बांग्लादेश के ढाका जिले स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर में कुछ लोगों ने शुक्रवार देर रात आग लगा दी जबकि पड़ोसी देश स्थित इस्कॉन ने कहा कि यह एक भक्त का ‘‘पारिवारिक मंदिर’’ था। वहीं, संगठन के कोलकाता कार्यालय ने कहा, ‘‘इस्कॉन नमहट्टा केंद्र’’ को निशाना बनाया गया।
ढाका जिले के तुराग पुलिस थाने के अंतर्गत धौर गांव स्थित इस्कॉन नमहट्टा केंद्र पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हमला किया गया। तुराग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि विपक्ष को अपनी हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे जनता के पास जाना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि जनता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ की जीत से उत्साहित नजर नहीं आ रही है।
पवार ने कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा कि सरकार अपने सभी चुनाव पूर्व वादों पर अमल करे, जिनमें ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत महिलाओं को हर माह वित्तीय सहायता 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करना शामिल है।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिनों की राहत के बाद शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को शाम चार बजे 233 दर्ज किया गया। शुक्रवार के यह 197 दर्ज किया गया था जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
समीर ऐप के अनुसार शहर के 38 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से दो में शनिवार को वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गयी, 30 में 'खराब' श्रेणी में तथा शेष में 'मध्यम' श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की गयी।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने उस समय पुलिसकर्मी को धक्का दिया, जब उन्होंने पानी पिलाने के लिए लिए हथकड़ी खोली।
लालसोट के थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि 11 नवंबर को एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था। आरोप है कि दो-तीन युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरी जिले में एक कार के शनिवार को झील में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब छह युवक हैदराबाद से यदाद्रि-भुवनगिरी जिले की ओर जा रहे थे। उसने बताया कि सभी युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
बिहार के चर्चित शिक्षाविद और अपनी अलग शिक्षण शैली के लिए प्रसिद्ध खान सर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन, थकान और तनाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है और उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार और करीबी लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। छात्रों में बेहद लोकप्रिय खान सर की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद छात्र उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए। एक तरफ़ कॉरपोरेट टैक्स के मुक़ाबले इनकम टैक्स लगातार बढ़ रहा है, दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज़्यादा वसूली की तैयारी कर रही है।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में से एक इस क्षेत्र में मादक पदार्थों का सबसे कुख्यात तस्कर है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत आठ मामले दर्ज हैं। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बृजेश कुमार उर्फ मामू को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.96 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी नेता रीताब्रत बनर्जी को आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।
यहां स्थित राजकीय आर. जी. कर अस्पताल में गत अगस्त में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के चलते बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के बाद सितंबर में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसकी वजह से उपचुनाव आवश्यक हो गया है।
तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘... हमें आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए रीताब्रत बनर्जी की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम के तहत अगले छह महीने के लिए अपने विभागों, निगमों और स्थानीय प्राधिकरणों में हड़ताल और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि आगामी महीनों में राज्य में दिव्य एवं भव्य महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
बिहार पुलिस ने लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया है।
पुलिस ने शनिवार को इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि खान सर राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय के निकट अवैध प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अपनी इच्छा से पुलिस थाने आए थे।
सचिवालय-एक की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने कहा, "पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल-'खान ग्लोबल स्टडीज' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बेबुनियाद आरोप हैं...खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सोशल मीडिया हैंडल से जुड़े लोग आज सुबह से ही विभिन्न पोस्ट के माध्यम से खान सर की रिहाई की मांग कर रहे हैं।"
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में चार प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और रूपेश गोआला को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने BPSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "जब हम आवाज उठाते हैं तो क्या सरकार हमारी सुनती है? सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, युवा रोजगार के लिए विरोध कर रहे हैं, बिहार के छात्र कहां जाएंगे?"
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
विधानसभा के विशेष सत्र से शिवसेना UBT विधायकों के वॉकआउट करने पर शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जो नतीजे आए हैं वो जनता के नहीं हैं ये नतीजे EVM और ECI के हैं। आज हमने जनता के आदर में शपथ नहीं लिया है।"
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
बिहार के दरभंगा तरौनी गांव में राम विवाह की झांकी निकालने के दौरान दो गुटों में झड़प के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि किसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी हुई और फिर मामला बिगड़ गया। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। घटना क्यों हुई, इसका पता जांच के बाद चलेगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा, "राम जानकी विवाह के लिए बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया, बिना SHO को सूचित किए। जब जुलूस वाजिदपुर मस्जिद के पास पहुंचा तो दो समूहों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। SHO और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हम CCTV के आधार पर लोगों की पहचान कर रहे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक स्थिति शांतिपूर्ण है। हम जांच कर रहे हैं। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।"
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
सीरिया में जारी गृह युद्ध के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ये भी सलाह दी है कि जो लोग वावपस जा सकते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से चले सीरिया से चले जाएं और अन्य लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें।
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Dec 2024, 7:58 AM IST