उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को यहां कृषि कार्य में सुगमता के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वयं सहायता समूहों को खेती-किसानी में उपयोग के लिए रियायती दर पर ड्रोन उपलब्ध कराएगी।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को एक टीम ने बुधवार को पुल निर्माण निगम के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, भागलपुर प्रमंडल श्रीकांत शर्मा के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी में मिली वस्तुओं को देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। निगरानी विभाग थाना में 24 जुलाई को दर्ज कांड संख्या 28/2023 के तहत आय से अधिक मामले में शर्मा को आरोपी बनाया गया है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस और एसटीएफ मेरठ टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में अवैध शस्त्र (पिस्टल/तमंचा) बनाने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कई पिस्टल और तमंचे और उन्हें बनाने का सामान बरामद हुआ है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कहा कि आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर गठजोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत निर्वासन के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
यमुना के जलस्तर बढ़ने के साथ हिंडन नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते नोएडा और गाजियाबाद के निचले इलाकों में कई जगहों पर पानी भर चुका है। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को कहा, ''राज्य में बाढ़ के कारण जान-माल के भारी नुकसान के बावजूद बीजेपी-जेजेपी सरकार अभी तक नहीं जागी है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल ने स्काइप कॉल के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। इस गिरोह ने 1 करोड़ 56 लाख रुपए की ठगी की है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
बागपत के जागोस गांव में यमुना नदी से गुजरने वाले सेक्शन में आईओसीएल की दादरी-पानीपत नेचुरल गैस पाइपलाइन में रिसाव की आशंका थी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने 34 वर्षीय महिला को चाकू से डराकर उसके पति के सामने कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जिसने एक छोटे से व्यक्तिगत ऋण का भुगतान नहीं किया था, इस घटना को फिल्माया और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
डॉ. इरशाद अहमद, वर्तमान में भारतीय दूतावास, मस्कट में काउंसलर, को सीरिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भारी बारिश की वजह से अब तक लगभग 6 हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अब तक करीब 188 लोगों की मृत्यु हुई है, 195 घायल हैं और 12 से ज्यादा लोग लापता हैं। बारिश अब भी जारी है, सभी विभाग अलर्ट पर है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए ITPO कॉम्प्लेक्स 'भारत मंडपम' का उद्घाटन किया। इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। ITPO में G20 नेताओं की बैठक होगी।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को 27 जुलाई को संसद में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि ASI के अतिरिक्त निदेशक ने आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया कि सर्वेक्षण के दौरान संरचना को कोई क्षति नहीं होगी। ASI सर्वेक्षण कल तक नहीं होगा, कल अदालत इस मामले पर दोपहर 3.30 बजे फिर से सुनवाई करेगी:
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि मणिपुर जल रहा है जिसका असर मिज़ोरम और अन्य राज्यों पर पड़ रहा है। जब इतने बड़े मु्द्दे को भी सरकार हल्के में लेगी और बहुमत के नाम पर विपक्ष की मांग को बुलडोज़ करेगी, प्रधानमंत्री बात करने को तैयार नहीं है तो ऐसे में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है:
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
हरियाणा: गुरुग्राम स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स के बेसमेंट में आग लगी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना बहुत बड़ी घटना है लेकिन सरकार इसे नज़रअंदाज़ कर रही है। विपक्ष की बस यही मांग है कि इसपर सदन में चर्चा हो। लोगों को इसपर अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल कैद की सजा सुनाई है। उनके बेटे देवेंदर दर्डा, मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को भी छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से संबंधित मामले में 4 साल कैद की सजा सुनाई गई। अदालत ने इसी मामले में पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता, 2 वरिष्ठ लोक सेवकों के.एस. क्रोफा और के.सी. सामरिया को भी 3 साल की सजा सुनाई है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
उत्तर प्रदेश में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। नोएडा में इकोटेक 3 के पास का इलाका जलमग्न हो गया। गाड़िया पानी में डूब गई हैं।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। पत्र को शेयर करते हुए खड़गे ने लिखा, “एक ही दिन में आदरणीय प्रधानमंत्री देश के विपक्षी दलों को अंग्रेज शासकों और आतंकवादी दल से जोड़ते हैं और उसी दिन गृहमंत्री भावनात्मक पत्र लिखकर विपक्ष से सकारात्मक रवैये की अपेक्षा करते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष में समन्वय का अभाव वर्षों से दिख रहा था, अब यह खाई सत्तापक्ष के अंदर भी दिखने लगी है।”
खड़गे ने आगे कहा, “इस पर प्रधान मंत्री द्वारा विपक्षी दलों को दिशाहीन बताना बेतुका ही नहीं बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है। प्रधानमंत्री जी से हम सदन में आकर मणिपुर पर बयान देने का आग्रह कर रहे हैं परंतु ऐसा लगता है कि उनका ऐसा करना उनके सम्मान को ठेस पहुँचाता है। हमारी इस देश की जनता के प्रति प्रतिबद्धता है और हम इसके लिए हर कीमत देंगे।”
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। अभी भी विपक्षी सांसद सदन में नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष की मांग है कि मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा कराई जाए और पीएम मोदी सदन में आकर बयान दें।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी सांसद सदन में नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्षी सांसद नारे लगा रहे हैं, 'मणिपुर पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो।'
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
हंगामे के चलते एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। विपक्षी सांसद सदन में लगातार मणिपुर हिंसा मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और इस मुद्दे पर बयान दें।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा सदन में लाया गया था।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
राज्यसभा में नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसदों ने कहा कि महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी मणिपुर पर बयान दें। इस बीच सदन में खड़े होकर स्मृति ईरानी ने मणिपुर पर बयान देने के बजाए, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम लेते हुए कहने लगीं कि क्या इन राज्यों पर चर्चा होगी।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में फिलहाल हंगामा नहीं हो रहा है, लेकिन राज्यसभा में विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्षी सांसद मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री को इसपर (मणिपुर मुद्दे) बयान देना चाहिए। वे (प्रधानमंत्री मोदी) सब दिन गायब रहते हैं। मणिपुर में जो भी घटना हो रही हैं, विपक्ष एकजुट होकर इस मुद्दे को उठा रहा है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
कांग्रेस पार्लियामेंटरी पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज संसद पहुंचते ही AAP सांसद संजय सिंघ से मिलीं। संजय सिंघ और कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपने आवेदन का उल्लेख करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सोमवार के आदेश में सुधार की मांग की है जिसमें मस्जिद के अंदर पूजा के अधिकार की मांग करने वाले हिंदु पक्ष की मांग पर सवाल उठाने वाली समिति की अपील को निस्तारित कर दिया गया था।
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने मस्जिद समिति की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुज़ेफ़ा अहमदी से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को सूचित करने को कहा ताकि वह पीठ के सामने पेश हो सकें।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी सांसद सदन में नारेबाजी कर रहे थे।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया है, जिसमें मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने की मांग की गई है। डीएमके के सांसद तिरुची सिवा, आरजेडी के सांसद मनोज कुमार झा, कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन, और एएपी के सांसद रघव चड्ढा ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस के सस्पेंशन नोटिस दिया है, जिसमें मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने की मांग की गई है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर द्रास में कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाले वाले जवानों की याद में बने 'हट ऑफ रिमेंबरेंस' संग्रहालय का दौरा किया।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
कारगिल विजय दिवस पर चार MIG-29 विमानों ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक के ऊपर से उड़ान भरी। 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
लद्दाख के द्रास में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे। उन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
दिल्ली और एनसीआर में तेज बारिश हुई है। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। जलभरवा से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Jul 2023, 8:11 AM IST