
शिवसेना का नाम और निशान मिलने के बाद आज एकनाथ शिंदे को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि आज हमने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बैठक की। एकनाथ शिंदे हमारी शिवसेना पार्टी के प्रमुख होंगे। हम उन्हें शिवसेना के नेता के रूप में स्वीकार करते हैं।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से अन्य भारतीय राज्यों और यहां तक कि अन्य देशों में रहने वाले अनिवासी बंगाली आपातकाल के समय राज्य सरकार के साथ संवाद करने में सक्षम होंगे। मंगलवार दोपहर एक रंगारंग समारोह में पोर्टल अपन बांग्ला (स्वयं बंगाल) का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, नया पोर्टल पश्चिम बंगाल से बाहर रहने वाले बंगालियों के साथ 'संवाद' और 'जुड़ने' के लिए है, चाहे वह अन्य राज्यों में हो या अन्य देशों में।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और ठाणे के सांसद श्रीकांत शिंदे द्वारा कथित रूप से सुपारी पर रखे गए हत्यारे से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने मंगलवार को भेजे पत्र में गृह मंत्रालय संभाल रहे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के संज्ञान में मामला लाया है। राउत, जो शिवसेना-यूबीटी के मुख्य प्रवक्ता भी हैं, उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में निर्वाचित प्रतिनिधियों पर धमकियों और हमलों में वृद्धि हुई है जो महाराष्ट्र की परंपराओं के विपरीत है।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश ऑदित्य ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की। विमलेश कुमार ने क्यों आत्महत्या की है इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
सिक्किम के गंगटोक में होने जा रहे सीपीए इंडिया रीजन के 19वें वार्षिक जोन सम्मेलन में 'ड्रग एब्यूज' और 'साइबर बुलिंग' पर चर्चा होगी। 23 और 24 फरवरी को होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में संसद और विधान सभा को जनता एवं नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने, नशीली दवाओं का दुरुपयोग एवं भावी कार्यवाही और साइबर बुलिंग पर चर्चा होगी।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम देवबंद एक बार फिर चर्चा में है। मदरसा दारुल उलूम देवबंद ने अपने छात्रों को दाढ़ी न कटवाने का आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद ने सोमवार को एक आदेश में कहा कि संस्थान (मदरसे) में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। आदेश में कहा गया है, 'अगर वह दाड़ी कटवाते हैं तो उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। इसके अलावा दाढ़ी कटवाकर संस्थान में आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।'
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
कांग्रेस MLA सचिन पायलट सचिन पायलट ने कहा कि हमारे पास बीजेपी की बराबरी करने के लिए संसाधन नहीं हो सकते हैं, लेकिन हमारे पास लोगों की इच्छा, समर्थन और मतदाताओं का आशीर्वाद है। मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा करेंगे और अगली सरकार जो बनेगी वह कांग्रेस की होगी।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने नागालैंड को लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे। कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी नागालैंड क्षेत्र के लिए कई उपायों का वादा किया
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम BJP के नफरत से प्रेरित एजेंडे से लड़ रहे हैं। नागा पहचान गर्व की बात है। यह वही पहचान है जिससे एनडीपीपी, बीजेपी और आरएसएस को समस्या है। वे विविधता के खिलाफ हैं और एक भाषा, एक संस्कृति और एक पहचान थोपना चाहते हैं।
पिछले 20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने नागालैंड को लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे। कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी नागालैंड क्षेत्र के लिए कई उपायों का वादा किया
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी ने 2015 में दावा किया था कि नागा विवाद सुलझा लिया गया है। वास्तव में, बीजेपी और एनडीपीपी ने संकल्प का वादा किया और केवल भ्रम पैदा किया। नागालैंड के लोग अब खोखले वादों के झांसे में नहीं आएंगे।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ-मारवाड़ी के बीच सड़क में कुछ नई दरारें आईं। संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। सभी गाड़ियों के लिए रोड उपयुक्त है। चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सड़कों की स्थिति को ठीक कर रहे हैं।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
उद्धव बालासाहेब ठाकरे के चीफ उद्धव ठाकरे से पार्टी का नाम और चुनाव निशान छिन जाने के बाद अब उनसे संसद का दफ्तर भी छिन गया है। चुनाव आयोग के फैसले के मद्देनजर, संसद में शिवसेना का दफ्तर अब शिंदे गुट का हो गया है। अब इस दफ्तर पर उद्धव गुट का कोई अधिकार नहीं होगा। संसद में शिवसेना के दफ्तर पर एकनाथ शिंदे गुट ने अपना दावा किया था।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निडर होकर देश के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस अधिवेशन में हम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का संकल्प लेंगे। कठपुतली एजेंसियों का डर दिखाकर आप देश की आवाज को दबा नहीं सकते।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी के मित्र गौतम अडानी पर शेल कंपनियों के जरिए घपला व अन्य कई गंभीर आरोप लगे। लेकिन क्या आपको कोई भी एजेंसी इसकी जांच करते दिखी? लेकिन, कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने और मोदी जी और उनके मित्र के बीच की सांठगांठ पर उठ रही आवाजों पर एजेंसियां लगा दी गई हैं।"
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई को लेकर उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में कल दोपहर 3.30 बजे इस मुद्दे पर सुनवाई होगी। इससे पहले मंगलवार को कोर्ट में याचिका को लेकर सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान उद्धव गुट की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें दीं। उन्होंने कहा कि पहले ही उद्धव गुट के कार्यालय पर कब्जा किया जा चुका है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो उनके बैंक खाते भी छीन लिए जाएंगे। सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग का आदेश सिर्फ विधान सभा के 33 सदस्यों पर आधारित है।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा में यह परंपरा रही है कि पत्रकार समय-समय पर लॉबी में मिलते थे और जब विपक्ष को अपनी बात कहनी होती थी तो चौधरी चरन सिंह की प्रतीमा के नीचे खड़े होकर अपनी बात कहकर सदन में आते थे। बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या कर दी और प्रेस की आजादी पर अंकुश लगा रही है।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
उत्तर प्रदेश के इटावा में आज सुबह डबल डेकर और DCM वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेलगावी यात्रा से पहले बेलगावी जिले के विधायकों और नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ASP लखन पटले ने बताया कि महाराष्ट्र सीमा के पास नक्सलियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की गई और गोलीबारी की घटना में दोनों नक्सली मारे गए हैं। इलाके की तलाशी ली गई और आगे की जांच जारी है।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
तुर्की एक बार फिर भूकंप आने से दहल उठा है। ताजा भूकंप में अब तक 3 लोगों के मारे जाने की खबर है और 200 से ज्याद लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बार हताय प्रांत में 6.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। ताजा भूकंप के झटकों के बाद लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Feb 2023, 7:58 AM IST