
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘इंडिगो’ की उड़ानों के रद्द होने के मुद्दे पर रविवार को आरोप लगाया कि निजी विमानन कंपनी पर सरकार का कोई दबाव काम नहीं कर रहा है, क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इससे चुनावी बांड लिए थे।
सहारनपुर के दौरे पर आए सपा मुखिया ने पत्रकारों से बातचीत में इंडिगो की उड़ानों के निरस्त होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर कहा, “अगर उद्योगपतियों को ताकतवर बना देंगे तो वे सरकार पर दबाव बनाएंगे। सरकार के ऊपर जाकर काम करेंगे। इंडिगो पर सरकार का दबाव नहीं है, इंडिगो वालों से BJP ने चुनावी बांड लिए थे। सरकार पर पूंजीवादी हावी हैं।”
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने SIR विवाद पर कहा, "...SIR को लेकर लोगों में कई गलतफहमियां और शक हैं। अगर कोई परिवार BLO के दौरे के समय मौजूद नहीं रहता है, तो उन्हें गैरहाजिर माना जा सकता है और उनके वोटिंग अधिकार जाने का खतरा हो सकता है। BLO पर दबाव है, क्योंकि उन्हें बहुत कम समय दिया जाता है। वे BLA के सपोर्ट के बिना अकेले पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकते। प्रक्रिया में जो गलतियां सामने आ रही हैं, उन्हें हम चुनाव आयोग के ध्यान में ला रहे हैं..."
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब विक्रम को जेल जाना पड़ गया है।
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
RJD सांसद मीसा भारती ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "...केंद्र सरकार किस तरह काम करती है, विपक्ष के नेताओं को किस तरह डराती, धमकाती है, जितने सरकारी तंत्र हैं चाहे ED हो, CBI हो, इनकम टैक्स हो, किस तरह से उनका दुरुपयोग किया जाता है, इसपर चर्चा हुई है। यह तो सभी लोग जातने हैं, बिहार के लोग भी जानते हैं...चुनाव में हार-जीत होती है, इसके बहुत सारे कारण है और अभी हमारी पार्टी में इसकी समीक्षा चल रही है।"
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को इंडिगो की 76 उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रद्द की गई उड़ानों में से 53 यहां से रवाना होने वाली थी जबकि 23 उड़ानों का गंतव्य कोलकाता था।
कोलकाता हवाई अड्डे ने रविवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इंडिगो की 129 उड़ानों को प्रस्थान करना था जबकि 97 को यहां उतरना था। इनमें से क्रमश: 53 और 23 उड़ानों को र₨द्द करना पड़ा है।’’
एक दिन पहले, शनिवार को इंडिगो ने कोलकाता हवाईअड्डे से 41 उड़ानें रद्द की गई थीं, जबकि शुक्रवार को 47 उड़ानें रद्द हुई थीं।
कई यात्रियों ने कहा कि उड़ानों का समय कई बार बदलने के बाद जब वे हवाईअड्डे पहुंचे तो उन्हें “परेशानी” का सामना करना पड़ा।
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
माजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा वोट बने मगर हम देख रहे हैं कि बीजेपी के साथ मिलकर कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा वोट कांटे जाए... पर्याप्त BLO नहीं है। जनता कागज ढूंढ़ रही है और परेशान हो रही है। बड़े पैमाने पर लोगों के वोट कांटे जा रहे हैं... वोट बनाने का काम होना चाहिए था। जिस समय फाइनल वोटर लिस्ट बनकर आएगी तब कई वोट कांटे जाएंगे..."
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
CPI नेता डी. राजा ने कहा, "… BJP अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए सब कुछ करने की कोशिश कर रही है। उन्हें लगता है कि वे राष्ट्रवादी हैं लेकिन दूसरे नहीं हैं। हम अपने देश का इतिहास जानते हैं। जब भारत औपनिवेशिक शासन के अधीन था, उस समय RSS की क्या भूमिका थी, क्या उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था... वे हमारे देश में सांप्रदायिक एजेंडा थोपना चाहते हैं..."
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का कहना है, “मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे बड़े-बड़े नारे लगाने के साथ-साथ कई इन्वेस्टमेंट मीटिंग, डिफेंस एक्सपो और समिट के बावजूद, उम्मीद के मुताबिक नतीजे जमीन पर नहीं दिखे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है, रोजगार के मौके कम हैं, और भारत को दुनिया भर में अपनी जगह बनाने के लिए अभी भी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जब से अमेरिका ने टैरिफ लगाए हैं, हमारी इंडस्ट्री और हमारे बिजनेस लगभग रुक गए हैं, और रुपया डॉलर के मुकाबले 90 रुपये तक गिर गया है।”
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
इंडिगो ने कहा कि वह रविवार को अपनी 2,300 रोजाना की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में से 1,650 फ्लाइट्स चला रही है, और 650 फ्लाइट्स आज के लिए कैंसिल रहेंगी। एयरलाइन ने कहा कि पिछले पांच दिनों में भारी रुकावटों के बाद एयरलाइन का ऑपरेशन धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है।
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी रद्द हो गई है और इसका ऐलान मंधाना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया। स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं। मुझे लगता है कि इस समय इसके बारे में बात करना जरूरी है। मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे वैसा ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह साफ करना है कि यह शादी कैंसल हो गई है।
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
गोवा पुलिस के मुताबिक, "नॉर्थ गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के नाइट क्लब में भीषण आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 टूरिस्ट थे, 14 स्टाफ मेंबर थे और 7 की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की जांच जारी है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
गोवा के अरपोरा इलाके में एक रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब में आधी रात सिलेंडर धमाके से बड़ा हादसा हो गया। भीषण आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 की जान दम घुटने से गई, जबकि तीन लोग जिंदा जल गए।
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Dec 2025, 8:17 AM IST