
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक पिकअप वैन ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मयंक मिश्रा ने फोन पर बताया, ‘‘घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 15 से अधिक घायल हो गए हैं।’’
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई भ्रष्टाचार की परंपरा को देखते हुए देश के अर्थशास्त्रियों की ये आशंका निर्मूल नहीं है कि कहीं ये नया खनन बिल हमारी अर्थव्यवस्था का ही खनन न कर दे। ये सुनिश्चित किया जाए कि देश के संसाधनों का लाभ देश के ही लोगों को मिले और वो भी चंद लोगों को नहीं देश के हर नागरिक को।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर कहा, "हम किसी भी तरीके की हिंसा की निंदा करते हैं...हिंसा का इस्तेमाल करना किसी भी तरीके से सही नहीं है। इसकी पूरी निंदा होनी चाहिए मैं आशा करता हूं कि पुलिस इसमें कार्रवाई करें...."
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह लोगों को ब्लैक मेल करने का एक नया तरीका है... यह कानून केवल नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को डराने के लिए लाया जा रहा है... इन लोगों का यही काम है... पहले भी कई मुख्यमंत्रियों को जेल में रखा गया लेकिन सब बरी हो गए जैसे हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल... यह कानून लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लाया जा रहा है।"
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी द्वारा प्रस्तावित नए विधेयक को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं जब राजा अपनी मर्ज़ी से किसी को भी हटा सकता था। निर्वाचित व्यक्ति क्या होता है, इसकी कोई अवधारणा ही नहीं है। उसे आपका चेहरा पसंद नहीं आता, इसलिए वह ईडी को केस दर्ज करने को कहता है, और फिर एक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति को 30 दिनों के भीतर हटा दिया जाता है। साथ ही, यह भी न भूलें कि हम एक नया उपराष्ट्रपति क्यों चुन रहे हैं। कल ही मैं किसी से बात कर रहा था और मैंने कहा, पता है, पुराना उपराष्ट्रपति कहां चला गया?..."
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण कई नदियों और नालों में अचानक बाढ़ आ गई है, साथ ही कुछ जगहों पर भूस्खलन और यातायात बाधित होने की भी सूचना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, मुगल रोड अवरुद्ध हो गया है और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
राजस्थान के जयपुर में दो विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों विद्यालयों के भवनों की तलाशी ली हालांकि कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
पुलिस ने बताया कि इन स्कूल के परिसर की गहनता से जांच की गई लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
INDIA गठबंधन के सदस्यों ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के साथ चर्चा की।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
लोकसभा में गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने संबंधी तीन विधेयकों पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा,"ये कानून पास होने के बाद पूरे देश के मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सब उनके कंट्रोल में हो जाएगा क्योंकि आज ऐसी व्यवस्था है कि कोई ऐसी धारा लगा दे तो आपको लोवर कोर्ट में बेल नहीं मिलेगा। तो फिर अगर बेल मिलने में 3 महीने लग गए तो वो तो मंत्रीमंडल से गया। इसका मतलब है कि सरकार बगावत रोकने के लिए ये कानून बना रही है।"
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
संविधान के 130वें संशोधन बिल को इंट्रोड्यूस करते वक्त विपक्ष सांसदों ने बिल की कॉपी फाड़कर गृहमंत्री की तरफ फेंकी।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
राजेश के पड़ोसी सुरेश भाई ने कहा, "ऐसा नहीं हो सकता कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री पर अटैक करे। वह सीधा आदमी है। पशु-पक्षी की सेवा करने वाला आदमी है। गांव में से पशुओं को ढूंढकर उन्हें खाना खिलाता है। वह भगवान शंकर का बड़ा भक्त है। रिक्शा चलाता है। वह दिमाग का थोड़ा टेढ़ा और गर्म स्वभाव का है। हालांकि, पिछले 5-6 साल में काफी शांत था। हो सकता है कि नशे में उसने ऐसा काम किया हो।"
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में मथुरा रोड पर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार यह घटना मंगलवार आधी रात के बाद करीब पौने दो बजे उस समय की है जब एक जीप मेरिडियन (एसयूवी) मुख्य सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
बिहार में इंडिया ब्लॉक की यात्रा को मिली प्रतिक्रिया पर लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा, "प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है। बिहार में अब हर कोई 'वोट चोरी' कह रहा है। यह हकीकत है। 'चुनावी चोरी' की कोशिश हो रही है। बिहार विरोध कर रहा है। पूरा देश विरोध करेगा।"
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है... यहां लगातार महिलाओं पर हमले हो रहे हैं, और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं... मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमले को भारत सरकार और गृह मंत्रालय की ओर से एक बड़ी चूक मानता हूं... अगर महिला मुख्यमंत्री दिल्ली में सुरक्षित नहीं है, तो महिलाएं कैसे सुरक्षित हो सकती हैं?"
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है। उन्हें सिर में चोट आई है। दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना को कंफर्म किया है और गृह मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी गई है। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। उसकी उम्र 41 साल है और पुलिस हिरासत में उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तस्वीर सामने आई है
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि एक युवक ने मुख्यमंत्री को एक कागज दिया और उन्हें आगे की ओर खींचा, जिससे उनका सिर टेबल से टकरा गया। फिलहाल मुख्यमंत्री सदमे में हैं
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
सुबह 10:19 बजे का हाई टाइड है, जिसमें 2.66mm की लहर उठेंगी. तटीय इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। NDRF की कुल 18 टीमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात हैं, साथ ही SDRF की 6 टीमें भी तैनात हैं।
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Aug 2025, 7:48 AM IST