
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अंतर्गत नालागढ़ के झाड़माजरी के पास एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना में 31 लोग घायल हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि अभी तक एक मौत की पुष्टि हुई है और नौ लोग लापता हैं। आग बुझाने का काम पूरी रात जारी रहेगा और हमें सुबह अधिक जानकारी मिलेगी। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने दिसंबर 2023 में देश में 69 लाख से अधिक 'खराब अकाउंट्स' पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में सोमवार को यह जानकारी दी।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
शिवबा संगठन के अध्यक्ष मनोज जरांगे-पाटिल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो 10 फरवरी से नए सिरे से आंदोलन और भूख हड़ताल की जाएगी। यह प्रमाण पत्र समुदाय को ओबीसी श्रेणी के तहत कोटा प्राप्त करने में सक्षम बनाना है।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक को आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान करना सुनिश्चित करें।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक केंद्र सोलन जिले के बद्दी में स्थित एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट निर्माण की एक यूनिट में आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री के कम से कम 24 कर्मचारी झुलस गए।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
बिहार में भोजपुर जिला के कोइलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक घर से नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाने और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
विनीत कक्कड़ ने एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर को 100 प्रतिशत फर्जी बताकर खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रचार स्टंट नहीं था, जैसा कि मीडिया के कुछ वर्गों ने आरोप लगाया गया है।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप के सिलसिले में नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस ने सबूत देने को कहा है।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। इसमें ड्रग्स से भरे 1,920 कैप्सूल और 900 इंजेेक्शन के साथ 23 लाख 69 हजार रुपए नकद, पांच मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल दो लग्जरी कार जब्त किया गया।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आपने जो सरकार चुनी थी, उस सरकार को बीजेपी ने चुराने और उखाड़ने की कोशिश की। उसकी साजिश के खिलाफ कांग्रेस खड़ी हो गई। झारखंड की जनता बधाई की पात्र है, जो डरी नहीं और पीछे नहीं हटी। इस तरह उसने अपनी सरकार बचाई।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
मध्य प्रदेश में कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसकी कीमत 25 लाख से ज्यादा बताई गई है। पहले मैहर में कफ सिरप पकड़ी गई और इसका प्रमुख सप्लायर भोपाल में पकड़ा गया है।
भोपाल पुलिस की अपराध शाखा से मिली जानकारी के अनुसार कफ सिरप भोपाल से लग्जरी कार में रीवा ले जाई जा रही थी, तभी मैहर और आमदरा की पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली तो एक कार में बड़ी तादाद में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़ा उसने इस बात का खुलासा किया कि वह कफ सिरप भोपाल से लेकर आ रहा था।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
रामसू और बनिहाल के बीच बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया था, जिसे अब वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, "जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू आंशिक रूप से बहाल हो गया है, फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी पत्नी को तीन तलाक देने, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
त्तर प्रदेश के फतेहपुर में 15 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ उसी के गांव के दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। दो आरोपियों दया शंकर और शमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
भारतीय वायुसेना 17 फरवरी को जैसलमेर के पास पोखरण एयर टू ग्राउंड रेंज में 'वायु शक्ति-24 अभ्यास' का आयोजन करने वाली है। इस साल अभ्यास में स्वदेशी विमान तेजस, प्रचंड और ध्रुव सहित 121 विमान अपना दमखम दिखाएंगे।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखनों को मिला है। एक लुटेरा बैंक में हंसिया लेकर घुसा और लाखों की लूट को अंजाम देकर मोटरसाकिल से फरार हो गया। प्रथमा ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
बीजेपी और आप के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक-दूसरे के पार्टी कार्यालयों की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोपहर दो बजे आप के 150 और बीजेपी के 60 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया है।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे...वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा मेल मिला। DCP रोहित मीणा ने बताया, "आज सुबह 9.02 बजे प्रिंसिपल को मेल मिला था, उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किया। हमने काफी जांच की लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला है। तलाश लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ होस्टल परिसर ही बचा है।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा सदन में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर बात किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मंत्री ने जो किया वह हमारे लोकसभा के नियम के विरुद्ध है क्योंकि उन्होंने वह विषय उठाया जो संसद के बाहर का है, जिसकी बुनियाद मीडिया रिपोर्ट है। अगर कांग्रेस का कोई सांसद कोई समाचार पत्र पढ़कर जो घटना सदन के बाहर हुई है उसपर बात करे तो स्पीकर हमें नहीं बोलने देंगे तो फिर मंत्री के साथ ऐसा क्यों नहीं किया गया?"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "इनका (बीजेपी) बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा। फिर इतना पैसा क्यों खर्च किया जाता है? देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए। अगर 2024 में किसी तरह ये (बीजेपी) आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेंगे बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला। यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे। हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
वाराणसी के ज्ञानवापी में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कहा, "सभी संवेदनशील स्थानों पर और पुलिस के अनुभव के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबु सोरेन का दोष केवल ये है कि उन्होंने कभी सांप्रदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया। इसलिए एक आदिवासी निर्वाचित मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। 32 साल की पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं थीं। यह जानकारी एक्ट्रेस की टीम ने दी है।
सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें बताया लिखा गया है, “आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। यह बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।”
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि बीजेपी अपने सांसदों के टिकट काटने जा रही है। हमें उम्मीद है कि PDA ही NDA को हराएगा। बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार, महंगाई कम नहीं हुई, उन्होंने जो-जो वादे किए थे सब अधूरे हैं।"
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर और घना कोहरा जारी है। कोहरे की वज से विजिबिलिटी कम हो गई है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, परिचालन में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर आईजीआई एयरपोर्ट भी पड़ा है। कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Feb 2024, 8:14 AM IST