पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक करने का अभी से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, "वे ईवीएम को हैक करने के सभी प्रयास करेंगे। प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। हमें इस संबंध में कुछ सबूत मिले हैं, और सबूत पाने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं। इस मामले पर भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) की अगली बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।"
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि इन सभी साजिशों के बावजूद विपक्षी गठबंधन इंडिया 2024 के लोकसभा चुनावों में विजयी होगा।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियारा सोसाइटी में बड़ा हादसा हो गया। यहां तार टूटने से लिफ्ट सीधे 24 फ्लोर से गिरी और दो से तीन फ्लोर नीचे आकर ठहरी। जिससे लिफ्ट में मौजूद महिला को पैनिक अटैक आया और वो बेहोश हो गई।
जानकारी मिलने पर लिफ्ट को खोला गया। महिला को नजदीक के फेलिक्स अस्पताल में लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शाम करीब सात बजे की है। महिला की उम्र 75 साल के आसपास बताई जा रही है।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
उत्तरी दिल्ली में एक नाबालिग लड़के ने आठ साल की लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
भारत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध रखने के लिए आतंक मुक्त माहौल होना जरूरी है। यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा प्रकट किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
पंजाब में लुधियाना के गिल रोड स्थित साइकिल मार्केट में दो मंजिला साइकिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में तीन पार्कों का उद्घाटन और पौधारोपण किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा को भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद राजद के नेता ने बीजेपी के विधायक को भगोड़ा और डरपोक करार दिया।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया कि पहले लालू प्रसाद से डरते थे, अब हमसे डरते हैं। मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि बीजेपी के विधायक डरपोक हैं, इसलिए भागते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जनता ने सेवा का मौका दिया, लेकिन वे भाग रहे हैं।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
'मोदी उपनाम' मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। उन्होंने इस मामले में उनकी सजा पर निलंबन से गुजरात हाई कोर्ट के इनकार को उच्चतम न्यायलय में चुनौती दी है।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
झारखंड के जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई है।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी लाख चालाकी करे, लेकिन 2024 में बीजेपी को सत्ता से बाहर जाना ही है।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो गया है। वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ दिल्ली-एनसीआर के कई अन्य इलाकों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
ग्रेटर नोएडा में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। आईजीएल की एक पाइप लाइन में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी घटना टल गई।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
ब्रिटिश लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह धेसी को भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में हवाई अड्डे पर रोका और उनसे दो घंटे तक पूछताछ की।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) श्रेणी के तहत केजी (किंडरगार्टेन) कक्षा में एक छात्र को प्रवेश देने से इनकार करने पर दो निजी स्कूलों से जवाब मांगा है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा तीन अलग-अलग मौकों पर छात्र को सीट आवंटित करने के बावजूद द्वारका स्थित आर.डी. राजपाल पब्लिक स्कूल और पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चे को प्रवेश नहीं दिया। न्यायाधीश अनुप जयराम भंभानी ने नाराजगी जताते हुए दोनों स्कूलों के प्राचार्यों से जवाब मांगा है। न्यायाधीश ने कहा कि यदि स्कूल प्राचार्यों द्वारा दिए गए जवाब असंतोषजनक पाए गए, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष उपस्थित होने की आवश्यकता हो सकती है।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
झारखंड की राजधानी रांची स्थित 184 साल पुराने जिला स्कूल में गुरुवार को आग लग गयी। ऊंची लपटों ने स्कूल के लगभग सभी कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूल में अफरा-तफरी फैल गयी। जब आग लगी, उस समय छात्र कमरों में ही थे। शिक्षकों ने सभी छात्रों को कमरों से बाहर निकाला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
हरियाणा में हाल ही में हुई हिंसा पर हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता बीएस हुड्डा ने कहा, अगर सही समय पर सही कदम उठाए गए होते तो इस घटना को टाला जा सकता था। जब दंगा भड़कता है तो किसी पक्ष को फायदा नहीं होता बल्कि जनता को बहुत नुकसान होता है, नुकसान राज्य और देश का होता है। गुरूग्राम और फ़रीदाबाद औद्योगिक शहर हैं, और गुरूग्राम में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय हैं। स्कूल और कॉलेज बंद हैं और इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय बंद हैं। तो, कौन भुगतेगा? देश और राज्य।"
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
अपने उपर लगे अवैध खनन के आरोपों की पुष्टि के लिए एनजीटी पैनल पर WFI के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अवैध खनन से मेरा या मेरे परिवार का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह झूठी खबर है... घटना फर्जी और झूठी है... मेरे परिवार या मेरा इससे कोई संबंध नहीं है:
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 की चर्चा पर लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधिर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर दिल्ली में ऐसी छेड़खानी होती रहेगी तो आप अन्य राज्यों के लिए भी ऐसे बिल लाते रहेंगे। अगर आपको लगता है कि यहां घोटाला होता है तो उसके लिए आपको यह बिल लाना जरूरी था? आपके पास ED, CBI, IT है, आप उसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते?
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
दिल्ली सेवा विधेयक पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि साल 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई जिसका मकसद सिर्फ लड़ना था, सेवा करना नहीं। समस्या ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करना नहीं, बल्कि अपने बंगले बनाने जैसे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर कब्ज़ा करना है।
उन्होंने कहा कि मेरा सभी पक्ष से निवेदन है कि चुनाव जीतने के लिए किसी पक्ष का समर्थन या विरोध करना, ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। नया गठबंधन बनाने के अनेक प्रकार होते हैं। विधेयक और क़ानून देश की भलाई के लिए लाया जाता है इसलिए इसका विरोध और समर्थन दिल्ली की भलाई के लिए करना चाहिए।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
लोकसभा में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 पेश होने पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं बिल का विरोध करता हूं। इस बिल के जरिए सरकार सूचना का अधिकार, कानून और निजता के अधिकार को कुचलने जा रही है। इसलिए हम इस सरकार द्वारा प्रदर्शित किए जा रहे इस तरह के इरादे का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस बिल को स्थायी समिति या किसी अन्य मंच पर चर्चा के लिए भेजें।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर विपक्षी पार्टियां निशाना साध रही हैं। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सीएम खट्टर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नूंह की घटना पर मुख्यमंत्री का ये बयान कि ‘प्रदेश में पुलिस बल की संख्या पर्याप्त नहीं है और हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दी जा सकती’ बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि अगर खट्टर साहब इस जिम्मेदारी को निभाने में असमर्थ हैं तो इस्तीफा दें और हमें कमान सौंपें।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
नूंह हिंसा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस. हुड्डा ने कहा कि सरकार को एहतियाती कदम उठाने चाहिए थे। राज्य में सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण हरियाणा में ऐसी स्थिति बनी। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए और दोषियों को बख्शे नहीं। सरकार को इस घटना की नैतिक ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए और इसके बारे में तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर पर चर्चा के लिए आगे का रास्ता खोजने के लिए सदन के नेताओं को 1 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया है। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''मेरा सुझाव है कि सदन को तब तक के लिए स्थगित कर देना चाहिए।''
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर लगातार हंगामा कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा कराई जाए। साथ ही पीएम मोदी सदन में आए और इस मुद्दे पर बयान दें।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे थे। विपक्ष की मांग है कि सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा कराई जाए साथ ही पीएम मोदी इस मुद्दे पर बयान दें।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण करने की अनुमति देने पर AIMPLB सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि न्याय होगा क्योंकि यह मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है और मुसलमान पिछले 600 सालों से वहां नमाज अदा करते आ रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि देश के सभी पूजा स्थलों पर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट लागू हो। मुस्लिम पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार करेगा।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्षी सांसदों की मांग है कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर सरकार सदन में चर्चा कराए। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और इस पर बयान दें।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण की अनुमति देने पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सर्वेक्षण करने के लिए कहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज़िला कोर्ट के फैसले को तत्काल प्रभाव से प्रभावी करने के लिए भी कहा है।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से 500 मीटर आगे मलबा गिरने के कारण आज सुबह से यातायात के लिए बंद है। गंगोत्री धाम यात्रा के श्रद्धालु मार्ग पर फंसे हुए हैं।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
पुलिस उपायुक्त डॉ. भीमाशंकर एस. गुलेड़ ने बताया कि बीती रात बेंगलुरू के शिवाजी नगर के पास पानी की टंकी ढहने से दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कमर्शियल स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
हरियाणा सरकार ने कहा कि शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों के अधिकार क्षेत्र में और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उप-मंडलों के अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त तक निलंबित रहेंगी।
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Aug 2023, 7:45 AM IST