
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को उद्योग जगत के दिग्गजों से नई प्रौद्योगिकियों के सहयोग से देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया, जिसका नेतृत्व देश के स्टार्टअप कर रहे हैं, क्योंकि भारत की तेजी से बढ़ती बाज़ार अर्थव्यवस्था ने बड़ी पेशकश की है।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच विधायकों की बाड़बंदी की खबरों के बीच अपना पक्ष रखने पहुंची वसुंधरा राजे सिंधिया की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात खत्म हो गई है। नड्डा के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में वसुंधरा राजे के बेटे और लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद वसुंधरा बिना कुछ कहे चली गईं।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और श्रीमती रेणुका सिंह सरुता के केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफे को संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
प्रधानमंत्री की सलाह के आधार पर कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है, वहीं राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी जताने और आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए विधायकों के एक रिजॉर्ट में बाड़ाबंदी करने के आरोपों का सामना कर रही वसुंधरा राजे सिंधिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सफाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंच गई हैं।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुट में शामिल होने पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार को पत्र लिखकर विरोध जताया है। फड़णवीस की चिट्ठी पर बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा कि बीजेपी ने अपना रुख साफ कर दिया है। हमारे लिए सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण देश है। सत्ता आती है और जाती है लेकिन हम कुछ बिंदुओं पर समझौता नहीं कर सकते और न ही करेंगे। जिस तरह के आरोप नवाब मलिक पर लगे हैं, बीजेपी ऐसे किसी व्यक्ति का समर्थन स्वीकार नहीं कर सकती।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी बहुत चालाकी से बेहद गंदा खेल खेल रही है। वे उत्तरी और दक्षिणी भारत के लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे जानते हैं कि दक्षिणी राज्यों से वोट प्राप्त करना कठिन है।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ फॉरेस्ट एरिया के पास एक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
एनआईए ने निजामाबाद पीएफआई मामले में आरोपी नोसाम मोहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रतिबंधित संगठन से संबंधित आतंकवादी और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए लोगों को भर्ती करने, कट्टरपंथी बनाने की आपराधिक साजिश से संबंधित चार्जशीट दायर की है।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात दो गोल्ड कारोबारियों से बड़ी रकम लूट ली। शुरुआत में 50 लाख लुटने की जानकारी आ रही थी, लेकिन अब खबर ये है कि लूट एक करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है। दोनों कारोबारी कार में बैठकर रुपयों का लेनदेन कर रहे थे। तभी बदमाश आ धमके और गन पॉइंट पर लेकर उन्हीं की कार में बैठ गए। बदमाशों ने कारोबारियों को शहर में करीब 10 किलोमीटर घुमाया और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर उतारकर फरार हो गए।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कार्यभार संभाल लिया है। सीएम रेवंत रेड्डी ने डॉ बी आर अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर परिचित व्यक्तियों से जुड़े डकैती के प्रयास की शिकायत की थी। उसकी दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस ने गुरुवार को बताया, ''मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर शराब के नशे में पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल की थी, जिसमें उसने आजाद और परिचित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया था, जिसके बारे में उसने दावा किया था कि यह लूट का प्रयास था।''
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
ठाणे पुलिस ने 19 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने कथित तौर पर झगड़े के बाद एक लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में उसके शव को दफना दिया।
यह घटना 25 नवंबर को शाम को भिवंडी शहर के पास काल्हेर गांव में हुई थी। आरोपी आयुष वीरेंद्र झा और मनोज नारायण टोपे का नाबालिग योगेश आर. शर्मा के साथ झगड़ा हो गया था।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर एक सड़क दुर्घटना में गुरुवार को पांच लोगों की मौत हो गई। एक हफ्ते में ये दूसरी ऐसी घटना है। पुलिस ने बताया कि कारगिल से घाटी की ओर आ रहा एक वाहन जोजिला दर्रे पर पानीमथा में चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में गिर गया।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "अगर वे(अमित शाह) सच में कश्मीरी पंडितों के बारे में गंभीर होते तो वे नामांकन के बजाय यहां सीट आरक्षित करते... हमारे कश्मीरी पंडित लोग कश्मीर से चुनाव जीतते थे... अगर वे कश्मीरी पंडितों को वापस लाने के लिए गंभीर थे तो यह एक सुनहरा मौका था... अगर कश्मीर में सीटें आरक्षित होती, कश्मीरी पंडित यहां से चुनाव में खड़े होते तो यहां नई शुरूआत होती।"
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "इस बार परिवर्तन के लिए वोट डाले गए हैं, इसलिए ये बीजेपी के लिए चिंता का विषय है। जब दिल्ली के लिए चुनाव होंगे तब भी जनता परिवर्तन के लिए वोट डालेगी..."
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, "मेरा दृढ़ मत है कि सावरकर की तस्वीर विधानसभा में नहीं होनी चाहिए। अगर बीजेपी को इससे दिक्कत है तो ये उनकी परेशानी है। मेरी राय है कि जिसकी भी विचारधारा नफरत भड़काती हो, बंटवारा करती हो उसे वहां नहीं होना चाहिए, सावरकर का चित्र वहां नहीं होना चाहिए।"
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित डीपफेक ने दुनिया भर के लॉ-मेकर्स को चिंतित कर रखा है। भारत सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि किसी भी ऑनलाइन जानकारी के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है जो स्पष्ट रूप से गलत, गलत सूचना और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है।
लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ''इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थों या प्लेटफार्मों को सलाह जारी की है।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
आशीष कुमार (पटना आईएमडी वैज्ञानिक) ने कहा, "आज राज्य में हल्की बारिश होगी और कल से ये स्थिति साफ हो जाएगी। अगले 6 दिनों तक ड्राई मौसम रहेगा। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी देखी जाएगी। ये अगले तीन दिनों के दौरान देखा जाएगा। कल से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे और कई जगह घने कोहरे भी देखे जाएंगे।"
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में राज्यपाल ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री बने हैं। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं तेलंगाना की जनता को धन्यवाद करता हूं, हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें पूरा करेंगे।"
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
कोरोना के बाद चीन में जिस बीमारी ने सबसे ज्यादा कोहराम मचा रखा है, उसके 7 मरीज दिल्ली एम्स में मिले हैं। बीमारी का नाम माइकोप्लाज्मा निमोनिया है। चीन में इस बीमारी ने सबसे ज्यादा बच्चों को शिकार बनाया है। एम्स में अप्रैल से सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के 7 मामले सामने आ चुके हैं।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "यह कोई छोटा (PoK) मामला नहीं है, इसपर दिन भर सदन में चर्चा होनी चाहिए। 2019 में जब 370 हटाया गया तब अमित शाह ने PoK, सियाचिन को लेकर कहा कि उसे वापस लाया जाएगा। PoK को वापस लाने में बीजेपी और इन्हें (प्रधानमंत्री-गृह मंत्री) किसने रोका? अगर हिम्मत है तो आप PoK छीनकर लाकर दिखाइए, जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई आप करके दिखाइए।"
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में होगा।
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Dec 2023, 7:38 AM IST