
हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि राज्य की भाजपा-जेजेपी सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण को 'आधिकारिक झूठ बोलने और औपचारिक गलतफहमियां फैलाने का माध्यम' बना लिया है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
पश्चिम बंगाल की एक जिला अदालत ने मंगलवार को समाचार चैनल रिपब्लिक बांग्ला के रिपोर्टर संतु पान को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पान को पुलिस ने सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से रिपोर्टिंग करते समय गिरफ्तार किया था।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रिंसिपल जॉन वर्गीस ने मंगलवार को प्रथम वर्ष के छात्रों और उनके अभिभावकों से माफी मांग ली। उन्होंने सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल नहीं होने के कारण कथित तौर पर 100 से अधिक छात्रों को दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने से रोकने की धमकी दी थी, जिस पर उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। आखिरकार उन्होंने माफी मांगकर माहौल शांत किया।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर फिर से किलकारी गूंजी है। विराट-अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकान नाम अकाय रखा है। इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
मराठा आरक्षण बिल पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हाई कोर्ट के फैसले के कारण ये नहीं हो सका, बाद में देवेन्द्र फड़णवीस के समय में इसे मंजूरी मिल गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस बार भी ये वही ड्राफ्ट है जिसे विधानसभा में सभी ने सर्वसम्मति से पास किया था। ये पास हो चुका है और अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट में क्या होगा। इसलिए आज इस पर हम कुछ नहीं कह सकते, कोर्ट के पहले के फैसले अनुकूल नहीं हैं।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
बिहार में राज्यसभा के लिए सभी छह उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। नाम वापस लिए जाने का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। बीजेपी और आरजेडी को जहां दो-दो सीटें मिलीं, वहीं, जेडीयू और कांग्रेस को एक-एक सीटो मिले।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने खलारी-टंडवा कोयलांचल में टीएसपीसी संगठन के बड़ी नक्सली इरफान अंसारी, अभिषेक और बलवंत को गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें से इरफान अंसारी 4 जनवरी को रांची में कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की दिनदहाड़े हत्या की वारदात में भी शामिल था। इन तीनों ने चतरा के टंडवा एवं पिपरवार के अलावा रांची के खलारी में कई कारोबारियों और ट्रांसपोर्टर्स से लेवी और रंगदारी की वसूली की थी।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
जियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली एक विदेशी महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस को यहां से एक कजाकिस्तान की महिला भी मिली है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। बदायूं सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदला है और शिवपाल यादव को टिकट दिया है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित गड़बड़ी के मामले में सख्त निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि आप उम्मीदवार को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए वैध रूप से निर्वाचित उम्मीदवार घोषित किया जाए।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता का मंगलवार को संकटग्रस्त संदेशखाली जिले में प्रवेश करने का रास्ता साफ हो गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने के लिए सशर्त मंजूरी दे दी।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण विधेयक पारित होने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "हम सबने उनका समर्थन दिया है और वह ये भी जाहिर करें कि जल्द से जल्द कितने लोगों को कहां नौकरियां मिलेगी।"
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई कथित गड़बड़ी के मामले में सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने दोबारा काउंटिंग कराने के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा है कि जिन 8 वोटों को अमान्य घोषित किया गया था। अब गिनती के दौरान उन्हें मान्य किया जाएगा।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
तेलंगाना के करीमनगर इलाके में 4-5 गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से करीब 20 झोपड़ियां जलने की घटना सामने आई है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लिए मराठा आरक्षण विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा से पारित हो गया है। इसके तहत मराठा समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी का आरक्षण दिया गया है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं साफ-सुथरी राजनीति में विश्वास रखता हूं। अलग होने के पीछे का कारण वैचारिक मतभेद है। मेरे और अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के बीच वैचारिक मतभेद रहे हैं। मैंने देखा है कि अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा के खिलाफ जा रहे हैं। मुझे मुलायम सिंह यादव के साथ काम करने का भी अनुभव है। वे कट्टर समाजवादी नेता थे। जो लोग उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, वे उनकी विचारधारा का पालन करने में असमर्थ हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा, "सरकार ने यह निर्णय चुनाव और वोटों को ध्यान में रखकर लिया है। यह मराठा समुदाय के साथ धोखा है। मराठा समुदाय आप पर भरोसा नहीं करेगा। हमें केवल हमारी मूल मांगों से ही लाभ होगा। 'सज्जन-सोयरे' पर कानून बनाओ। यह आरक्षण टिकेगा नहीं। सरकार अब झूठ बोलेगी कि आरक्षण दे दिया गया है।"
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
महाराष्ट्र सरकार द्वारा आज सदन में मराठा आरक्षण विधेयक पेश करने से पहले, समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए बैनर लहराए।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट से रवाना हो गए हैं। 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अभिनेता के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
मराठा आरक्षण के लिए विशेष सत्र से पहले शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "हम सब चाहते हैं कि एकमत से यह निर्णय हो जाए और आरक्षण पर जो फैसला रुका है वह स्पष्ट हो जाए।"
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "आज 38वां दिन है। सुल्तानपुर जिला न्यायालय ने 2018 में दर्ज मानहानि के मामले में राहुल गांधी को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है। हमने आज सुबह यात्रा को विराम दिया है। दोपहर 2 बजे हम फुरसतगंज से फिर से शुरू करेंगे। रायबरेली में एक जनसभा होगी। उसके बाद हम लखनऊ की ओर बढ़ेंगे।"
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 फरवरी तक तीव्र बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 21 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है।
दिल्ली में सोमवार की रात दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद दोबारा से ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। जम्म-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल में कई जगहों पर यही हाल है।
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Feb 2024, 7:57 AM IST