असम में बीजेपी के बड़े नेता और चार बार के पूर्व सांसद राजेन गोहेन ने परिसीमन को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कैबिनेट स्तर के असम खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
लद्दाख के कारगिल के द्रास शहर के कबाड़ी नाला में एक स्क्रैप साइट के पास विस्फोट हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं। एसएसपी कारगिल अनायत अली चौधरी ने कहा कि घायलों को एसडीएच द्रास में भर्ती कराया गया है।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
भारत और चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को हल करने के लिए डीबीओ और चुशूल में मेजर जनरल स्तर की वार्ता की। दोनों स्थानों पर भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व मेजर जनरल पीके मिश्रा और मेजर जनरल हरिहरन ने किया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि ये बातचीत डेपसांग प्लेन्स और सीएनएन जंक्शन पर मुद्दों को सुलझाने के लिए हो रही है।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार के महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 के दोहरे हत्याकांड के मामले में दोषी ठहराते हुए उन्हें बरी करने के पटना हाईकोर्ट के आदेश को पलट दिया। न्यायमूर्ति एस. कौल, अभय एस. ओका और विक्रम नाथ की विशेष पीठ ने पटना हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए प्रभुनाथ सिंह को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी करार दिया। पीठ ने बिहार सरकार को आदेश दिया है कि वह आरजेडी नेता को एक सितंबर को शीर्ष अदालत के समक्ष पेश करे, जब उन्हें सजा सुनाई जाएगी। छपरा में 23 अगस्त 1995 को दो लोगों- राजेंद्र राय और दरोगा राय की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ने विधानसभा चुनाव में प्रभुनाथ सिंह के कहे अनुसार वोट नहीं दिया था।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मसलों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी हब के रूप में चाबहार बंदरगाह की पूर्ण क्षमता सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
चारा घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की जमानत को चुनौती देने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) की याचिका पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव है, चुनाव तक तो यह सब चलते रहेगा।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
चंद्रयान 3 मिशन में भारत को एक और कामयाबी मिली है। चंद्रयान 3 मिशन के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर खुद ही आगे की दूरी तय कर रहा है। शुक्रवार (18 अगस्त) को लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
जादवपुर यूनिवर्सिटी छात्र के मौत के मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की गहन जांच होनी चाहिए। कड़े कदम उठाए जाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस बहुत धीमी है, मुझे लगता है कि पुलिस को और हरकत में आना चाहिए। बंगाल में घटना से पहले कुछ नहीं होता, घटना घटित होने के बाद सब कुछ होता है।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चाहे एक पक्ष हो या दूसरा, सबके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि जहां भी हेट स्पीच होगी, उससे कानून के अनुसार, निपटा जाएगा। कोर्ट ने कहा कि हम इस बात पर ध्यान नहीं देंगे कि किस पक्ष ने क्या किया। हम नफरत फैलाने वाले भाषणों से कानून के हिसाब से निपटेंगे।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
झारखंड के सिल्ली में डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि रांची के पिस्का गांव में एक कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की कोशिश में 6 ग्रामीणों की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने कल आकर 2 शव निकाले थे और आज 4 शव बरामद किए हैं। एक व्यक्ति घायल है। कुएं में काफी मलबा जमा हो गया था इसलिए अभियान में काफी समय लगा।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि गुजरात में 'चीनी घुसपैठ' हुई है। गुजरात में एक चीनी नागरिक ने 9 दिनों में 1400 करोड़ रुपये की चपत लगाई और गायब हो गया। यह उस समय की घटना है जब PM मोदी चुनाव प्रचार के लिए अक्सर गुजरात जाया करते थे। आखिर उस समय पुलिस क्या कर रही थी?
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने डबल मर्डर केस में दोषी करार दिया है। इस केस में निचली अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को रिहा कर दिया था। इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने भी रिहाई को सही ठहराया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ को दोषी ठहराते हुए 1 सितंबर को कोर्ट में पेश रहने के लिए कहा है।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ 50% कमीशन भ्रष्टाचार के आरोप वाले पोस्टर दिखाए
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
बिहार के अररिया जिले के रानीगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से चलते बने।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह रानीगंज के प्रेम नगर स्थित आवास से पत्रकार विमल कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाया। जैसे ही वे दरवाजा खोलकर बाहर निकलने वाले थे, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
थराली क्षेत्र में एक बार फिर से बारिश ने कहर बरपाया है। गुरुवार देर रात सोल क्षेत्र में अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना सामने आई हैं।
बादल फटने के बाद प्राणमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा।साथ ही पिंडर नदी भी उफान पर आ गई। नदियों का पानी लोगों के घरों व शिव मंदिर में घुस गया। इससे भारी नुकसान हुआ है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
मध्य प्रदेस के इंदौर के डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि एक आदमी अपने कुत्ते को घुमा रहा था और उसका कुत्ता अपने पड़ोसी के कुत्ते से लड़ गया और इसके कारण मालिकों के बीच हाथापाई हो गई, लड़ाई के कारण कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए। वह आदमी अचानक अपने घर गया और बंदूक लेकर आया तथा गोली चला दी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों का इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है। आज सुबह 7 बजे जलस्तर 203.92 मीटर दर्ज किया गया।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
जम्मू-कश्मीर की सोपोर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो OGWS (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8 राउंड पिस्तौल और हथगोले बरामद किए गए हैं। FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST