मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के साथ बिजली कड़कने और हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
चेन्नई में मनोज यादव नाम के व्यक्ति को तमिल लोगों द्वारा पीटे जाने का आरोप लगाने वाला वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के बाद यह पाया गया कि लोकप्रियता हासिल करने और प्रवासी श्रमिकों के बीच अशांति पैदा करने के लिए उसके द्वारा वीडियो बनाया गया था
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक महिला ने पुलिस और दो यात्रियों की मदद से एक बच्चे को जन्म दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को हेड कांस्टेबल मुनीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 15-16 पर गश्त कर रहे थे, तभी शाम करीब 6.50 बजे मायापुरी निवासी मुकेश ने अपनी गर्भवती पत्नी कविता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर मदद मांगी।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
मध्य दिल्ली के गारस्टिन बैस्टियन (जीबी) रोड इलाके में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने से एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे जीबी रोड स्थित कोठा नंबर-52 में फायरिंग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, दो व्यक्तियों (एक पुरुष और एक महिला) को गोली लगी है। दोनों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज जारी है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला दबाकर हत्या करने और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े करने के आरोप में दलीलें सुनीं। दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से संक्षिप्त संग्रह (शॉर्ट सिनॉप्सिस) दाखिल किया गया है। विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर बहस की।
आरोपी की ओर से पेश अधिवक्ता जावेद हुसैन ने दलीलों के लिए समय मांगा। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले को 20 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन में एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग के सीरी रामबन इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक जेसीबी और एक निजी कार आ गई। इस घटना में सुरजीत सिंह नाम के जेसीबी चालक की मौत हो गई। जबकि भूस्खलन के मलबे की चपेट में आई एक निजी कार में सवार छह लोगों को बचा लिया गया है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 'महिला शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता' (बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता) में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने परोसी गई अश्लीलता पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने बीजेपी के नेताओं केा सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रतलाम में बीजेपी नेताओं की उपस्थिति में हुये इस अश्लीलता परोसने वाली प्रतियोगिता को बेहद आपत्तिजनक बताते हुये बीजेपी नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करने प्रदेश भर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करने के निर्देश दिये। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में कांग्रेस पदाधिकारियों, मीडिया विभाग के पदाधिकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अश्लीलता परोसने वाली बीजेपी और उसके नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि बीजेपी का हेडलाइन मैनेजमेंट है। वास्तविक डेटा काफी अलग है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
हैदराबाद में मंगलवार को विस्फोट में एक 30 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी की मौत हो गई। घटना मूसापेट इलाके में उस समय हुई जब डीलर एचपी रोड पर एक वाहन पर कबाड़ अपलोड कर रहा था।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
गुजरात: मोरबी पुल हादसा मामले में ओरेवा कंपनी के MD जयसुखभाई पटेल की अंतरिम जमानत याचिका, जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
उत्तर प्रदेश में माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगियों पर एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। बांदा में मुख्तार अंसारी के साथी रफीकुस्समद और इफ्तिखार अहमद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
दिल्ली आबकारी नीति मामले में CBI, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी (पीएस) देवेंद्र से पूछताछ कर रही है। CBI मुख्यालय में पूछताछ जारी है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
दिल्ली में सीबीआई की एक टीम आरजेडी सांसद मीसा भारती के आवास पर पार्टी प्रमुख और उनके पिता लालू प्रसाद यादव से जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए पहुंची है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
तमिलनाडु में बिहार सरकार के अधिकारी बालमुरुगन और संतोष कुमार ने बिहार के प्रवासी श्रमिकों के साथ बातचीत की। बिहार ग्रामीण विकास सचिव बालमुरुगन ने बताया, "सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुई थी उससे संदेश दिया गया कि घटना बिहार मजदूरों द्वारा किया गया। जबकि वो फेक न्यूज थी।"
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अमेठी में गरीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी हुआ। यहां हमेशा VIP जीते और हारे, फिर भी यहां ऐसा हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या कहना। अगली बार अमेठी बड़े लोगों को नहीं बड़े दिलवाले लोगों को चुनेगा। समाजवादी पार्टी अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
अयोध्या में पुलिस ने होली और शब-ए-बारात से पहले फ्लैग मार्च निकाला। अतिरिक्त अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया, "होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर संपूर्ण जनपद में सभी जगह सेक्टर और ज़ोन बनाए गए हैं। सभी जगह पर राजपत्रित अधिकारियों को तैनात किया गया है, पेट्रोलिंग की जा रही है।"
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के बड़ा भारी गांव में बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन पराग रस्क फैक्ट्री की शटरिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 मजदूर घायल हो गए। घायलों को पास के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
राजस्थान के प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर एक मैजिक ऑटो को एक ट्रेलर गाड़ी ने टक्कर मारी। SP अमित कुमार ने बताया कि ऑटो में 15-17 लोग सवार थे, जिसमें से 2 की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ट्रेलर की तलाश जारी है।
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Mar 2023, 8:11 AM IST