
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के 178 रन का पीछा करने उतरी गुजरात ने शानदार खेल दिखाते हुए 4 गेंद शेष रहते हुए 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।
कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बीवाई विजयेंद्र के वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं आलाकमान और विजयेंद्र से कहूंगा कि वह मेरी सीट शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे।
बिहार के नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास आज दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। पूरे शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है। शहर में इटंरनेट बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में चेन्नई के 178 रन का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी रोचक होती जा रही है। जीत से 41 रन दूर गुजरात को चौथा झटका लगा है। गुजरात का स्कोर 15 ओवर के बाद चार विकेट पर 138 रन है।
नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर मुंबई जाने वाली कार्गो एयरलाइन से कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में चेन्नई के 178 रन का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने सधी शुरुआत की है। हालांकि, टीम को 10वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। गुजरात का स्कोर 11 ओवर के बाद दो विकेट पर 108 रन है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में आज पहले खेलते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए हैं। जवाब में गुजरात टाइटंस ने सधी शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर में उसे पहला झटका लगा है। गुजरात का स्कोर 5 ओवर में एक विकेट पर 55 रन है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज आगाज हो गया है। ओपनिंग मुकाबले में पहले खेलते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए हैं। जवाब में गुजरात टाइटंस ने सधी शुरुआत की है। गुजरात का स्कोर 3 ओवर में बिना किसी निकसान के 30 रन है।
बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के समीप आज दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान पथराव और वाहनों में जमकर आगजनी भी हुई। मौके पर पुलिस और प्रशासन मौजूद है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज से आगाज हो गया है। ओपनिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए हैं। गुजरात को 179 रन का टारगेट मिला है। चेन्नई की ओर से रितुराज गायकवाड़ ने 50 बॉल में 92 रन की शानदार पारी खेली। वहीं गुजरात के लिए मोहम्मद शमी, राशिद खान और अलजारी जोसेफ ने 2-2 विकेल लिए।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज से आगाज हो गया है। ओपनिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। चेन्नई ने 17 ओवर में पांच विकेट के नुकासन पर 153 रन बना लिए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज से आगाज हो गया है। ओपनिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। चेन्नई ने 13 ओवर में चार विकेट के नुकासन पर 121 रन बना लिए हैं।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो का आरोप है कि तिलजला पुलिस स्टेशन में पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारी बिस्वाक मुखर्जी द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी एनसीपीसीआर की जांच प्रक्रिया को रिकॉर्ड कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्हें पीटा गया।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज से आगाज हो गया है। ओपनिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। चेन्नई ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकासन पर 100 रन बना लिए हैं।
चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। मोईन अली का विकेट गिर गया है। मोईन अली को राशिद खान ने ऋद्धिमान साहा के हाथों आउट कराया। मोईन अली ने 23 रन बनाए। 6 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर दो विकेट पर 51 रन है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज से आगाज हो गया है। ओपनिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। चेन्नई को पहला झटका लगा है डेवोन कॉन्वे मोहम्मद शमी ने चलता किया।
बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में रामनवमी पर्व के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को धारा 144 लागू कर दी। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जमकर बवाल काटा गया। कई घरों में आग लगा दी गई। इस बवाल में दो पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है।
पुलिस के मुताबिक, रामनवमी पर्व की शोभा यात्रा शांति पूर्ण निकल जाने के बाद शुक्रवार को अचानक दो पक्षों में पथराव प्रारंभ हो गया और झड़प शुरू हो गई। इसकी सूचना जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को हुई जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज से आगाज हो गया है। ओपनिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने आए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात हाई कोर्ट द्वारा 25 हजार का जुर्माना लगाए जाने के बाद एक बार फिर पीएम मोदी से उनकी डिग्री दिखाने की मांग की है।
केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि 'क्या देश को ये जानने का भी अधिकार नहीं है कि उनके पीएम कितना पढ़े हैं? कोर्ट में इन्होंने डिग्री दिखाए जाने का जबरदस्त विरोध किया। क्यों? और उनकी डिग्री देखने की मांग करने वालों पर जुर्माना लगा दिया जायेगा? ये क्या हो रहा है? अनपढ़ या कम पढ़े लिखे पीएम देश के लिए बेहद खतरनाक हैं।'
बीती शाम से एक बार फिर प्रदेश में मौसम ने करवट ली। एक तरफ जहां मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है तो वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से अचानक ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फबारी जारी है। यहां ताजा बर्फबारी एक फीट तक हो गई है। केदारनाथ में पिछले कई दिनों बर्फबारी जारी है। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा की तैयारियां बाधित हो रही हैं। पैदल मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। कड़कड़ाती ठंड के बीच मजदूर बर्फ को साफ करने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि,केदारनाथ के कपाट खुलने में अब मात्र 24 दिन का ही समय बचा हुआ है, ऐसे में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण यात्रा की तैयारियां समय पर पूरा करना एक बड़ी चुनौती है। बारिश का सबसे बुरा असर केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारियों पर पड़ रहा है। धाम में पिछले 15 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है।
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली बात है कि राज्य सरकार ने अब बिजली की दर में वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया है। राज्य में बिजली की दरों में 24 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था, जो एक अप्रैल से लागू होना था। बिहार विधानसभा में उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि विपक्षी दल यह आरोप लगा रहे थे कि बिजली दरों में वृद्धि की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री ने एक साथ 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला लिया है।
दिल्ली में बीजेपी के दो नेताओं सियाराम शाक्य और धीरज प्रधान के खिलाफ कथित रूप से एक बिजनेसमैन से 15 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। पैसा घर बनाने के एवज में मांग की गई थी। प्राथमिकी 29 मार्च को द्वारका जिले के डाबरी थाने में दर्ज की गई। धीरज प्रधान बीजेपी के महरौली जिले के उपाध्यक्ष बताए जाते हैं, जबकि शाक्य स्थानीय बीजेपी नेता हैं।
पूर्वी किदवई नगर निवासी व्यवसायी चमन प्रकाश सक्सेना ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने हिसाब बराबर करने के लिए उनसे 15 लाख रुपये मांगे थे।
आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सूची की घोषणा आप के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी और पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी दिलीप पांडे ने की। पहली सूची में पार्टी ने 80 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और दूसरी सूची में 60 उम्मीदवारों के नाम हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) ने दिवंगत मंत्री नव किशोर दास की बेटी दीपाली दास को झरसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए टिकट दिया है। बीजद अध्यक्ष पटनायक ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। उपचुनाव 10 मई को होगा जबकि नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 44वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें यात्रा-2023 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एसएएसबी के पदेन अध्यक्ष हैं। बैठक में सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा के लिए चल रहे कार्यों और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
दिल्ली की विशेष अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की GNCTD की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित CBI मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी है।
कोविड मामलों में फिर से वृद्धि का रुख दिखाने के साथ, तमिलनाडु सरकार ने 1 अप्रैल से सभी सरकारी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य करने का फैसला किया है।
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी शहीद हो गई। उनकी मां सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद त्याग कर दिया, जिस परिवार ने देश को पूरी संपत्ति दे दी उसके नौजवान (राहुल गांधी) का आप मकान भी छीन लो। यह आपका सबसे बड़ा षड्यंत्र है।
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। बीजेपी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलेगा।
महाराष्ट्र के संभाजीनगर के एसीपी शिलवंत नांदेड़कर ने बताया कि आज सुबह किसी पुराने मामले की वजह से संभाजीनगर के ओहर गांव में दो गुटों में मारपीट हुई। FIR दर्ज़ कर कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रण में है। 5-6 लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दिल्ली के मुखर्जी नगर की निरंकारी कॉलोनी में एक गद्दे के गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बिहार बोर्ड के 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषत हो गया है। 81 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देश कर सकते हैं।
सीबीआई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता यह सच है या नहीं लेकिन उन्होंने (अमित शाह) कहा है कि उनपर CBI ने 'दबाव' बनाया। मतलब वे मानते हैं कि इस समय वे भी एजेंसियों पर दबाव डाल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल हिंसा पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद होने के नाते मैं ऐसी घटना पर दुख और चिंता व्यक्त करता हूं। हमारी संस्कृति एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करने वाली है। राज्य सरकार को ऐसी घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है।
इंदौर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में घायल पीड़ित ललित कुमार सेठिया ने कहा कि हम हवन कर रहे थे, बहुत भीड़ थी। अंतिम आहुति चल रही थी जब कुआं धंस गया। बावड़ी का पता ही नहीं था। बहुत से लोग गिरे, जिसमें बच्चे और महिलाएं ज्यादा थीं। बावड़ी में सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
हरियाणा के पंचकुला के आसमां रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान इंदौर मंदिर हादसे पर कहा कि यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपुर्ण घटना है। लगातार बचाव कार्य जारी है। एक व्यक्ति लापता है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है, इसमें जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में जितने बावड़ी और ऐसे कुएं, बोरवेल हैं उनकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली में प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। साकेत कोर्ट से पीटीएस, मालवीय नगर की ओर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर के मंदिर में हुए हादसे पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। 35 शव बरामद किए गए हैं, एक व्यक्ति लापता है, तलाश जारी है। आर्मी, NDRF और SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे के कारण बचाव कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मध्य प्रदेश के इंदौर हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। गुरुवार को मंदिर की छत धंसने के बाद लोग बावड़ी में गिर गए थे।
इंदौर के डीएम ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में आर्मी के लगभग 75 लोग लगे हैं। NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं। कुआं बहुत पुराना और गहरा था जिस कारण बचाव कार्य में समय लग रहा है। लगातार पानी आ रहा था जिसे हम निकाल रहे हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 31 Mar 2023, 8:07 AM IST