नहीं जीत सकते हैं।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित विशाल रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द है 'शक्ति'। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा ईवीएम में है, यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग में है। महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी और मेरी मां से रोते हुए कहा, 'सोनिया जी, मुझे शर्म आती है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की शक्ति नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। इस तरह हजारों लोगों को धमकी दी गई है।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित विशाल रैली में एनसीपी-शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने इसी शहर से 'भारत छोड़ो' का नारा दिया था, आज हमें (इंडिया गठबंधन) बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की कसम खानी चाहिए।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमें यात्रा इसलिए करनी पड़ी क्योंकि मीडिया आज देश के अहम मुद्दों को नहीं उठाता। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का मुद्दा, अग्निवीर जैसे मुद्दे आज मीडिया में नहीं दिखते।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित विशाल रैली में एनसीपी-शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आज हिंदुस्तान के हालात में बदलाव लाने की जरुरत है। बीजेपी ने देश की जनता को झूठा आश्वासन देकर फंसाया है। हमें एक साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से दूर करना होगा।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में आयोजित विशाल रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पहली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और कश्मीर में समाप्त हुई। कश्मीर में बर्फबारी हो रही थी और कई सदस्यों ने अपने जीवन में कभी बर्फ नहीं देखी थी। यही हमारा भारत है। आपको अपने वोटों की रक्षा करनी है क्योंकि मशीन (ईवीएम) चोर है। जब आप अपना वोट डालें, तो कागज की जांच करें और अपना वोट सत्यापित करें... जब इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा, तो यह मशीन खत्म करेगा। और दूसरा, चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ईडी और सीबीआई की मदद से विपक्षी सरकारें गिराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई नफरत की विचारधारा के खिलाफ है, व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या अमित शाह के खिलाफ नहीं है। वहीं मुंबई रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि चुनावी बॉण्ड बीजेपी का ‘सफेदपोश भ्रष्टाचार’ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा, इसलिए बीजेपी ने डर के कारण ‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल करना बंद कर दिया।
मुंबई रैली को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें भारत को सभी लोगों के लिए सुरक्षित बनाना है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। वहीं, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी के लोग राहुल गांधी के नाम में लगे ‘गांधी’ से डरते हैं।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग लोकसभा चुनाव में मुद्दा होगा।
‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस और राजद सहित 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं। मुंबई हवाई अड्डा पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां ‘इंडिया’ के सहयोगियों के खिलाफ काम कर रही हैं। यही वह मुद्दा है जिस पर गठबंधन चुनाव लड़ेगा।’
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई के शिवाजी पार्क में कांग्रेस की ओर से आयोजित इंडिया गठबंधन की विशाल रैली शुरू हो गई है। रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, एम के स्टालिन, महबूबा मुफ्ती समेत घटक दलों के कई दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी मेगा रैली से पहले बालासाहेब ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित की।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह रैली एक शुरुआत है और नतीजे चौंकाने वाले होंगे। इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। सीट-बंटवारे का फॉर्मूला जल्द ही तय किया जाएगा। चुनावी बांड घोटाले से पूरा देश हिल गया है।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम पर सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि उनके (आयोग) पास अपने स्वयं के कारण होंगे कि उन्होंने एक लंबे कार्यक्रम की घोषणा की है, उनके पास संवैधानिक अधिकार और जिम्मेदारियां हैं। हमारा चुनाव आयोग से एक ही अनुरोध है कि इस लंबी अवधि के दौरान आचार संहिता का ध्यान रखें, क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान होगा और साथ ही रैलियां भी होंगी, इसका प्रभाव पड़ेगा। हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दल के लिए एक समान अवसर तैयार करे।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
पंजाब के होशियारपुर जिले में CIA टीम अवैध हथियारों की सूचना के बाद छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन इस दौरान बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
पंजाब पुलिस की CIA टीम को खबर मिली थी कि मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं, जिसके बाद मुकेरिया में जब टीम पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
आरजेडी नेता नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। हमारी पूरी तैयारी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। मैं चौंकाने वाला इस लिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। दूसरा ये है कि केंद्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया? बिहार को ना विशेष पैकेज मिला, बीजेपी की सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। बीजेपी में जाते ही CM कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है।"
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
कांग्रेस के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय। इन पांच न्याय को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रत्येक न्याय के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटियां दी है। 2024 के चुनाव में हम पांच साल के लिए जनादेश मांग रहे हैं।"
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "आज INDIA गठबंधन की शिवाजी पार्क में एक बड़ी रैली होने वाली है। चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। न्याय यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है, राहुल गांधी ने कहा है कि जब तक देश के सभी जाति के लोगों को न्याय नहीं दिला सकेंगे तब यह लड़ाई जारी रहेगी।"
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अगर भारत 'मोहब्बत' का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि बीजेपी नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा। तो इस नफरत का आधार है अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।"
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 9वां समन जारी किया है। उन्हें 21 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
राहुल गांधी मुंबई के मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक 'जन न्याय पदयात्रा' निकाल रहे हैं। पदयात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हुई हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन केई बड़े नेता शामिल हुए हैं।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
मुंबई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज समापन है। राहुल गांधी आज मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। न्याय यात्रा के समापन पर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
रैली में राहुल गांधी के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे।
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Mar 2024, 8:01 AM IST