
लक्षद्वीप के एनसपी सांसद मोहम्मद फैजल को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। हत्या के प्रयास के एक मामले में केरल उच्च न्यायालय द्वारा उनकी याचिका खारिज किए जाने के बाद यह फैसला आया है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
असम के सिलचर शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जिस नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया था, वह अंतिम संस्कार से ठीक पहले जीवित पाया गया। यह घटना बुधवार तड़के हुई।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि दोनों की हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के स्थानीय आतंकवादियों के रूप में पहचान की गई है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। दुख की बात यह है कि जिन लोगों को जनता ने चुना है, वे अन्याय कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है और उन्होंने (बीजेपी) अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए। सभी विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। सिर्फ विपक्षी नेता ही नहीं बल्कि बीजेपी नेता भी इसे गलत बता रहे हैं।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
5वें लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) का चुनाव आज संपन्न हो गया। मतदान के बाद चुनाव प्राधिकार कारगिल की देखरेख में विभिन्न मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में लाया गया।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार से मिलकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी अधिकारियों ने उनके पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चुनाव आ रहे हैं और इंडिया गठबंधन के गठन के बाद, पीएम मोदी हताश हैं... वे 2024 तक कई लोगों को गिरफ्तार करेंगे। संजय सिंह शेर हैं...हम कोर्ट में केस दायर करेंगे।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वनिहामा निवासी साहिल बशीर डार नामक व्यक्ति पर आज आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार से मुलाकात करने पहुंचे आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि गिरफ्तारी का यह सिलसिला जारी रहेगा। संजय सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि स्वतंत्र सोच को गिरफ्तार किया गया है। अडानी के खिलाफ बोलोगे तो घर पर छापा मारा जाएगा। गिरफ्तारी हो जाएगी। आज की कार्रवाई के बाद साफ है कि बादशाह हिल गया है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आप सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज दिन भर की छापेमारी के बाद देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है। आंच सिर्फ संजय सिंह या मनीष सिसौदिया या सत्येन्द्र जैन पर नहीं रहेगी, ऐसा मेरा मानना है यह जल्द ही अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएगी।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
गाजियाबाद पुलिस ने बीएसपी के पूर्व विधायक असलम चौधरी, उनके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा अदील यामीन उर्फ राजा दीवान ने गाजियाबाद के थाना मसूरी में दर्ज कराया है। इसमें पूर्व विधायक असलम चौधरी, उनके पुत्र शाहनवाज, उमरी सहित करीब 20-25 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
गाजियाबाद पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पिंकी चौधरी पर यह कार्रवाई हिंदुओं के लिए आपत्तिजनक शब्द बोलने को लेकर हुई है। बीते दो दिनों पर उन पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनके खिलाफ थाना साहिबाबाद में गुंडा एक्ट का नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संजय सिंह का भी नाम है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
अभिनेता रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से समन मिला है। जल्दी ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
रणवीर कपूर का नाम इस मामले में इसलिए सामने आया है, क्योंकि वह महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। सौरभ के ऊपर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
लैंड फॉर जॉब मामले में ज़मानत मिलने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, जहां हमने अपनी बात रखी और हमें न्याय मिला लेकिन जो भी सच बोलते हैं, जो जनता की आवाज उठाते हैं, जो मौजूदा सरकार से सवाल करते हैं उनपर कार्रवाई हो जाती है। आप अगर भाजपा में हैं तो आपके सभी दाग धुल जाते हैं और अगर आप खिलाफ हैं तो आप पर कार्रवाई हो जाती है।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को ज़मानत दी।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। रक्षा बंधन के मौके पर गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की गई थी। आज से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 की जा रही है।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
सिक्किम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने वहां तीन टीमों को तैनात किया है और अब तक सात लोगों को बचाया है।
राष्ट्रीय राजधानी में एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक सिक्किम के सिंगतम इलाके से सात लोगों को बचाया गया है, जहां बुधवार सुबह बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की एक टीम गंगटोक में और दो टीमें पश्चिम बंगाल के सिक्किम से सटे इलाकों में तैनात हैं।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
आसनसोल में पश्चिम बंगाल बीजेपी महासचिव अग्निमित्रा पॉल को बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिया। आसनसोल में भाजपा की ओर से 'मेरी माटी मेरा देश' पर रैली हो रही थी।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "हमारे यहां टिकट वितरण प्रणाली स्पष्ट है। हमारे पर्यवेक्षक, प्रभारी, सह प्रभारी ज़िलों में घूम रहे हैं और रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। पार्टी जीतने वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाएगी। यह आश्चर्य की बात है कि जो सरकार दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ है और जिनके 25 सांसद राजस्थान से हैं वे अपने आप को अधर में पा रहे हैं। वे निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि किस दिशा में जाना है। वे प्रदेश की जनता को स्पष्ट नहीं बता पा रहे कि वे क्या करेंगे और ना ही नेतृत्व तय कर पा रहे हैं। उनके आपसी विवाद और तनाव जनता तक पहुंच रहे हैं।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में CBI-ED जांच कर रही है। लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई हैं। यह दिखाता है कि भाजपा को AAP से डर लगता है और PM मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला। करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई। कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज़ में जांच करा ली। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नज़र आ रही हैं।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फूड पॉइजनिंग के कारण 100 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए, जिनमें से कई बच्चों को LNIPE ग्वालियर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में 23 सैनिकों के लापता होने की खबर से बहुत चिंतित हूं। इस मामले पर हमारी सरकार की ओर से सहायता और एकजुटता का वादा करते हुए, मैं उत्तर बंगाल के सभी संबंधित लोगों से आपदाओं को रोकने के लिए वर्तमान मौसम में अधिकतम सतर्कता बरतने का भी आग्रह करती हूं। मैंने पहले ही अपने मुख्य सचिव से आपदा प्रबंधन तैयारी उपायों का समन्वय करने के लिए कहा है। कलिम्पोंग, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों और वरिष्ठ IAS अधिकारियों को उत्तर बंगाल भेजा गया है।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह (BJP) सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर जोर-जबरदस्ती, दमन, भय और आतंक का माहौल पत्रकारों के खिलाफ और उन नेताओं के खिलाफ कायम करना चाहती है जो विरोधी दल के है, विशेषकर जो INDIA गठबंधन से जुड़े हैं। जिस तरह संजय सिंह के यहां छापेमारी हो रही है वह निंदनीय है।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "संजय सिंह सांसद हैं और निर्भय पत्रकार रहे हैं। उनके घर में छापेमारी हो रही है। हमारे ऊपर छापेमारी होती है, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड में होती है, लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और अन्य जहां उनकी (बीजेपी) सरकार है उधर छापेमारी क्यों नहीं होती? अगर जानकारी चाहिए तो हम जानकारी देंगे कि किधर घपले हो रहे हैं। संजय सिंह के घर जिस तरह से छापेमारी चल रही है उससे मुझे लगता है कि यह तानाशाही की हद है।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी सांसद मीसा भारती को जमानत दी।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "अब ये सिलसिला चुनाव तक चलेगा। PM मोदी और अमित शाह की टीम ने ये बता दिया है कि 2024 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कल न्यूजक्लिक के ठिकानों व तमाम पत्रकारों पर और आज संजय सिंह के आवास पर छापेमारी हो रही है। हांडी भर चुकी है, फूटने वाली है।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
रक्षा पीआरओ, गुवाहाटी के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता ने कहा, "विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिलेगी।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर बोलीं AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, "यह सिर्फ PM मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें।"
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
सिंगतम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायज़ा लिया।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय दीपक नाम के युवक की अज्ञात युवकों ने रामलीला मैदान के पास हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि उन्होंने उस पर कई बार चाकू से वार किया और उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। दीपक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों की पहचान की जा रही है। आगे की जांच जारी है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
बिहार जाति जनगणना रिपोर्ट पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में हमने जातीय जनगणना कर दिया है और ये पूरे देश में होना चाहिए क्योंकि इससे पूरे देश के गरीबों, दलितों और अन्य लोगों को लाभ होगा और सबको हक मिलेगा।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बुधवार सुबह ही ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर पहुंची है।
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 04 Oct 2023, 7:42 AM IST