दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंडिगो की दो उड़ानों में छापेमारी के बाद 1.15 करोड़ रुपये मूल्य की 28 सोने की छड़ें बरामद की हैं।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत कोविड-19 पर राष्ट्रीय कार्य बल ने वयस्क कोरोना रोगियों के इलाज के लिए संशोधित मार्गदर्शन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एंटीबायोटिक्स का उपयोग तब तक नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि जीवाणु संक्रमण का नैदानिक संदेह न हो। अन्य स्थानिक संक्रमणों के साथ कोविड के संयोग की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए। हल्की बीमारी के दौरान सिस्टेमिक और कॉर्टिको स्टेरॉयड देने की सलाह नहीं दी जाती है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान को ईमेल से धमकी मिलने के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले शनिवार को मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग पर अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में यौन उत्पीड़न से जुड़े बयान पर अब जागी दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब भेज दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस पुलिस कार्रवाई का अडानी मामले सहित विभिन्न मुद्दों पर संसद और बाहर उनके स्टैंड से कोई लेना-देना नहीं है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
जालंधर के डीआईजी स्वपन शर्मा ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन पर कहा कि अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 7 अवैध हथियार और 300 से ज्यादा गोलियां बरामद की गई हैं। इनके पास से इस्तेमाल की गई तीन कारें बरामद हुई हैं। घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की शर्मनाक हार हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही इस मैच को 10 विकेट से अपने नाम कर भारत को करारी मात दी है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 118 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 ओवर में हासिल कर लिया।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। इस बीच एक दिन पहले अजनाला मामले में दबिश के दौरान गिरफ्तार उसके सात साथियों को आज पंजाब की ब्यास कोर्ट ने 23 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
अमृतपाल की गिरफ्तारी पर जालंधर के डीआईजी स्वपन शर्मा ने बताया कि मेहतपुर में इंटरसेप्शन के दौरान सामने वाली कार ने पीछा करने के दौरान छलांग लगा दी। हमने अन्य दो कारों को बरामद कर लिया है। हमने सात अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। उनके पाकिस्तान-आईएसआई से लिंक मिले हैं। अमृतपाल की गिरफ्तारी पर डीआईजी जालंधर
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुद्दे को भटका कर अडानी को बचाने के लिए वे (BJP) ये सब कर रहे हैं। वे कितनी भी कोशिश करें अडानी को बचाने की पर हम सवाल पूछते रहेंगे। वे किसी ना किसी तरीके से राहुल गांधी को परेशान करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाली नहीं हैं।”
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
IBA वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत की निखत जरीन ने अल्जीरिया की रूमायसा बौआलम को हराकर महिला 50 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
सतिंदर सिंह एसएसपी ग्रामीण अमृतसर ने कहा कि कल 7 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। कल रात उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्राथमिकी में अमृतपाल सिंह मुख्य आरोपी है। इनके पास से 12 बोर के 6 हथियार बरामद किए गए हैं और सभी हथियार अवैध हैं।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। जालंधर में अमृतपाल सिंह ने फरार हो ने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया था, उसे पुलिस ने जब्द कर लिया है। अमृतपाल की तलाश में प्रदेश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने दो बार जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। आज सरकार को जनता को जवाब देना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ जो गठबंधन दल हैं उनके साथ मिलकर के हम 80 की 80 सीटों पर बीजेपी को हराने काम करेंगे।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी पर जालंधर CP केएस चहल ने कहा कि करीब 20-25 किलोमीटर तक पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। हमने एक नंबर बरामद किया है। हथियार और 2 कार जब्त की हैं। तलाश जारी है, हम उसे जल्द ही गिरफ़्तार कर लेंगे। कानून व्यवस्था बनी रहेगी।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। कार का चालक भी घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
फरार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पूरे पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमृतपाल को खोजने के लिए छापेमारी चल रही। पंजाब में इंटरनेट सेवाओं पर 20 मार्च दोपहर तक रोक बढ़ा दी गई है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
तमिलनाडु के त्रिची जिले में तिरुवासी के पास त्रिची-सलेम राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के एक वैन के लॉरी से टकरा जाने से एक बच्चे और एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। त्रिची के एसपी सुजीत कुमार ने बताया कि सभी घायलों को त्रिची के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
फरार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पूरे पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। अमृतपाल को खोजने के लिए छापेमारी चल रही। शनिवार को पुलिस ने अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किया था। उसके 78 सर्मथकों को गिरफ्तार किया गया है।
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Mar 2023, 7:58 AM IST