
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मेरठ जिले की परतापुर थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को मदुरै में ट्रेन में आग लगने की दुर्घटना में मारे गए नौ यात्रियों के परिवारों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन चुनाव लड़ेगी और सिख 'संगत' से गुरुद्वारों को आधुनिक 'महंतों' के चंगुल से मुक्त कराने की अपील की जिन्होंने "कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत से उन पर कब्ज़ा कर लिया है।"
उपराज्यपाल (एल-जी) कार्यालय ने शनिवार को कहा कि दिल्ली पुलिस और दिल्ली पर्यटन विभाग मिलकर काम करते हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए एक प्रशिक्षित और पूरी तरह से सुसज्जित कार्यबल स्थापित करने में सफल रहे हैं।
भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को अपने शानदार प्रदर्शन से इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) वर्ल्ड गेम्स 2023 के बारिश से बाधित फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटा देना चाहिए।
त्रिपुरा में शनिवार को अगरतला-सबरूम लोकल पैसेंजर ट्रेन का इंजन पत्थर से भरी ट्रॉली से टकराने के बाद पटरी से उतर गया, जिसे मजदूरों ने गलती से सिंगल लाइन ट्रैक पर छोड़ दिया था। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने भोपाल के पूर्व मेयर और राज्य बीजेपी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा की मुस्लिम मतदाताओं के संदर्भ में विवादास्पद टिप्पणी पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने राज्य सरकार से कथित विवादास्पद टिप्पणी की जांच कराने की सिफारिश की है और अगले तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है।
पिछले हफ्ते शर्मा को जौरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से यह कहते हुए सुना गया था कि "यदि आप बीजेपी को वोट नहीं देते हैं, तो किसी को भी वोट न करें"।
मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल, बांद्रा यूनिट ने अंधेरी से 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। 46,31,000 रुपए की MD ड्रग्स बरामद की गई है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि मेवात के लोगों ने कहा कि वे इस यात्रा को पूरा करेंगे। प्रशासन दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। यात्रा होगी, इसका रूप और आकार क्या होगा इस पर चर्चा की जा सकती है। हमने प्रशासन के लिए यह विकल्प खोला है ताकि यात्रा कैसे आयोजित की जाए इस पर चर्चा की जा सके।
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद पुलिस के एक विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुरनकोटे तहसील के गंगना टॉप इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान हुई। उन्होंने कहा, "इलाके में तलाशी अभियान जारी है।"
चंद्रयान-3 मिशन: ISRO ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है!"
मध्य प्रदेश: AAP सांसद राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की।
मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में AAP सांसद राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने पूजा की।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनाते ने कहा कि ISRO के वैज्ञानिकों इंजीनियरों और तकनीशियनों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ISRO की विरासत को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं वह श्रेय लेना चाहते हैं। मुझे उन नामों पर कोई आपत्ति नहीं है जो उन्होंने (पीएम मोदी) दिए हैं। मुझे लगता है कि पीएम मोदी द्वारा इतने बड़े मिशन का श्रेय लेना, जिसे हमारे वैज्ञानिकों ने पूरा किया, थोड़ा अनुचित है।
ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर विभाग और लोकल पुलिस थाने को भी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 1 स्थित अम्बे भारती सोसायटी की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में शनिवार सुबह आग लगी गई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए फायर स्टेशन सूरजपुर की यूनिट द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग मारुति सुजुकी वेगनार सीएनजी गाड़ी में लगी थी। अग्निकांड में कोई जनहानि नही है।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि पीएम मोदी वैज्ञानिकों से मिलने गए, देश के प्रधानमंत्री को वैज्ञानिकों से मिलना चाहिए, लेकिन उन्होंने रोड शो क्यों किया? ये गर्व की बात होती अगर ये रोड शो उन वैज्ञानिकों के साथ किया जाता जिन्होंने इस मिशन को सफल बनाया। PM का रोड शो राजनीति से प्रेरित था।
तमिलनाडु के मदुरै में लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई है और कई यात्री झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन मदुरै स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान अचानक टूरिस्ट कोच में भीषण आग लग गई। देखते ही आग का कारण सिलेंडर में हुआ धमाका बताया जा रहा है। मृतकों के परिजनों के लिए दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजे का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा।
जम्मू में टोल प्लाजा को लेकर शुरू हुए आंदोलन और जोर पकड़ लिया है। आज जम्मू बंद का ऐलान किया गया है। बंद को जम्मू बार एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों का समर्थन दिया है। इसके पहले शुक्रवार को भी जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए थे।
बारिशों के चलते जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तरनाह नाले पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जम्मू से पठानकोट और दिल्ली जाने वाले यातायात को डायवर्ट करना पड़ा था। डायवर्ट के बावजूद जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा चल रहे हैं, जिसे बंद करने की मांग पिछले काफी समय चल रही थी। इसी मांग को लेकर आज जम्मू बंद का आह्वान किया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 26 Aug 2023, 7:57 AM IST