
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में डीएमके के कार्यक्रम में कहा कि सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को इस लड़ाई में एक साथ आना चाहिए। मैंने कभी नहीं कहा कि कौन नेतृत्व करेगा या कौन पीएम बनेगा। यह सवाल नहीं है। हम एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं, यही हमारी इच्छा है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गित्ते ने कहा कि 21 मतगणना केंद्रों पर कल काउंटिंग होगी। चुनाव आयोग ने 60 चुनाव पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। सभी मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मतगणना केंद्रों के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ कल भारत के निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया में सुधार की मांग वाली विभिन्न याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगी।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
सुप्रीम कोर्ट कल 2 मार्च को अडानी समूह पर आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा। याचिकाओं में रिपोर्ट की जांच के साथ ही निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक तंत्र से संबंधित समिति के गठन की मांग की गई है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाई थी।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
दिल्ली सरकार के कई स्कूलों के पूर्व विद्यार्थियों ने बुधवार को मनीष सिसोदिया के निवास पर उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया से मुलाकात की। गिरफ्तारी से पहले मनीष सिसोदिया लोगों से अपील की थी कि वे उनके परिवार का ख्याल रखें। मनीष सिसोदिया की इसी अपील पर यह छात्र सिसोदिया की पत्नी से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान कई छात्र मनीष सिसोदिया के लिए चिट्टियां लाए थे। छात्रों ने यह चिट्ठियां मनीष सिसोदिया की पत्नी को देते हुए जेल में उन तक पहुंचाने की अपील की।
दिल्ली सरकार का कहना है कि पिछले 8 सालों में, दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में, मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम में विभिन्न सुधारों के माध्यम से दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के जीवन को प्रभावित किया है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
2019 के बाद से ट्रेन में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में लगातार तीसरे साल गिरावट आई है। ये गिरावट 85 फीसदी दर्ज की गई है। इसके चलते रेलवे की औसत कमाई घट कर आधी हो गई है।
दरअसल कोविड महामारी के दौरान खराब वित्तीय हालत को देखते हुए रेलवे ने तीन श्रेणियों को छोड़कर सभी के किराए में रियायत बंद कर दी थी, इनमें वरिष्ठ नागरिक भी हैं। महामारी से पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिलती थी। इसमें पुरुषों को 40 फीसदी जबकि महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट मिल रही थी। कोविड से पहले रेलवे ने मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों की सभी श्रेणियों में 60 वर्ष और उससे अधिक के पुरुष वरिष्ठ नागरिकों और 58 वर्ष और उससे अधिक की महिलाओं को किराए में रियायत दी थी। जिसे महामारी के बाद भी बहाल नहीं किया गया।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने बुधवार को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय नेताओं के दिल्ली में पार्टी के राज्य नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के एक दिन बाद, संजय ने स्पष्ट किया कि बीजेपी का राज्य में किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि बर्ड फ्लू के मामलों वाले देशों में आने वाले पर्यटकों को खेतों, गीले बाजारों और ऐसे किसी भी क्षेत्र से बचना चाहिए, जहां जानवरों को काटा जाता है। यह चेतावनी कंबोडिया में 11 वर्षीय एक लड़की की एवियन इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन1) वायरस से मौत के बाद दी गई है। डब्ल्यूएचओ ने एक हालिया रिपोर्ट में कहा है कि लड़की के पिता भी संक्रमित हैं, जो अस्पताल में आइसोलेशन में हैं। उनके संपर्क में आए अन्य 11 करीबी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र के विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की। कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शिवसेना-यूबीटी के अधिकांश एमवीए विधायकों ने महाराष्ट्र विधानमंडल के नक्शेकदम पर बैनर और तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया।
उन्होंने गैस की कीमतों में एक और बढ़ोतरी करने के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए, जिसने देश में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए जीवन को दयनीय बना दिया है। केंद्र ने बुधवार को 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 50 रुपये और 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर पर 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें अब 1,053 रुपये से बढ़कर 1,103 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें 1,769 रुपये से बढ़कर 2,119.50 रुपये हो गई हैं।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
अतीक के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें अहमदाबाद जेल से यूपी की जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसा लगता है कि उनका फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
DMK द्वारा विपक्षी एकता को जोर देने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है,अगर हम विविधता की रक्षा करेंगे तो हम एकता की रक्षा करेंगे और इसलिए मुझे लगता है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एकजुट करने की कोशिश अच्छी शुरूआत है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
नरेंद्र गिरि मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट से आनंद गिरि को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आंनद गिरि की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप की वजह नजर नहीं आती। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार आनंद गिरी को जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक कॉलेज में लेक्चरर द्वारा कथित उत्पीड़न के कारण एक छात्र ने क्लासरूम में ही खुदकुशी कर ली।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि जोसेप बोरेल फोंटेल्स से मुलाकात की।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आने से कृष्णा पूर्ति नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नंदी पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
दिल्ली के पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास रोशनारा रोड पर जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट में आग लगी। मौके पर अग्निशमन विभाग की 18 गाड़ियां मौजूद हैं।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
गलवान घाटी की घटना में जान गंवाने वाले सैनिक के पिता की गिरफ्तारी मामले को बिहार के पुलिस महानिदेशक द्वारा गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में यदि कोई पुलिस पदाधिकारी या फिर कर्मी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई शुरू हो गया है। प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबी बिल्डर खालिद जफर के घर पर बुलडोजर चल रहा है। अतीक अहमद के घर के बगल में रहने वाले बिल्डर खालिद जफर की अवैध संपत्ति पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चल रहा है। मौके पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र में किसान मुद्दों और घरेलू एवं वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर महा विकास अघाड़ी (MVA) ने विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
RSS को मार्च आयोजित करने की अनुमति देने वाले मद्रास HC के आदेश के खिलाफ तमिलनाडु की याचिका पर 3 मार्च को सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। पहला घंटा भारत के लिए बेहद खराब गुजरा है। भारत की आधी टीम आउट हो गई है और अभी स्कोर 50 के पार भी नहीं पहुंचा है। श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
यूपी एसटीएफ ने बताया कि संतुष्टि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मिर्जापुर की डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग के खिलाफ आयुष घोटाला मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनको गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया है। डॉ. ऋतु गर्ग के खिलाफ बिना NEET परीक्षा के छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिलाने का आरोप है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश के इटावा में पिलखर क्षेत्र के पास एनएच-19 पर एक निजी यात्री बस के डम्पर से टकरा जाने से 5 यात्री घायल हो गए। जिला अस्पताल चिकित्सक सौरभ गुप्ता ने बताया, "थाना इकदिल के पिलखर नहर के आगे एक ट्रक और बस की टक्कर से 5 लोग घायल हुए। 3 को भर्ती कर 2 को सैफई रेफर कर दिया गया।"
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे के घोड़बंदर रोड पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार के बिजली के खंभे से टकरा जाने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। आगे की जांच चल रही है
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
दमकल विभाग ने कहा कि ग्रीस में मंगलवार देर रात दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 घायल हो गए, जबकि दुर्घटना की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे की तलाश में यूनिवर्सल अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस और STF ने एक फ्लैट के साथ 2 गाड़ियां जब्त की।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
मार्च महीने के पहले ही दिन देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,103 रुपये हो गई है। इससे पहले घरेलू एपीजी सिलेंडर 1053 रुपये में मिल रहा था।
देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है।
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 01 Mar 2023, 7:52 AM IST