
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर हमने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 2055 करोड़ रुपये वितरित किए। किसानों को ये पैसा फसल कटाई के दौरान मिला है।
उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे गंगनानी के पास रविवार को एक प्राइवेट यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। बस में गुजरात के 33 तीर्थयात्री सवार थे। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर बचाव अभियान जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए हैं। वे कह रहे हैं कि वे विकास के मुद्दे पर गए थे लेकिन इसका कोई बड़ा मतलब नहीं था। उनमें से कुछ ईडी जांच के दायरे में थे, उनमें से कुछ जांच का सामना नहीं करना चाहते थे लेकिन अनिल देशमुख जैसे कुछ ने जेल जाना स्वीकार कर लिया और 14 महीने वहां बिताए। जहां उन्हें भी जांच से बचने के लिए उस पक्ष में शामिल होने की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, वह कानून का सामना करेंगे और अपनी विचारधारा नहीं छोड़ेंगे। एजेंसियों की जांच के दबाव में हमारे कुछ सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, समुद्र के ऊपर बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के 17 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को राज्य में भारी बारिश के कारण हुई अभूतपूर्व क्षति से अवगत कराते हुए केदारनाथ आपदा की तर्ज पर वित्तीय सहायता की मांग की।
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक करियर क्रूर तरीके से खत्म हो गया लेकिन उन्होंने इतने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं। वे देश की विविधता के प्रति बहुत संवेदनशील थे।
दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित सद्भावना पुरस्कार समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज अलग-अलग विचारधारा के कई लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। राजीव गांधी की सफलता ज्यादा दिनों तक छुपी नहीं रह सकती। 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा में 401 सीटों का सर्वोच्च बहुमत मिला। राजीव गांधी ने सदैव समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित सद्भावना पुरस्कार समारोह में कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि महिलाओं के लिए पंचायतों और नगर निगमों में आरक्षण प्रदान किया जाए। आज अगर देखा जाए तो 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण इलाकों और शहरी निकाय में हैं, यह केवल राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण है"
चंद्रयान-3 मिशन पर खगोलशास्त्री प्रोफेसर डॉ. आरसी कपूर का कहना है कि 'चंद्रयान-3 मिशन योजना के मुताबिक चल रहा है। हमें उम्मीद है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग सटीक तरीके से होगी, क्योंकि हमारे लैंडर और रोवर पूरी तरह से प्रोग्राम किए गए हैं और हमारे सभी उपकरण अच्छे से काम कर रहे हैं। रूस के लूना-25 का दुर्घटनाग्रस्त होना दुखद है। अब तक चंद्रयान-3 बहुत अच्छा काम कर रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह सुरक्षित रूप से उतरेगा और सफलतापूर्वक काम करेगा।
सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि सीपीआई का एक प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त से 24 अगस्त तक मणिपुर का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व सांसद डी. राजा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सांसद और सीपीआई राष्ट्रीय सचिव बिनॉय विश्वम, राष्ट्रीय सचिव के. नारायण, राष्ट्रीय सचिव राम कृष्ण पांडा और असम से सीपीआई की वरिष्ठ महिला नेता असोमी गोगोई शामिल होंगी।
पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में एक फ्रेशर छात्र की संदिग्ध हालत में मौत की जांच कर रही 10 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे विज्ञान संकाय के डीन और डीन छात्र कल्याण डॉ. सुबिनॉय चक्रवर्ती ने रविवार सुबह अचानक पद से इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मुझे कांग्रेस वर्किंग कमेटी का पूर्ण सदस्य बनाने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे मूल्यवान सहयोगियों के साथ इस प्रमुख संस्थान का हिस्सा बनाने के लिए मैं बेहद विनम्र और आभारी हूं।। मेरा कहना है कि हममें से कोई भी उन लाखों प्रतिबद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना वास्तव में कुछ भी हासिल नहीं कर सकता, जो पार्टी की जान हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार के राहत मैनुअल के अनुसार, घर के नुकसान पर 5,000 रुपए, सड़क के नुकसान पर (1 किमी) तो 1,25,000 रुपए मिलते हैं। भारत सरकार के इस मैनुअल और हमारे आंकलन के हिसाब से करीब 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मैंने अपील की है कि वे अपने राहत मैनुअल में बदलाव करें।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यसमिति का गठन कर दिया है। कमेटी में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट और शशि थरूर समेत कई नेताओं के नाम हैं।
कार्यसमिति में इन नेताओं के हैं नाम
मल्लिकार्जुन खड़गे
सोनिया गांधी
डॉ. मनमोहन सिंह
राहुल गांधी
अधीर रंजन चौधरी
एके एंटनी
अम्बिका सोनी
मीरा कुमार
दिग्विजय सिंह
पी चिदंबरम
तारिक अनवर
ललथनहवला
मुकुल वासनिक
आनंद शर्मा
अशोकराव चव्हाण
अजय माकन
चरणजीत सिंह चन्नी
प्रियंका गांधी वाड्रा
कुमारी शैलजा
गईखंगम गंगमई
एन रघुवीरा रेड्डी
शशि थरूर
ताम्रध्वज साहू
अभिषेक मनु सिंघवी
सलमान खुर्शीद
जयराम रमेश
जितेंद्र सिंह
रणदीप सिंह सुरजेवाला
सचिन पायलट
दीपक बाबरिया
रक्षा अधिकारी के मुताबिक, DRDO द्वारा विकसित किया जा रहा एक तपस ड्रोन आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। DRDO रक्षा मंत्रालय को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे रहा है और दुर्घटना के पीछे के विशिष्ट कारणों की जांच की जा रही है।
दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली में यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और रॉबर्ट वाड्रा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Aug 2023, 8:05 AM IST