
बिहार चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाइड्रोजन बम फोड़ा है। राहुल गांधी ने हरियाणा और बिहार की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोट फर्जी हैं, जिनमें 5 लाख से अधिक नकली वोटर शामिल हैं। राहुल ने एक युवती की तस्वीर दिखाकर कहा कि उसका नाम 22 जगहों पर अलग-अलग रूप में दर्ज है। राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल, यूपी बीजेपी नेता, मथुरा के सरपंच के नाम का भी खुलासा किया है।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर पक्षपात और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग ने सीसीटीवी फुटेज जानबूझकर डिलीट कर दी है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि बिहार में भी ऐसी ही धांधली की जा रही है, जहां हजारों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं। राहुल ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर मतदाता सूची में हेरफेर और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST
राहुल गांधी ने बिहार के कुछ लोगों को प्रेस कॉन्फ्रेस में बुलाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए लोगों ने बताया कि उनका और उनके परिवार का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया। जब इन लोगों ने बीएलओ से बात की तो बीएलओ ने बताया कि अब उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ सकता। इनमें एक मतदाता विकलांग हैं, वह भी राहुल गांधी के स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बीएलओ से बात की सारे दस्तावेज भी दिए, बावजूद इसके उनका और उनके परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा गया।
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST
प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दालचंद उत्तर प्रदेश में भी मतदाता हैं, हरियाणा में भी वोटर है। उनका बेटा भी हरियाणा में मतदाता है, यूपी में भी बीजेपी को मतदान करता है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे हजारों लोग हैं, जिनका बीजेपी से संबंध है।
राहुल गांधी ने कहा कि मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा में कई जगह मतदाता सूची में है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया कि मकान नंबर जीरो उन लोगों के सामने दर्ज कर दिया जाता है, जिनके पास घर नहीं होते।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें घर विहीन लोगों के लिए वोटर लिस्ट में दर्ज पते को लेकर जानकारी दी जा रही थी। राहुल गांधी ने कहा कि हमने क्रॉस चेक किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से खुलेआम झूठ बोला।
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवती की तस्वीर दिखाई गई। तस्वीर के साथ अलग-अलग नाम से 22 जगहों पर वोटिंग का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले। राहुल गांधी ने कहा कि यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुई। उन्होंने कैटेगरी वाइज आंकड़े भी बताए और कहा कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा फर्जी वोटर मिले। हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ मतदाता हैं। 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था। उन्होंने कहा यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी हार गई।
राहुल गांधी ने दावा किया कि एक ही बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सीसीटीवी फूटेज डिलीट कर दिया गया। सीसीटीवी फूटेज से यह खुलासा हो जाता कि उस बूथ पर क्या हुआ था। एक लड़की ने 10 जगह मतदान किया। फर्जी फोटो वाले एक लाख 24 हजार 177 मतदाता थे। वोटर लिस्ट में एक महिला ने नौ जगह वोटिंग की। राहुल गांधी ने कहा कि इसके पीछे मंशा साफ थी- बीजेपी की मदद करना। यह वोट चोरी जेन-जी को देखनी चाहिए।
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST
बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हरियाणा चुनाव को लेकर कर रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि कैसे चुनाव में धांधली हुई।
राहुल गांधी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो दिखाया, जिसमें सैनी कह रहे हैं कि हमने पहले से ही कहा था कि हमारे पास व्यवस्था है, हम चुनाव जीतेंगे। राहुल गांधी ने सवाल किया कि वह कैसी व्यवस्था है, जिसके बार में सैनी ने बात की।
राहुल गांधी ने कहा कि जब हर पोल में और हर जगह यह बात सामने आ रही थी कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव जीतने जा रही है। फिर आखिर हुआ क्या, बीजेपी ने आखिर चुनाव जीतने के लिए कौन सी व्यवस्था की। राहुल गांधी साक्ष्य रख रहे हैं और बता रहे हैं कि आखिर हरियाणा में बीजेपी ने कैसे चुनाव जीता।
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में 25 लाख की वोट चोरी की गई। इनमें 5,21,619 फर्जी मतदाता थे।
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST
मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा हुआ है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोग की दर्दनाक मौत की खबर है। कालका हावड़ा ट्रेन से कटकर मौत हुई है। कार्तिक पूर्णिमा पर सोनभद्र से स्नान करने पहुंचे यात्री गलत दिशा में उतरने से ट्रेन की चपेट आने से हादसा हुआ है।
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST
अमेरिका के न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव का रिजल्ट आ गया है. इस चुनाव में भारतीय मूल के डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने चुनाव जीत लिया है।
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन (मेमू) व मालगाड़ी की भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है और 20 लोग घायल हैं।
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Nov 2025, 7:57 AM IST