हालात

बड़ी खबर LIVE: जयराम रमेश ने संसद सत्र से सर्वदलीय बैठक पर कहा- PM और गृह मंत्री आते तो हैं नहीं...

जयराम रमेश ने संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक पर कहा, "हम सर्वदलीय बैठक में जाते हैं, यह डेढ़ घंटे तक चलती है। जे.पी. नड्डा आते हैं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आते हैं, किरेन रिजिजू आते हैं। सब लोग अपनी बात बोलते हैं, वे इसे नोट करते हैं लेकिन कुछ नहीं होता।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश 

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति 'दोषपूर्ण', दुश्मन उत्पन्न कर रही है: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विदेश नीति को 'दोषपूर्ण' बताते हुए कहा कि इसने भारत के चारों ओर दुश्मन उत्पन्न कर दिये हैं।

खड़गे ने यहां 'सामाजिक न्याय समर भेरी' को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के 42 देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने मणिपुर का दौरा नहीं किया है, जहां लोग मर रहे हैं।

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

कांग्रेस ने गरीबों को खाना खिलाया, स्कूल खोले और जो कुछ भी कहा, उसे पूरा किया: खड़गे

TPCC राज्य कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "विपक्ष पूछता है कि कांग्रेस सरकार ने क्या किया है। कांग्रेस ने गरीबों को खाना खिलाया, स्कूल खोले और जो कुछ भी कहा, उसे पूरा किया। दूसरे लोग वोट पाने के लिए झूठ बोलते थे, लेकिन हम काम करके वोट ले रहे हैं... तेलंगाना में करीब 4.5 लाख गिग वर्कर, गरीब लोग हैं; हम उनके लिए कानून लाने जा रहे हैं, जिसे बहुत जल्द लागू किया जाएगा..."

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

मध्य प्रदेश: भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने संसद सत्र से सर्वदलीय बैठक पर कहा- PM और गृह मंत्री आते तो हैं नहीं...

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने संसद सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक पर कहा, "हम सर्वदलीय बैठक में जाते हैं, यह डेढ़ घंटे तक चलती है। जे.पी. नड्डा आते हैं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आते हैं, किरेन रिजिजू आते हैं। सब लोग अपनी बात बोलते हैं, वे इसे नोट करते हैं लेकिन कुछ नहीं होता क्योंकि जो लोग इसे करवाने वाले हैं, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री, वे आते नहीं हैं... ये सिर्फ़ औपचारिकता है, हम बैठक में जाएंगे। हमारी तरफ़ से हम इन मुद्दों पर चर्चा की मांग करेंगे, समय की कोई कमी नहीं है... जब इतनी गंभीर चुनौतियां हैं, सामरिक चुनौतियां हैं - चीन, पाकिस्तान, अमेरिका, बांग्लादेश, आर्थिक मुद्दे, बेरोज़गारी, हम इन मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं लेकिन कुछ नहीं होता..."

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

असम में भूस्खलन के कारण बाधित हुईं रेल सेवाएं पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बहाल

असम के दीमा हसाओ जिले में एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए बाधित हुई ट्रेन सेवाएं शुक्रवार को बहाल कर दी गईं। यहां एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लामडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड पर सेवाएं सुबह सफलतापूर्वक बहाल कर दी गईं।

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

पहलगाम हमले के बाद क्या पाकिस्तान के साथ मैच खेलना सही है: आदित्य ठाकरे

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सुरक्षा मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए शुक्रवार को सवाल उठाया कि क्या पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर आगामी एशिया कप टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान के साथ क्रिकेट और हॉकी मैच खेलना उचित है।

यहां राज्य विधान भवन परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कई प्रश्न अब भी अनुत्तरित हैं।

ठाकरे ने कहा, ‘‘क्या पाकिस्तान के साथ मैच खेलना सही है, जब वह देश हमारे खिलाफ आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है? क्या भारतीय टीम को एशिया कप क्रिकेट और हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए? हम भाजपा और केंद्र सरकार से स्पष्ट जवाब चाहते हैं।’’

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण वायुसेना के दो जवान झील में डूबे

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भीमताल की एक झील में डूबने के कारण भारतीय वायुसेना के दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने बताया कि पंजाब में पठानकोट के मूल निवासी प्रिंस यादव (22) और बिहार में मुजफ्फरपुर के मूल निवासी साहिल कुमार (23) चार महिलाओं समेत आठ भारतीय वायुसेना कर्मियों के उस समूह में शामिल थे जो नैनीताल में छुट्टियां मनाने गया था।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया तथा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यादव और कुमार के शवों को झील से बाहर निकाला गया।

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

NTA ने जारी किया सीयूईटी यूजी रिजल्ट, cuet.nta.nic.in पर चेक करें नतीजे

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

'मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं', हिंदू पक्ष को हाईकोर्ट से झटका

मथुरा में शाही ईदगाह मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने से इनकार कर दिया है। हिंदू पक्ष को झटका लगा है। जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र की बेंच ने आज यह फैसला सुनाया है।

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

NEET UG 2025 रिवाइज्ड रिजल्ट नहीं होगा जारी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- हजारों छात्र प्रभावित होंगे 

रूस पर यूक्रेन का पलटवार, मॉस्को पर ड्रोन से किया अटैक

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मिसाइल हमलों का जवाब देते हुए यूक्रेन ने रूस के मॉस्को पर हमला किया है

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

यूक्रेन के कीव पर रूस ने बरसाई मिसाइल, बड़ी इमारतों को बनाया निशाना

रूस ने राजधानी कीव पर मिसाइल बरसाई। बड़ी इमारतों को रूस ने निशाना बनाया है।

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर आज इलाहाबाद HC में सुनवाई, हिंदू पक्ष ने विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की

उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में आज श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह मामले पर सुनवाई होगी. हिन्दू पक्ष की 18 याचिकाओं पर सुनवाई जारी है, जिसमें मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग भी शामिल है

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

कोलकाता कथित सामूहिक बलात्कार मामला-  गिरफ्तार आरोपियों को क्राइम सीन रीक्रिएट के लिए दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज लाया गया 

नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है

जम्मू-कश्मीर- श्रीनगर में पारंपरिक मुहर्रम जुलूस में भाग लेने के लिए लोग सड़कों पर उतरे

ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध को लेकर की बातचीत, कहा- कोई प्रगति नहीं हुई

रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक और झटका दे दिया है. गुरुवार को ट्रंप ने पुतिन से फोन पर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत की, लेकिन रूस ने साफ कर दिया है कि वह अपने टारगेट पूरे किए बिना पीछे नहीं हटेगा।

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 04 Jul 2025, 7:52 AM IST

  • अर्थतंत्र की खबरें: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 9 जुलाई से पहले होने की उम्मीद और सोना-चांदी खरीदने को फिर मौका

  • ,
  • कांग्रेस ने सेना के उप प्रमुख के खुलासे पर मोदी सरकार को घेरा, चीन के मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की

  • ,
  • खेल: इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच तक पांच विकेट पर 249 रन बनाए और भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित होने की संभावना

  • ,
  • रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, रात भर ड्रोन और मिसाइल से बरपाया कहर

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, सैकड़ों सड़कें बंद, चारधाम यात्रा बाधित, वायुसेना के दो जवानों की हुई मौत