
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एलन मस्क को याद करते हुए कहा कि मैं मस्क से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी काफी मदद की है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि एलन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। मुझे नहीं पता कि हम आगे भी रहेंगे या नहीं।
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति माइकल डी'कुन्हा की अध्यक्षता में हमने एक सदस्यीय आयोग नियुक्त किया है...RCB, इवेंट मैनेजर DNA, KSCA, जिन्होंने उनका प्रतिनिधित्व किया था, हमने उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया है।"
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ हालिया 'संघर्ष विराम' को लेकर जनता के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को देना चाहिए।
गहलोत के अनुसार जनता के मन में जो सवाल हैं उनमें से एक यह भी है कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच 'संघर्ष विराम' किन शर्तों पर हुआ?'
गहलोत ने पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष विराम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को समझना चाहिए कि देश के मन में जो सवाल है वही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूछ रहे हैं- "देश नहीं हारा, फौज नहीं हारी, फिर क्यों डरी सरकार हमारी।''
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, ''आखिर ट्रंप बार-बार कैसे भारत पर दबाव डालकर 'संघर्ष विराम' की बात कर रहे हैं?''
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
नकली खाद के गोदाम मिलने की घटनाओं पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "दुर्भाग्य की बात है कि इतने बड़े पैमाने पर इस तरह के काम चल रहे थे। प्रदेश के हालातों को आईना दिखाने का काम हो रहा है। प्रदेश में संदेश भी जा रहा है कि कालाबाजारी, जमाखोरी मिलावट करने वाले लोगों को प्रदेश में संरक्षण देने का काम हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।"
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की स्थिति बेहद भयावह है। एक तरफ, असंवेदनशीलता की हर सीमा को पार करते हुए, बलात्कार पीड़िता की मौत से टूटे परिजनों को बिहार सरकार के मंत्री धक्का मारते हैं - ‘बेटे की कसम’ दिलाकर न्याय मांगने वालों का अपमान करते हैं। दूसरी तरफ, एक भाजपा नेता मुझे अपमानित करने की कोशिश में बिहार की माताओं, बहनों और गुरुओं को अभद्र भाषा से निशाना बना रहे हैं। सत्ता की भूख ने इनकी संवेदनाएं छीन ली हैं। कुर्सियों की चमक ने इनकी आंखें बंद कर दी हैं। क्या ऐसे लोग महिलाओं की सुरक्षा करेंगे? शिक्षकों को सम्मान देंगे? फिर से कहूंगा - नीतीश सरकार अब ‘न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता’ की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है।
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
उत्तराखंड कांग्रेस नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के लिए इंदिरा भवन पहुंचे।
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक पलट जाने के बाद ऑटोरिक्शा से टकरा गया, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर अपराह्न करीब 2.30 बजे हुई, जब ऑटोरिक्शा में सवार लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा नदी में स्नान कर लौट रहे थे। दुर्घटनास्थल जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है। मृतकों में चार बच्चे, दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक लाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से गुजर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटोरिक्शा पर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग फंस गए।
उन्होंने बताया कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने बाद में दम तोड़ दिया।
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने जाति जनगणना के मुद्दे पर कहा, "इसे तभी स्वीकार करना चाहिए जब इसकी शुरुआत हो। पहले इसकी शुरुआत तो हो... जनगणना होने के तुरंत बाद रिपोर्ट नहीं आएगी... भारत सरकार परिसीमन आयोग बनाएगी, फिर हर राज्य की बैठक करेगी, फिर परिसीमन होगा... मुझे नहीं लगता कि ये सारी चीजें एक बार में हल हो जाएंगी।"
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
कलकत्ता हाई कोर्ट की अवकाश पीठ ने इनफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत दे दी है. साथ ही यह भी कहा कि हिरासत में लेकर पूछताछ की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी भागने की कोई योजना नहीं है. याचिकाकर्ताओं (शर्मिष्ठा) को 10,000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी, साथ में जांच के लिए पासपोर्ट जमा करना होगा. वह देश छोड़कर नहीं जाएंगी.
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने "दोपहिया वाहनों, कारों की बिक्री और मोबाइल बाजार में गिरावट" को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश को ऐसी राजनीति चाहिए जो 'इवेंट' की चमक से नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो ।
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल शाम हुई भगदड़ की घटना में 11 लोगों की मौत के बाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार से घटना पर रिपोर्ट की मांग की है. हाईकोर्ट आज दोपहर 2.30 बजे मामले की सुनवाई करेगा
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
असम के अलग अलग जगहों पर बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में में दो और लोगों की जान चली गई, जिसके बाद सिक्किम समेत सात पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। 29 मई से अब तक अकेले असम में 19 लोगों की जान गई है. पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, 29 मई से अब तक अरुणाचल प्रदेश में 12, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 4, त्रिपुरा में 2 और नागालैंड और मणिपुर में एक-एक जान बाढ़ और भूस्खलन की वजह से गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 1500 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं।
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिन 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इन देशों के नागरिक अब अमेरिका में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह प्रतिबंध सोमवार सुबह 12:01 बजे से लागू होगा।
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Jun 2025, 7:46 AM IST