
रेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक तौर पर 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट की कीमत में एक पैसा प्रति किलोमीटर तथा मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर वातानुकूलित और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित श्रेणियों के टिकट की कीमत में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की अधिसूचना जारी की। मंत्रालय ने 21 दिसंबर को घोषणा की थी कि 26 दिसंबर से यात्री किराए में वृद्धि की जायेगी।
यह एक साल में दूसरी बार है जब मंत्रालय ने यात्री रेल किरायों में संशोधन किया है। इससे पहले जुलाई में किराया में वृद्धि की गयी थी।
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पूर्ण रूप से पुनर्गठन और पुनर्जीवन पार्टी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने जोर दिया कि संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत और सक्रिय किए बिना बिहार की राजनीति में कांग्रेस का प्रभावी हस्तक्षेप संभव नहीं है।
राम ने कहा कि संगठन को कैसे सशक्त बनाया जाए और कार्यकर्ताओं को किस तरह सक्रिय भूमिका में लाया जाए, इसे लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मजबूत जमीनी संगठन ही पार्टी की राजनीतिक मजबूती की बुनियाद है
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) पटना में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ बृहस्पतिवार रात से विशेष अभियान शुरू करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बीएसपीसीबी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि लाउडस्पीकर और अधिक डेसिबल वाले साउंड सिस्टम के रात में इस्तेमाल को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा, “काफी शिकायतें मिलने के बाद बीएसपीसीबी ने शुरुआत में 20 दिनों का विशेष अभियान चलाकर रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर लगे प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो आज रात से छापेमारी शुरू करेंगी।”
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अरावली व मनरेगा के मुद्दे पर 27 दिसंबर से जन-जागरण अभियान शुरू करेगी। पार्टी के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पार्टी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार षड्यंत्र रचकर अरावली पर्वतमाला की गलत परिभाषा प्रस्तुत कर रही है और इसे खनन माफियाओं के हवाले करने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस ने दावा किया कि केन्द्र सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में बदलाव कर गरीबों से रोजगार का अधिकार छीनने का काम किया है। एक विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने कहा “कांग्रेस ने घोषणा की है कि इन दोनों मुद्दों के विरोध में प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर जन-जागरण अभियान और विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।”
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
उन्नाव रेप केस को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय उस भाषा में मिलना चाहिए जिसे लोग समझ सकें।
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब 10 से 12 हथियारों से लैस बदमाशों ने सराफा बाजार में कई दुकानों को निशाना बनाते हुए डकैती की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाश गुलेल, सब्बल और पिस्तौल लेकर आए थे और उन्होंने सर्राफा कारोबारियों की दुकानों के ताले तोड़े।
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने सबसे पहले सर्राफा कारोबारी राजेंद्र विजय वर्गी की दुकान को निशाना बनाया। यहां ताला तोड़कर डकैत करीब एक किलो चांदी, तीन तोला सोना और लगभग तीन लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान सबूत मिटाने के इरादे से बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसके बाद बदमाशों ने सचिन सोनी की बागेश्वर ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ा और वहां से अलमारी में रखे 32 हजार रुपए नकद, करीब 200 ग्राम चांदी सहित अन्य सामान चुरा लिया।
बताया जा रहा है कि जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त 75 वर्षीय बुजुर्ग गोपाल चंद्र सोनी दुकान के अंदर ही सो रहे थे। आहट लगने पर उनकी नींद खुली और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान बदमाशों ने लोहे का सब्बल अंदर की ओर घुसा दिया, जो बुजुर्ग के पैर में जा घुसा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। वारदात के दौरान बदमाशों ने गुलेल से पत्थर बरसाए और फायरिंग भी की। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
केरल में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच1एन1) का पता चलने के बाद, तमिलनाडु के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने दोनों राज्यों की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है और बचाव संबंधी उपायों का आदेश जारी कर दिया है।
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
ओडिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 1.1 करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उइके मुठभेड़ में ढेर हो गया है. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में लगी हुई थीं।
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर को दिल्ली HC से मिली जमानत के खिलाफ पीड़ित परिवार ने SC में याचिका दायर की है।
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
2017 के उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सस्पेंड किए जाने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "पीड़िता ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी की आंखों में आंसू थे। यह घटना दिल दहला देने वाली है, पीड़िता पीएम मोदी से मिलना चाहती थी अगर केस सही तरीके से पेश किया जाता, तो हाई कोर्ट में ऐसा नहीं होता... क्या जज भी असंवेदनशील हो गए हैं?"
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है. दोनों तरफ से गोलियां चली हैं. इस फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. आरोपी बदमाशों के नाम चंदन और अफजल है जो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागे थे.
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
दिल्ली में हवा की हालत में सुधार हुआ है. यही वजह है कि बीते दिन ग्रेप-4 की पाबंदियों को हटा दिया गया था. इसके साथ ही आज कई इलाकों में 300 से कम एक्यूआई दर्ज किया गया है. आयानगर में सबसे 136 AQI दर्ज किया गया है.
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुड्डालोर जिले के एलुथुर गांव के पास हुआ है।
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 25 Dec 2025, 7:53 AM IST