
पुरी के प्रतीकात्मक राजा गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) पर श्री जगन्नाथ संस्कृति के खिलाफ "गलत सूचना" फैलाने का आरोप लगाया और धार्मिक विद्वानों एवं श्रद्धालुओं से रथयात्रा के "तय समय के अलावा" आयोजन का विरोध करने का आह्वान किया। 'जगन्नाथ संस्कृति' से तात्पर्य ओडिशा के प्रमुख देवता 'भगवान जगन्नाथ' की पूजा से संबंधित परंपराओं, अनुष्ठानों और दार्शनिक मान्यताओं से है।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (एसजेटीएमसी) के अध्यक्ष और पुरी मंदिर के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय के अध्यक्ष देब ने कहा कि शास्त्रों द्वारा स्वीकृत तिथियों के अलावा अन्य तिथियों पर रथ यात्रा का आयोजन करना स्थापित परंपरा से गंभीर विचलन है और जगन्नाथ संस्कृति की पवित्रता के लिए खतरा पैदा करता है।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर सुरक्षा की आड़ में अरावली को "बेचने" की साजिश रचने का आरोप लगाते कहा कि खनन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए संस्थागत कब्जा किया जा रहा है एवं पर्यावरण सुरक्षा उपायों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
गहलोत ने आरोप लगाया, ‘‘यह सारी कवायद अरावली को 'बचाने' की नहीं, बल्कि 'बेचने' की साजिश है और इससे केंद्र सरकार की पोल खुल गयी है।’’ उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के इस दावे को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है कि अरावली के केवल 0.19 प्रतिशत हिस्से पर ही खनन हो सकता है। उन्होंने 2025 में ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सरिस्का के संरक्षित क्षेत्र में बदलाव के प्रयास को लेकर उनकी मंशा पर भी सवाल उठाया।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार अरावली पर्वतमाला को पहले हुए नुकसान को और बढ़ा रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गए एक वीडियो को साझा किया, जिसमें गहलोत ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने उस ‘100 मीटर’ फॉर्मूले को क्यों मान्यता दी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने 2010 में ही खारिज कर दिया था।
रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने अरावली संरक्षण के मुद्दे पर मोदी सरकार के दोहरे मापदंड की पोल खोल दी है। गहलोत जी ने सही कहा है कि मोदी सरकार अरावली को ‘बचाने’ नहीं, ‘बेचने’ में लगी है।"
उन्होंने कहा, "मोदी सरकार दावा करती है कि सिर्फ 0.19 प्रतिशत अरावली क्षेत्र को खनन व अन्य गतिविधियों के लिए खोला जाएगा, लेकिन 0.19 प्रतिशत का मतलब करीब 68,000 एकड़ होता है। यह कोई छोटा क्षेत्र नहीं है और इससे भारी पर्यावरणीय नुकसान होगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि अरावली पर्वतमाला पहले ही गंभीर नुकसान झेल चुकी है तथा मोदी सरकार इस नुकसान को और बढ़ा रही है।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
यूक्रेनी सेना ने रूसी धरती पर सिलसिलेवार हमलों में एक तेल टर्मिनल, एक पाइपलाइन, दो खड़े हुए जेट लड़ाकू विमानों और दो जहाजों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये हमले रूसी युद्ध प्रयासों को बाधित करने और अग्रिम मोर्चे के पीछे भय का माहौल पैदा करने के लिए चलाए जा रहे एक लगातार अभियान का हिस्सा हैं। लगभग चार साल से जारी युद्ध के बाद, संख्या में कम यूक्रेनी सैनिक रूस की कहीं बड़ी सेना को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
इन हमलों का उद्देश्य राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस प्रयास को भी कमजोर करना है जिसमें वह रूस को अमेरिकी नेतृत्व वाले शांति प्रयासों में सैन्य शक्ति की स्थिति से बातचीत करने वाले देश के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इन प्रयासों में अभी तक प्रमुख बिंदुओं पर कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। सोमवार को मॉस्को में एक कार बम विस्फोट में एक शीर्ष रूसी जनरल की हत्या कीव द्वारा अप्रत्याशित लक्ष्यों को चुनने का एक और उदाहरण हो सकता है। जांचकर्ताओं को इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने का संदेह है।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
बांग्लादेश हाई कमीशन दिल्ली के बाहर एक नोटिस लगाया गया है। नोटिस में लिखा है, "कुछ ज़रूरी वजहों से, नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कॉन्सुलर और वीज़ा सर्विस अगले नोटिस तक कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं।"
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को ग्रामीण रोजगार योजना ‘मनरेगा’ की जगह लेने वाले नए कानून के विरोध में 16 जनवरी को ‘‘अखिल भारतीय विरोध दिवस’’ की घोषणा की।एसकेएम नेताओं ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में मांग की कि ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण’ (वीबी-जी राम जी) अधिनियम को निरस्त किया जाए।
उन्होंने सरकार से नयी श्रम संहिता, बीज विधेयक 2025 और बिजली विधेयक 2025 को वापस लेने का भी आग्रह किया तथा स्वामीनाथन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाले कानून की अपनी मांग को दोहराया।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद, पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार को जनता उन्नयन पार्टी नामक नई पार्टी का गठन किया।
बेलाडांगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कबीर ने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करना है। राज्य में विधानसभा चुनाव होने में छह महीने से भी कम समय बचा है। उन्होंने दावा किया, "ममता बनर्जी 2026 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ नहीं लेंगी; वह पूर्व मुख्यमंत्री होंगी। वह अब वैसी नहीं रहीं जैसी मैं उन्हें जानता था और अब वह आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं।"
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
असम के दीफू में सोमवार को कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के प्रमुख तुलीराम रोंगहांग के आवास को फूंक देने वाले उग्र प्रदर्शनकारियों के साथ पर सुरक्षा बलों की झड़प में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े आंदोलनकारी, कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में व्यावसायिक चराई संरिक्षत क्षेत्र (पीजीआर) और ग्राम चराई संरक्षित क्षेत्र (वीजीआर) में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बेदखल करने की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
पुलिस ने कथित तौर पर कार्बी आंगलोंग के खेरोनी इलाके में प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की कोशिश की, जिसके बाद झड़प हुई। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही झड़प की खबर फैली, प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने डोनकामोकम में केएएसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के पुराने आवास में आग लगा दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की तथा फिर दोनों पक्षों के बीच इस झड़प में तीन आंदोलनकारी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
कांग्रेस ने सोमवार को अपनी पश्चिम बंगाल इकाई के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया। प्रदेश में आगामी मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं।कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देबप्रसाद रॉय की अध्यक्षता में अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति और प्रदीप भट्टाचार्य की अगुवाई में घोषणापत्र समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की।
प्रशांत दत्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का उपाध्यक्ष और सात अन्य नेताओं को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। घोषणापत्र समिति में अमिताभ चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही 15 नेताओं को सदस्य बनाया गया है। 15 अन्य नेता और सभी अग्रिम संगठनों एवं विभागों के प्रमुख इस समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप कांड पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जानलेवा ज़हरीली-नशीली कोडीन के गोरखधंधे से हो रही घोर बदनामी से बचने का भाजपाइयों के पास अब बस एक ही रास्ता है : इस बार वो ख़ुद अपना ही नाम बदल लें। भाजपाई और उनके संगी-साथियों ‘बच्चों’ को तो छोड़ दो।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
प्रमुख मुस्लिम संगठन जमात-ए-इस्लामी हिंद ने बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू युवक की पीट-पीट कर हत्या करने की घटना की सोमवार को निंदा करते हुए कहा कि यह कानूनी तौर पर अपराध है और किसी भी स्थिति में भीड़ की हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता।
संगठन के एक बयान के मुताबिक, जमात के प्रमुख सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने बांग्लादेश में एक अल्पसंख्यक नागरिक की हाल में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने की कड़ी निंदा की और इस घटना को दुखद और बेहद चिंताजनक बताया।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में एक निजी अस्पताल में सोमवार दोपहर आग लग गई, जिसके चलते मरीजों, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों सहित लगभग 250 लोगों को अस्थायी रूप से अस्पताल से बाहर निकालना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा, “इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है”। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। अधिकारी ने कहा कि अपराह्न 1.35 बजे भाटिया अस्पताल की सीटी-एमआरआई स्कैन इकाई में आग लग गई।
मुंबई अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग निजी अस्पताल के सीटी-एमआरआई इकाई में बिजली के तारों और उपकरणों तक ही सीमित रही। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर मरीजों, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों सहित लगभग 250 लोगों को अस्पताल परिसर से अस्थायी रूप से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि आग पर अपराह्न तीन बजे तक काबू पा लिया गया।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
अरावली हिल्स मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "अगर अरावली पर नया ऑर्डर लागू हुआ, तो इस पूरे इलाके, कई राज्यों या आधे हिंदुस्तान का इकोलॉजिकल बैलेंस खत्म हो जाएगा। अरावली पहाड़ दिल्ली, हरियाणा और इस पूरे इलाके की खेती को थार रेगिस्तान से आने वाली रेत से बचाते हैं। अरावली इस पूरे बैलेंस को बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान देती है... अगर कोई अरावली को छू भी लेगा, तो उसे इस देश का, इस पूरे इलाके का दुश्मन माना जाएगा।"
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने सोमवार को कहा कि उसने स्थानीय निकाय चुनावों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 41 पदों पर जीत हासिल की है और उसके 1006 पार्षद भी विजयी हुए हैं।
कांग्रेस ने कहा कि वह बहुत धनबल और ठगी के खिलाफ मजबूती से खड़ी होकर राज्य में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि इन 41 में कांग्रेस के समर्थन वाले स्थानीय मोर्चों के सात उम्मीदवार शामिल हैं। बयान में कहा गया कि 1006 पार्षद में से 154 कांग्रेस समर्थित निर्दलीय हैं।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
केरल में विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस सहित तीन और राजनीतिक दलों को अपने साथ जोड़कर अपना आधार विस्तार करने का फैसला किया।
यूडीएफ की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की केरल इकाई; आदिवासी नेता सी के जानू के नेतृत्व वाली जनाधिपत्य राष्ट्रीय पार्टी (जेआरपी); और विष्णुपुरम चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाली केरल कामराज कांग्रेस, यूडीएफ की सहयोगी पार्टियां बनेंगी।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
यूपी के बुलंदशहर में NH-91 पर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने मामले में शामिल सभी 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। हर दोषियों पर 1 लाख 81 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सुभंकर सरकार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के सामने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
PM मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "प्रधानमंत्री न तो इतिहास पढ़ते हैं और न ही उन्हें इतिहास की जानकारी है। मैं सम्मानपूर्वक कहना चाहूंगा कि अगर प्रधानमंत्री इतिहास के किसी भी पन्ने पर इसका सबूत दिखा दें, तो हम उनका बयान मान लेंगे। नहीं तो उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि देश का प्रधानमंत्री झूठ नहीं बोल सकता।
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्होंने कहा, "...संविधान में यह नहीं लिखा है कि यह देश हिंदू राष्ट्र है। इससे पता चलता है कि RSS प्रमुख को न तो संविधान की परवाह है और न ही वे उसका सम्मान करते हैं।"
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। ऐसे में 25 दिसंबर से पहले ही ठंड की छुटि्टयां शुरू हो गई हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश जिलाधिकारियों की ओर से जारी किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल 22 से 24 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। संत कबीर नगर के जिलाधिकारी ने 22 दिसंबर को पहली से 8वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। फर्रुखाबाद और रायबरेली में दो दिन की छुट्टी दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने पश्विमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
दिल्ली और पास के सटे इलाकों में कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Dec 2025, 7:52 AM IST