
अहमदाबाद में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से 13 साल उम्र के एक नाबालिग मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए, जिन्हें मलबे से निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
झारखंड सरकार ने शहरी क्षेत्रों में बिना वैध नक्शा के बनाए गए लगभग सात लाख मकानों को रेगुलराइज करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए फाइनल मसौदा तैयार कर लिया गया है। इसे विधि विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। विधि विभाग के परामर्श के मुताबिक मसौदे को कैबिनेट में लाया जाएगा।
रांची के बड़गाईं अंचल के जमीन घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को ईडी की पूछताछ करीब सात घंटे तक चली। शाम 8 बजकर 20 मिनट पर ईडी के अफसरों की टीम सीएम आवास से बाहर निकली।
पूछताछ पूरी होने के बाद सीएम सोरेन अपने आवास से निकले और बाहर जमा समर्थकों से कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। हर वाजिब सवाल का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने समर्थन जताने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।
वड़ोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने गुजरात में मोटनाथ झील के मनोरंजक क्षेत्र के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार कंपनी कोटिया प्रोजेक्ट्स का अनुबंध रद्द कर दिया है, जहां हाल ही में एक नौका दुर्घटना में 12 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।
कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक आंतरिक समिति ने अपनी रिपोर्ट में देश के दो वरिष्ठ स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं (पीजीटी) को जूनियर छात्रों की रैगिंग में शामिल होने का दोषी ठहराया है।
उत्तराखंड के सोमेश्वर-कौसानी हाईवे में पोस्ट ऑफिस छानी के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक ने दिव्यांग व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक फरार हो गया।
साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआरएफडीसीएल) ने शनिवार को यहां साबरमती रिवरफ्रंट पर किसी भी तरह की बोटिंग, वाटर राइडिंग और कयाकिंग गतिविधियों को रोकने का फैसला किया। यह फैसला वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने की दुःखद घटना के दो दिन बाद आया है, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई थी।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "...मुख्यमंत्री(हिमंत बिस्व सरमा) स्वयं यात्रा पर हमलावर हैं। पुलिस हर जगह हमारी यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रही है, वे हमें अनुमति नहीं दे रहे हैं। वे(भाजपा) हमारे लिए अधिकतम परेशानी खड़ी कर रहे हैं, आज उन्होंने हमारे सभी वाहनों पर हमला किया... जिस तरह से वे असम में कर रहे हैं वह पूरी तरह से निंदनीय है... वे ये सब क्यों कर रहे हैं? वे इस यात्रा की लोकप्रियता से डरे हुए हैं क्योंकि पूरे असम में यात्रा को गति मिल रही है। हमें कोई नहीं रोक सकता, हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे..."
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "अच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है लेकिन आज भी धरातल पर जो लोगों की समस्या है उसकी ओर सरकार को काम करना चाहिए। युवा बेरोजगार हैं। बिना शिक्षा के कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता, अगर सरकार चाहती है कि समाज आगे बढ़े तो गांव-गांव में अच्छी शिक्षा की ओर सरकार को काम करना चाहिए।"
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "अच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है लेकिन आज भी धरातल पर जो लोगों की समस्या है उसकी ओर सरकार को काम करना चाहिए... युवा बेरोज़गार हैं... बिना शिक्षा के कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता, अगर सरकार चाहती है कि समाज आगे बढ़े तो गांव-गांव में अच्छी शिक्षा की ओर सरकार को काम करना चाहिए।"
'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल वाहनों पर हुए हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “हम असम के लखीमपुर में बीजेपी के गुंडों द्वारा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, "पिछले 10 वर्षों में, बीजेपी ने देश के लोगों को संविधान द्वारा मिले हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। बीजेपी जनता की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी असम में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमलावरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।"
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, "हम सभी तैयारियां कर रहे हैं। रिहर्सल भी की जा रही है। सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बना रहे हैं। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमने सभी लोगों से अपील की है कि 23 जनवरी के बाद दर्शन करने के लिए आए।"
समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमारी और RLD के जयंत चौधरी जी की बात अच्छी हुई। हमने मिलकर 7 सीटों पर चर्चा की है। कांग्रेस के साथ भी गठबंधन की बात हो रही है। कई बैठक दिल्ली में हो चुकी हैं। बहुत जल्द ही और बैठक होगी और रास्ता निकाल लिया जाएगा। INDIA गठबंधन मजबूत हो, सवाल सीट का नहीं जीत का है। जीत के आधार पर हम सब लोग मिलकर फैसला लेंगे।"
DIG मनोज कुमार शर्मा, NDRF वाराणसी ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देजनर हमारी 3 टीमें यहां तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर हमने टीमें तैनात की हैं। हमारी एक टीम घाटों पर तैनात है। हम हर तरीके की चुनौती से निपटने के लिए सक्षम हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरे लिए धर्म बहुत व्यक्तिगत विषय है। धर्म का इस्तेमाल निजी जीवन के आचरण में होना चाहिए। लेकिन, BJP-RSS ने उसे भी एक चुनावी, एक राजनीतिक फ्लेवर दे दिया।
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेने और उड़ाने देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहने वाला है। अगले तीन दिन भी लोगों के लिए काफी भारी होने वाले हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Jan 2024, 8:11 AM IST