
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुद को ट्रैफिक पुलिसकर्मी बताकर पान बहार प्राइवेट लिमिटेड के एक कर्मचारी से 50 लाख रुपये लूट लिए थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल और यूक्रेन के लिए 100 अरब डॉलर की सैन्य सहायता, मानवीय सहायता और फिलिस्तीन के लिए 100 मिलियन डॉलर की अपनी मांग कांग्रेस के समक्ष रख रहे हैं।
बेंगलुरु में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के 368 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और एडम जाम्पा रहे। वॉर्नर और मार्श ने जहां शतकीय पारी खेली, वहीं जाम्पा ने चार खिलाड़ियों को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
ईडी, आईटी छापों पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उनके (केंद्र सरकार) पास कोई योजना नहीं है, वे लड़ने के लायक नहीं हैं। इसलिए वे सिर्फ बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।' वे कुछ भी साबित नहीं कर पा रहे हैं, बस छापेमारी कर रहे हैं। सत्ता में आने के लिए वे किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं कि किसानों को नुकसान हो रहा है।
कांग्रेस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के लिए कई समितियों की घोषणा की, जिनमें 11 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति भी शामिल है, जिसका अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा को बनाया गया है।
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 37 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, पार्टी नेता मनीष सिसौदिया और अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।
दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक एमसीडी स्कूल की दीवार के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शुरुआती तथ्यों के आधार पर आईपीसी की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित और अपराधियों की पहचान करने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। जांच चल रही है।
गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को जासूसी के आरोप में आनंद निवासी लाभशंकर माहेश्वरी को तारापुर से गिरफ्तार किया।
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर बनी समिति की दूसरी बैठक 25 अक्टूबर को होगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सरकार के लैपटॉप और कंप्यूटर सहित आईटी हार्डवेयर के लिए 'आयात प्रबंधन प्रणाली' शुरू करने के एक दिन बाद भौतिक प्रतिबंध लगाने के अपने शुरुआती रुख को संशोधन करने को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के फास्ट (फर्स्ट एक्ट, सबसीक्वेंटली थिंक) दृष्टिकोण का एक और उदाहरण है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मेडिकल थाना इलाके के जागृति विहार के पास शुक्रवार दोपहर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एक चाय की दुकान चलता था।
गोवा पुलिस ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के लिए सट्टा लेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कैलंगुट पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात उत्तरी गोवा के बर्देज में एक अपार्टमेंट में छापेमारी की गई, जिसमें दो लोगों को जुए का दांव स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने अन्य नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ युद्ध में सभी बच्चों के लिए करुणा की अपील की है। दुनिया को याद दिलाया है कि इजरायल और गाजा में सभी बच्चे हमारे बच्चे हैं। उन्हें सुरक्षा और तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत है।
सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (163) के तूफानी शतक और उनकी मिशेल मार्श (121) के साथ 259 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को 50 ओवर में नौ विकेट पर 367 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
दिल्ली पुलिस ने सात लोगों की गिरफ्तारी के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनके खिलाफ देशभर में 2,100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज थी। गिरोह अपनी फर्म 'फैमिली हेल्प' के जरिए लोगों को ठगते थे।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी रोकने की उम्मीदों के कारण मांग आने से सोने में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी रही और इसकी कीमतें शुक्रवार को तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निज़ामाबाद के अरमूर में कहा, "चुनाव यहां कांग्रेस और BRS के बीच में हो रहा है, पहले बीजेपी के लोग यहां छाती फैलाकर घूम रहे थे, उन्हें पता भी नहीं लगा उनकी गाड़ी के चारों पहिए उतर गए, आज उनके नेताओं की लाइन लगी हुई है कांग्रेस पार्टी में आने के लिए, हमें नहीं चाहिए। बीजेपी, BRS, AIMIM एक है। बीजेपी BRS की यहां मदद कर रही है और बीजेपी BRS की वहां(दिल्ली) मदद कर रही है..."
बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम रेल खंड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तेलंगाना मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एक परिवार तेलंगाना पर शासन कर रहा है और राज्य की पूरी संपत्ति उसके हाथों में केंद्रित है।
उन्होंने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को 'दोराला तेलंगाना और प्रजाला तेलंगाना' (सामंतों का तेलंगाना और लोगों का तेलंगाना) के बीच लड़ाई करार दिया और लोगों से उस सपने को साकार करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाने का आग्रह किया, जिसके लिए उन्होंने तेलंगाना राज्य के लिए लड़ाई लड़ी थी।
लालकुआं, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। लालकुआं में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। रेलवे ने पुलिस और प्रशासन के साथ लालकुआं बंगाली कॉलोनी में जाकर अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा करते हुए भूमि की नाप शुरू की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने इस अभियान का भारी विरोध किया। जिसे पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल शांत कराया। रेलवे ने 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम भी दिया।
पश्चिमी दिल्ली में एक स्कूल के पास एक अज्ञात महिला मृत पाई गई, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।
छिंदवाड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे..
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "जिस संविधान को भीम राव अंबेडकर ने दिया, आज सबसे ज्यादा खतरा किसी पर है तो वह उसी संविधान पर है... ये बात हवा हवाई नहीं है कि भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो वह हमारे-आपके वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी... अगर अधिकार छिन गया तो सोचिए कि क्या हम सरकार बदल पाएंगे?... इसलिए हमारे सामने चुनौती है और बहुत बड़ी लड़ाई है जिसे हमें जीतना है।"
जगतियाल में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जहां भी हम चुनाव लड़ते हैं महाराष्ट्र हो, राजस्थान हो या असम हो वहां पर बीजेपी की मदद करने के लिए AIMIM अपने उम्मीदवार खड़े कर देती है। भाईयों और बहनों ये तीनों(BRS, BJP और AIMIM) मिले हुए हैं।"
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गौरव गुप्ता के रूप में की गई है।
जिस मकान पर उक्त अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह मकान गौरव गुप्ता ने किराए पर लिया था। उक्त अवैध पटाखा गोदाम का प्रमुख भागीदार संजय गुप्ता अभी भी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक लोकल इंटेलीजेंस की मदद से गौरव गुप्ता को गुरुवार देर रात करीब 11 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित राय ने बताया, आरोपी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जम्मू (जम्मू-कश्मीर): श्रीनगर से राजस्थान जा रहे एक ट्रक के कल रात झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है। जो अमेरिकी बंधक बने हैं, राष्ट्रपति के रूप में उनकी सुरक्षा करना मेरी प्राथमिकता है। इजराइल हमास की जंग में हुए नुकसान से अन्य लोगों की तरह मैं भी दुखी हूं। बाइडेन ने कहा कि गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट से मैं काफी दुखी हूं। मगर यह हमला इजराइलियों ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम निर्दोष फिलिस्तीनियों की मानवता को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं जो केवल शांति से रहना चाहते हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Oct 2023, 7:52 AM IST