
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन ने शनिवार को कहा कि 2023 में केंद्र शासित प्रदेश में 55 विदेशियों सहित 76 आतंकवादी मारे गए हैं।
गाजा स्थित 'सुप्रीम काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स' ने कहा है कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के जवानों ने बमबारी करके कई स्टेडियम और स्पोर्ट्स क्लबों को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा सैनिकों ने सैकड़ों खिलाड़ियों को मार डाला है।
खेल संस्था (स्पोर्ट्स बॉडी) ने एक बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से खिलाड़ियों के साथ होने वाली इन अमानवीय गतिविधियों के लिए इजरायली सेना को जवाबदेह ठहराने का भी आह्वान किया है।
गाजा स्थित 'सुप्रीम काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स' ने कहा है कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के जवानों ने बमबारी करके कई स्टेडियम और स्पोर्ट्स क्लबों को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा सैनिकों ने सैकड़ों खिलाड़ियों को मार डाला है।
पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से ड्रोन के जरिए सुदूरवर्ती गांवों और इलाकों में जीवन रक्षक दवाएं भेजने का ट्रायल शनिवार को सफल रहा। ट्रायल के दौरान ड्रोन को दवा लेकर एम्स के एक से दूसरे कोने तक भेजा गया।
अहमदाबाद पुलिस की एक टीम संदिग्ध अवैध आव्रजन नेटवर्क की जांच के सिलसिले में गुजरात के 20 निवासियों से पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है वे 'डंकी फ्लाइट' में सवार थे, जिसे रोक दिया गया था। घटना इस महीने की शुरुआत में फ्रांस में हुई थी।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान का नेशनल असेंबली (एनए) निर्वाचन क्षेत्र लाहौर और उनके गृह शहर मियांवाली से नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को प्रांतीय चुनाव आयोग (ईसी) के अधिकारियों का हवाला दिया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार की शाम पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। नीतीश कुमार के साथ पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह भी रहे।
दिल्ली पुलिस की टीम ने मीडिया आउटलेट न्यूजक्लिक को चीन समर्थक प्रचार प्रसार के लिए फंड मिलने के आरोपों की चल रही जांच के सिलसिले में शनिवार को मुंबई में एक्टिविस्ट गौतम नवलखा से पूछताछ की।
दिल्ली के उपराज्यपाल (एल-जी) वी.के. सक्सेना ने शिक्षा विभाग के लिए प्रिंसिपल और उप शिक्षा अधिकारी के 29 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है, जो राज्य के सरकारी स्कूलों में 2019 और 2021 के बीच खाली हुए थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर जांच ब्यूरो के निदेशक एल.के. यादव ने निकारागुआ मानव तस्करी मामले में शामिल अपराधों की जांच के लिए शनिवार को चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
एसआईटी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (जांच) रणधीर कुमार कर रहे हैं, जबकि तीन सदस्यों में सहायक पुलिस आयुक्त जसरूप कौर बाथ और पुलिस उपाधीक्षक बलकार सिंह संधू और दलबीर सिंह सिद्धू शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि अधिकारियों ने उन्हें पुंछ के पीड़ित परिवारों से मिलने की इजाजत नहीं दी। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने पत्रकारों से बताया, ''मैं पीड़ित परिवारों तक पहुंचने के लिए 7 किलोमीटर पैदल चली। हालांकि, उनके घरों से सिर्फ 5 किलोमीटर पहले अधिकारियों ने मुझे रोक दिया।''
महबूबा ने कहा है कि अगर रविंदर रैना और एनसी नेता उनसे मिल सकते हैं तो अधिकारी उन्हें परिवारों से मिलने की इजाजत क्यों नहीं दे रहे हैं।
सरकार हालात सामान्य होने का दावा कर रही है और कह रही है कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने पूछा, ''फिर मुझे उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने की अनुमति क्यों नहीं दी गई, जिन्हें सेना ने बेरहमी से मार डाला?''
रेसलर बजरंग पूनिया के बाद आज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना सम्मान वापस कर दिया है। जब वह सम्मान वापस करने PMO जा रही थीं, इसी दौरान पुलिस ने विनेश को कर्तव्यपथ पर रोक लिया। लिहाजा विनेश ने अपना अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार कर्तव्यपथ बैरिकेड्स पर छोड़ दिया। विनेश से पहले बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में 'बहुत घना' कोहरा जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान इसके पूर्वी भारत तक बढ़ने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि शनिवार और रविवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन में भी कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है।
भारत में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नये मामले दर्ज किए गए हैं, जो शुक्रवार से 54 मामले कम हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3,997 हो गई है।
जीआरएपी-3 लागू होने और शहर के अधिकारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के बावजूद दिल्ली वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर से जूझ रही है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' श्रेणी में है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान गाजा पट्टी के मध्य क्षेत्र में इजरायली सेना की बमबारी में लगभग 100 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि 158 अन्य घायल हो गए हैं।
हमास और इजरायल के बीच जंगा चारी है। शनिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि दिसंबर के मध्य तक इजरायल ने गाजा में 29,000 बम गिराए, जिससे गाजा के लगभग 70 प्रतिशत घर नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए।
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "अब तक कोई निमंत्रण नहीं आया है लेकिन वहां(अयोध्या) जाने के लिए मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। मेरी बस एक ही विनती है कि राम मंदिर की जो प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, उसका कोई राजनीतिकरण ना हो। रामलला किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं हैं। वो(अयोध्या) लाखों-करोड़ों रामभक्तों के श्रद्धा का स्थान है, उसके ऊपर आप राजनीति मत कीजिए..."
उत्तर प्रदेश के बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने जैसे एक नेता जी को देखा उनपर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। जिसे देखकर मौजूद लोग चौंक गए। लोगों ने बीच बचाव किया।
सीमा नाम की महिला बताया कि कमलेश नाम के इस व्यक्ति उन लोगों ने 10 लाख रुपया दिया। दस, बारह लोगों से नौकरी और 45 लोगों से सरकारी आवास दिलाने के नाम पर कमलेश ने पैसा लिया था। खोजते-खोजते हम लोग परेशान हो गए थे, कचहरी में मिल गया। हम लोगों ने उसकी पिटाई कर।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक बयान में कहा कि नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2023) पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9:00 बजे से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, 31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन रवाना होने तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। बाकी मेट्रो नेटवर्क पर मेट्रो सेवाएं नियमित समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी।
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब तक करीब 80 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। कोहरे के चलते 30 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेन कैंसिल भी हुई हैं।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "महा विकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी। भाजपा को जीतने के लिए EVM की जरूरत है, वे अकेले नहीं जीत सकते। उनका गठबंधन EVM से है।"
तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के पास आज एक सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। त्रिची-रामेश्वरम राजमार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में जा घुसा। घायल लोगों को पुदुक्कोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।
हरियाणा के करनाल में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। फूसगढ़ रोड पर उत्तम नगर कॉलोनी में घर में घुसकर बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Dec 2023, 8:01 AM IST