बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में, 21 जुलाई, 2025 तक घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण के दौरान 52.30 लाख से ज़्यादा मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए जिनमें लगभग 18.66 लाख मतदाता मृत पाए गए, 26 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए, लगभग 7.5 लाख मतदाता कई जगहों पर पंजीकृत पाए गए और लगभग 11,484 का पता नहीं चल पाया।
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा, "बीजेपी के लोगों को उनका हालचाल लेने जाना चाहिए। सुनने में आ रहा है कि कोई फेयरवेल भी नहीं हो रहा है, फेयरवेल होता तो हम सब जाते उनका धन्यवाद देते, उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते, उनका सम्मान होता।"
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
एअर इंडिया के हांगकांग से आए विमान के मंगलवार दोपहर को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसकी सहायक ऊर्जा इकाई (एपीयू) में आग लग गई। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने केंद्र शासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जम्मू-कश्मीर के पार्टी प्रभारी सैयद नासिर हुसैन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख तारिक हमीद कर्रा समेत अन्य ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर किसी पूर्ण राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का पहला उदाहरण है। इस तरह का कदम और राज्य के लोगों का अपमान अस्वीकार्य है।"
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार भगवान भरोसे चल रहा है। सरकार और पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि वे आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ले सकते। लगातार अपराध हो रहे हैं, लोग डरे हुए हैं, कोई सुन नहीं रहा। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं, न प्रधानमंत्री कुछ कहते हैं, न मुख्यमंत्री. जवाबदेही होनी चाहिए, लेकिन कोई जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है. ये लोग केवल बिहार का खजाना लूटने में लगे हैं।
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा, "ऐसा लगता है कि जो बताया जा रहा है और जो वजह है उसमें फर्क है। इतना वरिष्ठ व्यक्ति इस्तीफ़ा दे और पूरी बीजेपी इस पर चुप रहे और इस्तीफ़ा तुरंत स्वीकार कर लिया जाए, कुछ तो है जो पर्दे के पीछे हुआ है। लगता है बीजेपी में सब ठीक नहीं है। उनके अध्यक्ष पर भी महीनों से चर्चा चल रही है लेकिन फ़ैसला नहीं हो पाया... इसी बीच उपराष्ट्रपति का अचानक इस्तीफ़ा हो जाना... ये यकीन करने लायक नहीं है, पता नहीं सच्चाई क्या है, सामने आएगी भी या नहीं।"
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोंकण के कई भागों और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए वहां मंगलवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा से मूसलाधार वर्षा तक का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने कहा कि रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों तथा सतारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
विभाग ने मुंबई, पालघर, ठाणे और कई अन्य जिलों तथा नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है।
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा, "हम हैरान हैं। हमारे उनके साथ अच्छे संबंध थे, यह बहुत आश्चर्यजनक है।"
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
बिहार में एसआरआई के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा की मांग की, इस दौरान विपक्ष ने सदन में हंगामा भी किया, जिसके बाद स्पीकर ने दोनों सदनों की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
भारतीय सेना के लिए अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की पहली खेप भारत पहुँच गई है। भारतीय सेना द्वारा इन हेलीकॉप्टरों को जोधपुर में तैनात किया जाएगा: भारतीय सेना के अधिकारी
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह एसआईआर (विशेष गहन समीक्षा) अभ्यास का मुद्दा नहीं है, बल्कि लोकतंत्र का मुद्दा है...लोकतंत्र की हत्या हो रही है और हम इस पर चर्चा चाहते हैं...यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है...भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रही है।
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर दिया है. गृह मंत्रालय ने भी इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
बिहार एसआईर पर सदन में विपक्ष चर्चा की मांग पर अड़ा है, इसे लेकर विपक्षी सांसदों ने वेल में आकर प्रदर्शन किया
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी, दरअसल, विपक्ष पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की मांग पर अड़ा है।
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तत्काल मामले और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए इसके खतरे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Jul 2025, 7:53 AM IST