
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने बिहार जाति जनगणना पर कहा कि हमने बिहार में जाति जनगणना कराई है, इसे पूरे देश में कराया जाना चाहिए। इससे गरीबों और 'हरिजनों' को फायदा होगा। तभी सबको अपना उचित हिस्सा मिलेगा।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली में कृषि भवन के अंदर धरने पर बैठे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने पहुंचे टीएमसी नेता उस समय कृषि भवन के अंदर ही धरने पर बैठ गए, जब मंत्री ने काफी देर तक इंतेजार कराने के बाद उनसे मिलने से इनकार कर दिया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज शाम 6 बजे हमारा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने का कार्यक्रम था, हमने 90 मिनट तक इंतजार किया, जिसके बाद हमें बताया गया कि वह हमसे नहीं मिल पाएंगी। लेकिन आज शाम 4 बजे वह सुवेंदु अधिकारी से मिलीं, लेकिन हमें यहीं इंतजार कराया गया। अगर वह हमसे नहीं मिलना चाहती तो ठीक है, लेकिन हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे, यहीं बैठे रहेंगे।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकारों पर सुबह से छापेमारी और लंबी पूछताछ के बाद संस्थान के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को यूएपीए के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्पेशल सेल में दर्ज यूएपीए मामले के संबंध में आज की गई तलाशी, जब्ती और हिरासत के संबंध में, अब तक दो आरोपियों, प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। परिसर में कुल 37 पुरुष संदिग्धों से पूछताछ की गई है, 9 महिला संदिग्धों से उनके रहने के स्थानों पर पूछताछ की गई है और डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों आदि को जांच के लिए जब्त और एकत्रित किया गया है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में आज पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
गाजियाबाद पुलिस ने दो शातिर एलॉय व्हील चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार के एलॉय व्हील को अपना निशाना बनाते थे। शातिर रेकी कर सुनसान जगह पर खड़ी कार से उसके एलॉय व्हील चोरी किया करते थे। चोरी के बाद सामान को मेरठ के सोतीगंज में ले जाकर बेचते थे।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में छह हत्याओं के बाद दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी लेहड़ा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पूरी रात पीएसी व तीन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
ईडी के पांचवें समन के बाद भी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने की संभावना नहीं है। ईडी ने उन्हें 4 अक्टूबर को उपस्थित होने को कहा है, लेकिन इस दिन उन्हें पलामू में एक कार्यक्रम में शिरकत करना है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
बिहार पुलिस की केंद्रीय भर्ती परिषद ने प्रश्न पत्र लीक होने और उम्मीदवारों के बड़े पैमाने पर नकल करने के बाद कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारियों ने दिल्ली में 'न्यूज़क्लिक' के कार्यालय को सील किया। दिल्ली पुलिस यूएपीए और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। ट्रेनों के अनियमित चालन, कभी भी निरस्त किए जाने और पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिए जाने जैसी दिक्कतों से आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया है।
उन्होंने पत्र में लिखा कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली अनेक लम्बी दूरी की ट्रेनों और स्थानीय यात्री ट्रेनों को विगत लम्बी अवधि से बिना किसी पूर्व सूचना निरस्त किया जा रहा है। इससे ट्रेन यात्रियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
असम कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का काफिला उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह मंगलवार को कछार जिले में एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, कांग्रेस नेता को कोई चोट नहीं आई क्योंकि टक्कर होने से पहले ही उनका वाहन गुजर गया था।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 24 मरीजों की मृत्यु पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "नांदेड़ हॉस्पिटल की दुर्घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। अस्पताल में जितनी दवाईयों की जरूरत थी वो वहां पर थीं। डॉक्टर और स्टाफ वहां पर मौजूद थे। जो दुर्घटना हुई है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच होगी।"
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। काफी देर तक धरती हिली। लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल था।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए धन आवंटन में कमी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर हुई छापेमारी पर CPI (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, "दिल्ली पुलिस हमारे घर पहुंची है क्योंकि हमारी पार्टी के साथी हमारे साथ रहते हैं जिनका बेटा न्यूज़क्लिक में काम करता है। यह छापा क्यों मार रहे, इसका कारण क्या है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह बता भी नहीं रहे हैं कि यह सब क्यों कर रहे हैं? हम चाहते हैं कि वे स्पष्टिकरण दें। यह मीडिया, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है। इन्हीं वजह से दुनिया के प्रेस इंडेक्स में (भारत की) लगातार गिरावट होती जा रही है। दूसरी तरफ से प्रचार होता है कि हम लोकतंत्र की जननी है।"
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
गुजरात के सूरत के बॉम्बे मार्केट में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कृष्णा मोड़, मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्णा मोड़ ने बताया कि सूरत के बॉम्बे मार्केट में एक शोरूम में आग लग गई है। दमकल की 10-12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। स्थिति काबू में है। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर हुई छापेमारी पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "लगता है कि तानाशाही आ चुकी है। मीडिया की अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता ही नहीं बल्कि आर्थिक, सामाजिक रूप से भी अंकुश लगाया जा रहा है। अगर (कोई पत्रकार) बाहर निकलकर स्वतंत्र रूप से बोलेगा तो उसे गिरफ्तार करेंगे और इस तरह करेंगे कि जल्दी जमानत भी नहीं मिलेगी। आने वाले चुनाव से पहले भाजपा सभी पत्रकारों को संदेश दे रही है। हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और लड़ते रहेंगे लेकिन उसकी आड़ में अगर पत्रकारों को झूठा फंसाया जाएगा तो हम उनके साथ खड़े हैं।"
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
मुंबई पुलिस के अधिकारी एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के आवास पर पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस UAPA और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली पुलिस द्वारा न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर हुई छापेमारी पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "गांधी जयंती के ठीक बाद इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और दूर्भावनापूर्ण कार्रवाई नहीं हो सकती। जो लोग आप से सवाल पूछें, आपकी भजन मंडली में शामिल न हो उनके साथ यह मानक संचालन प्रक्रिया बन गई है। आज की यह कार्रवाई इतिहास में दर्ज होगी। कल बिहार की जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट आई है, इसके बाद आपकी (BJP) जमीन खिसक रही है इसलिए आपने यह कार्रवई की।"
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
न्यूज़क्लिक के पत्रकार उर्मिलेश के वकील गौरव यादव दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कार्यालय पहुंचे। गौरव यादव ने कहा, "उर्मिलेश की पत्नी ने मुझे बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है।"
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर चल रही दिल्ली पुलिस की छापेमारी 17 अगस्त को UAPA और IPC की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। UAPA, IPC की धारा 153A (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, “प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों और लेखकों के घरों पर की गई कई छापेमारी से बेहद चिंतित है। हम घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और एक विस्तृत बयान जारी करेंगे। पीसीआई पत्रकारों के साथ एकजुटता से खड़ा है और सरकार से विवरण सामने लाने की मांग करता है।”
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
न्यूज़क्लिक के लेखक उर्मिलेश दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारियों के साथ देखे गए। दिल्ली पुलिस UAPA और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
न्यूज़क्लिक के लेखक परंजॉय गुहा ठाकुरता दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारियों के साथ देखे गए। दिल्ली पुलिस यूएपीए और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 24 मरीजों की मृत्यु पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सासंद संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र की आरोग्य स्थिति हमेशा ऊपर रही है लेकिन पिछले 1 साल से महाराष्ट्र के सभी शासकीय विभाग जिस तरह से काम कर रहे हैं, न स्वास्थ्य मंत्री को चिंता है, न स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है और न ही डॉक्टर काम कर रहे हैं, किसी का नियंत्रण नहीं है। स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र में सबसे उपेक्षित विभाग है।"
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के ACP ललित मोहन नेगी दिल्ली में न्यूज़क्लिक कार्यालय पहुंचे हैं। न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर वर्तमान में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी चल रही है, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली में न्यूज़क्लिक कार्यालय पर छापेमारी चल रही है। न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर वर्तमान में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी चल रही है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
मुंबई में महाराष्ट्र कैबिनेट आज एक बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा करेगी। कैबिनेट इस घटना को लेकर जांच समिति बनाने पर फैसला कर सकती है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कालाकोट इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। आतंकियों पर नजर रखने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान गोलियां भी चलीं। इस दौरान होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के नार्थ हॉल हॉस्टल में ये गोलियां चली हैं।
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Oct 2023, 7:43 AM IST