
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि हम इस बार 130 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी अपने दम पर पर्याप्त बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मेरा पैतृक गांव इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। मैं चुनावी राजनीति से संन्यास लूंगा।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 29 वर्षीय एक महिला को दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में एक होटल में एक व्यवसायी की हत्या करने और फिर उसे लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिला की पहचान हरियाणा के पानीपत की रहने वाली उषा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उषा के तीन उपनाम अंजलि, निक्की और निकिता हैं और उसके पास फर्जी आधार कार्ड भी है।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनके मंत्री भी अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। सब अपनी-अपनी सीट छोड़ कर भाग रहे हैं। बीजेपी में भगदड़ मच गई है। बीजेपी का मतलब अब भगदड़ पार्टी हो गया है।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
कुड़मी जाति को आदिवासी (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर हजारों लोग बुधवार सुबह से ही हावड़ा-मुंबई रूट में कई स्टेशनों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से बीते तीन दिनों में रेलवे को कम से 225 से ज्यादा ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 12 साल की एक नाबालिग लड़की के 28 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नाबालिग बलात्कार के बाद गर्भवती हो गई थी।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 29 वर्षीय एक महिला को दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में एक होटल में एक व्यवसायी की हत्या करने और फिर उसे लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिला की पहचान हरियाणा के पानीपत की रहने वाली उषा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उषा के तीन उपनाम अंजलि, निक्की और निकिता हैं और उसके पास फर्जी आधार कार्ड भी है।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
बेंगलुरु में रहने वाले पाकिस्तानी पिता और भारतीय मां से पैदा हुए दो नाबालिगों को कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली कर्नाटक उच्च न्यायालय की पीठ ने बच्चों के लिए भारतीय नागरिकता की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान की नागरिकता को छोड़ने के लिए 21 वर्ष की आयु प्राप्त करने का कानून दो नाबालिगों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में बाधा बन गया है, जो वर्तमान में बेंगलुरु में अपनी अलग हुई मां के साथ रह रहे हैं। बुधवार को कोर्ट का फैसला आया।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
सिख धर्म की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को सिखों से बैसाखी (14 अप्रैल) को 'खालसा साजना दिवस' मनाने के लिए तलवंडी साबो में इकट्ठा होने की अपील की, जो श्री दमदमा साहिब की पांच अस्थायी सीटों में से एक है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अपील को सरबत खालसा के आह्वान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, जिसका अर्थ सिखों के सभी गुटों की एक सभा है, सरबत खालसा स्वयंभू सिख उपदेशक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह द्वारा बुलाया गया था, जो 18 मार्च से फरार चल रहा है।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 926 मरीज मिले हैं। वहीं 3 लोगों को कोविड 19 की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4487 हो गई है।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख वित्त कंपनियों की आड़ में संचालित एक चीनी ऋण (लोन) धोखाधड़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने सात महिलाओं सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम रिपोटिर्ंग पोर्टल पर एक शिकायत साइबर नॉर्थ पुलिस थाने में प्राप्त हुई थी, जिसमें मजनू का टीला निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 25 फरवरी को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया था। महिला ने बताया था कि आपकी बेटी ने 3500 रुपये का कर्ज लिया है, आप लिंक के माध्यम से रुपये जमा करें अन्यथा आपकी बेटी की नग्न फोटो वायरल कर दी जाएगी।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
उत्तर प्रदेश की सामाजिक कार्यकर्ता सौम्या भट्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सौम्या भट्ट को पार्टी में शामिल करवाया। संजय सिंह ने पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में सौम्या भट्ट को टोपी और पटका पहनाकर आप में शामिल कराया। इस दौरान सौम्या भट्ट ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो हैं।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
कोविड-19 के दोबारा बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की और उनसे कोविड-19 प्रबंधन को लेकर पूरी तरह तैयार रहने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के छह हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखली में एक चौंकाने वाली घटना में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की शुक्रवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमोद अली बिस्वास के रूप में हुई है, जो हंसखली में तृणमूल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष था।
चश्मदीदों के मुताबिक, बिस्वास शुक्रवार सुबह बाजार आया और चाय की दुकान पर चाय का ऑर्डर दिया, ऐसा वह रोज करता था। अचानक करीब आठ बाइक सवार बदमाशों की टोली मौके पर पहुंची और करीब से बिस्वास पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। खून से लथपथ बिस्वास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर वहां से फरार हो गए।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को सेल्फी चैलेंज दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी टीडीपी सरकार द्वारा गरीबों के लिए बनाए गए घरों के सामने ली गई सेल्फी पोस्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और जगन मोहन रेड्डी को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के चार साल के शासन के दौरान बनाए गए घरों की सेल्फी पोस्ट करने की चुनौती दी। नायडू ने नेल्लोर में टाउनशिप इंफ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीआईडीसीओ) द्वारा निर्मित घरों के साथ सेल्फी पोस्ट की।
एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वाईएस जगन को देखें। ये हमारी सरकार द्वारा अकेले नेल्लोर में गरीबों के लिए बनाए गए हजारों टिडको (टीआईडीसीओ) घर हैं। यह राज्य में बने लाखों टीआईडीसीओ घरों का जीता जागता उदाहरण है।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
ऑमिक्रॉन वैरिएंट के साथ अस्पताल में भर्ती वयस्कों में मौसमी इन्फ्लूएंजा के साथ अस्पताल में भर्ती होने वालों की तुलना में मृत्यु दर ज्यादा है। एक नए शोध में यह जानकारी सामने आई है। इजराइल के बेलिनिसन अस्पताल में राबिन मेडिकल सेंटर के डॉ. अला आत्मना और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि 2021-2022 के इन्फ्लूएंजा सीजन के दौरान ओमिक्रोन के साथ अस्पताल में भर्ती होने वालों की तुलना में इन्फ्लूएंजा के साथ अस्पताल में भर्ती वयस्कों में 30 दिनों के भीतर मरने की संभावना 55 प्रतिशत कम थी।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। कोरिया के विदेश मंत्री की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारत-कोरिया गणराज्य इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, यह यात्रा हमारी विशेष रणनीतिक।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को देवरिया जेल में एक व्यवसायी के अपहरण और मारपीट के एक मामले में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके बेटे उमर के खिलाफ आरोप तय किए हैं। तब अतीक देवरिया जेल में ही था। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अतीक की कोर्ट में पेशी हुई। अतीक ने कथित तौर पर देवरिया जेल में लखनऊ के एक व्यवसायी मोहित जायसवाल के साथ मारपीट की थी, जहां दिसंबर 2018 में उसे अगवा करके रखा गया था।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
कर्नाटक चुनाव पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं दिल्ली जा रहा हूं, कल हमारी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। हम जल्द से जल्द सभी सीटों को पर फैसला करने वाले हैं।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
बिहार के गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब दूल्हे की कार बेकाबू हो गई और बारात देखने आए सात लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रहीं है।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
देश में कोरोना का कहर जारी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नए मामले सामने आए हैं। 
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
मध्य प्रदेश के धार में कुछ फकीर लोग भिक्षा मांग रहे थे। इन पर बच्चा चोरी के शक होने पर राजोद ग्राम के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों को बचाया। हमने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के विधायकों ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ था।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
मुंबई पुलिस के मुताबिक, कल मुंबई के दहिसर इलाके में स्कूल से घर लौट रही 8 साल की विद्या संतोष बनसोडे की डंपर से कुचलने से मृत्यु हो गई। यह घटना CCTV में कैद हो गई। दहिसर पुलिस ने डंपर चालक मुकेश ढाले के खिलाफ IPC की धारा 304 (A) के तहत मामला दर्ज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है:
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि बढ़ते कोविड मामलों को लेकर राज्यों को दिशानिर्देश दिए गए हैं और PM मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
उत्तराखंड के देहरादून जिले के तुनी पुल के पास घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Apr 2023, 7:58 AM IST