देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। आयोग की टीम ने इसी साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की।राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में संशोधन लाने के लिए शुक्रवार को एक अध्यादेश जारी किया। संशोधन से ऑनलाइन मनी गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय के समक्ष 156 स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर्स 'प्रचंड' की मांग रखी है। माना जा रहा है कि वायुसेना की इस मांग को जल्द ही स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। इससे वायु सेना की शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा। ऐसा होता है तो भारत के दोनों पड़ोसी चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ जाएगी।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
किरण बालियान ने शुक्रवार को हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में महिलाओं के गोला फेंक में कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। वह 1951 के बाद से 72 साल में भारत के लिए इस स्पर्धा में पदक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय हैं।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत से जमानत मिल गई है। वाजे को 2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को 2021 के जबरन वसूली मामले में जमानत मिली है। बिमल अग्रवाल नाम के कारोबारी की शिकायत पर उनके और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरन हत्या मामले में सचिन वाजे जेल में ही रहेंगे।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के सैदापेट इलाके में भारी बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप की छत गिर गई, जिसमें दबकर कंधासामी नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में सरकार का राजकोषीय घाटा बढ़कर 6.43 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शुक्रवार को लेखा महानियंत्रक से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि यह पूरे वर्ष के लिए बजट के तय लक्ष्य 17.87 लाख करोड़ रुपये का 36 फीसदी है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में नाबालिग स्कूली लड़की के साथ क्लास के भीतर कथित तौर पर बलात्कार किया गया। आरोपी भी नाबालिग है जो घटना वाले संस्थान के बगल के दूसरे स्कूल में पढ़ता है। घटना 12 सितंबर को हुई थी। मामला तब सामने आया जब पीड़िता के माता-पिता ने शुक्रवार को मिरिक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी के माता-पिता इलाके में काफी प्रभावशाली थे, इसलिए उन पर घटना को दबाने का दबाव था। मिरिक के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी रुद्र नारायण साहू ने कहा कि आरोपी स्कूली लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
भारतीय जनता पार्ट ने शुक्रवार को कश्मीर के आठ पार्टी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई का नोटिस जारी किया है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के स्कूल भर्ती घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के प्रमुख सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्रा को तत्काल बदलने का आदेश दिया।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
मध्य प्रदेश के उज्जैन में जिस 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया, उसका इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता 24 सितंबर को स्कूल में परीक्षा देने के लिए सतना जिले में स्थित अपने घर से निकली थी।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
दीपावली के आने से पहले ही पटाखों की तस्करी और उनको अवैध तरीके से बनाने का काम शुरु हो चुका है। पुलिस भी इस मामले को लेकर काफी सख्ती बरतती दिखाई दे रही है।
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 प्लास्टिक के छोटे-बडे़ कट्टे में विभिन्न कम्पनियों के पटाखे बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान विक्की चौहान और समीर चौहान के रूप में हुई है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
2 अक्टूबर को केरल में 'मलिन्य मुक्तम नव केरलम' अभियान के तहत 25 लाख से अधिक लोग स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। यह अभियान स्व-सरकारी विभाग (एलएसजीडी) चला रहा है।
अभियान शहरी और ग्रामीण हिस्सों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, पार्कों, पर्यटन केंद्रों और बाजारों सहित राज्य के हर कोने को कवर करने का प्रयास करेगा। प्रत्येक स्थानीय निकाय के प्रत्येक वार्ड से विभिन्न क्षेत्रों से कम से कम 200 लोग इस अभियान में शामिल होंगे। यह 30 जनवरी, 2024 तक चलने वाले गहन सफाई अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। गतिविधियों का समन्वय राज्य और जिला स्तरीय अभियान सचिवालयों द्वारा किया जाएगा।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
यूपी में कुछ युवकों ने 10वीं कक्षा के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने के बाद घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने देर रात तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बदमाशों ने छात्र के मोबाइल फोन पर भी वीडियो भेज दिया। पीड़ित के परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ललितपुर का रहने वाला 16 साल का अमन 10वीं क्लास का छात्र है।
कुछ दिन पहले उसने अपनी कोचिंग क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को कथित तौर पर छेड़ा था। गुरुवार को चार युवक अमन के घर पहुंचे और बल प्रयोग कर उसे अपने साथ ले गये और फिर उसके साथ मारपीट की।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
नोएडा प्राधिकरण के हाउसिंग विभाग में फैले भ्रष्टाचार की गाज ओएसडी पर गिरी है। उनका देर रात न केवल तबादला किया गया बल्कि उन्हें तत्काल चार्ज छोड़ने के लिए भी कहा गया है। इतना ही नहीं उन्हें तत्काल कार्यमुक्त न करने की दशा में सीईओ को भी अनुशासनहीनता का दोषी माना जाएगा और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि हमारा संविधान चार स्तंभों पर टिका हुआ है -धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र, आर्थिक संप्रभुता, सामाजिक न्याय और संघवाद - जिन पर हमला हो रहा है। देश को केवल तभी बचाया जा सकता है जब भाजपा को सत्ता से हटा दिया जाए।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को चीनी अधिकारियों ने 19वें एशियाई खेलों के लिए वीजा देने से इनकार करने के मामले पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, "हमारे क्षेत्र को नया नाम देना और हमारे खिलाड़ियों, अधिकारियों को स्टेपल वीजा देना यह हमारे लिए नई बात नहीं है लेकिन वे हर बात में टांग अड़ाते हैं वह अच्छी बात नहीं है। वे बोलते हैं कि अरुणाचल प्रदेश उनका हिस्सा है लेकिन इतिहास में कभी अरुणाचल प्रदेश उनका हिस्सा रहा ही नहीं है। यह सब जानते हैं।"
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण है और राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
मध्य प्रदेश के उज्जैन में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बच्ची से मिलने के लिए कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला इंदौर में एमटीएच अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया।
दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी सुरजेवाला में डॉक्टर से ली। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उज्जैन की घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी बड़ी है। पीड़िता को बचाने के लिए डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया है उसे ठीक होने में कम से कम 4 हफ्ते लगेंगे।
सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार भी मध्य प्रदेश की दलित बेटी के लिए अपने मुंह से एक शब्द नहीं निकला। सरकार दुष्कर्म पीड़िता बच्चों को उत्तर प्रदेश या बिहार का बताती रही जबकि वह मध्य प्रदेश के सतना में रहती है। वह स्कूली छात्र है जबकि अफसर उसे भिखारी बताते रहे।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
किसान आंदोलन के कारण प्रभावित रेल सेवाओं पर दिल्ली में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने कहा कि कल सुबह से पंजाब में कुछ किसानों ने धरना दिया है। उन्होंने 72 घंटे तक धरने का नोटिस दिया है। वे कल से फिरोजपुर मंडल के 14 स्थानों और अंबाला मंडल के 4 स्थानों पर बैठे हैं, जिसके कारण ट्रेन संचालन बाधित है। इन 3 दिनों के धरने के चलते लगभग 90 मेल एक्सप्रेस ट्रेन और 150 लोकल ट्रेन रद्द की गई हैं।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट है, "बलूचिस्तान के मस्तुंग में शुक्रवार को हुए विस्फोट में डीएसपी समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट उस मस्जिद के पास हुआ जहां लोग ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए इकट्ठा हो रहे थे।"
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के प्रति समर्पित हैं। आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में INDIA गठबंधन से अलग नहीं होगी। आम आदमी पार्टी सरकार नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन मैं किसी विशेष केस या किसी व्यक्ति विशेष पर बात नहीं कर रहा क्योंकि मेरे पास जानकारी नहीं है, जानकारी पंजाब पुलिस के पास है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
भोगल ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि छत्तीसगढ़ से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ जारी है। एसपी बिलासपुर संतोष सिंह ने कहा, "दुर्ग में एक आरोपी से 12.50 लाख रुपए नकद और 18 किलो से अधिक सोना और हीरे जब्त किए गए हैं।"
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
कावेरी नदी का जल छोड़े जाने के मुद्दे पर तमिलनाडु के त्रिची में किसान संघ ने कावेरी जल में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "एशियाई खेलों में शूटिंग में एक और पदक! 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उनकी सफलता कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।"
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
एशियन गेम्स में ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण ने 50 मीटर राइफल 3पी पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
गाजियाबाद: सिविल लाइन औद्योगिक क्षेत्र में एक कार्डबोर्ड फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां अपार्टमेंट में काम के दौरान जमीन धंसने से मजदूर गहराई में दब गए। फिलहाल मिट्टी के मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 29 Sep 2023, 8:02 AM IST