मध्यप्रदेश के मऊगंज में रविवार को 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने उर्वरकों की कमी और अन्य मुद्दों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बाना के नेतृत्व में वाहनों में सवार प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए और इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने के लिए अवरोधकों को फांदकर आगे गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें नियंत्रित कर लिया।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
अब से थोड़ी देर बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार इस पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 09 बजकर 58 मिनट से होगी। इस बार 122 वर्षो बाद पितृपक्ष की शुरुआत के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
बिहार: हजरतबल दरगाह के शिलान्यास स्थल पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को क्षतिग्रस्त करने वाली भीड़ के वायरल वीडियो पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "... जिसने भी ऐसा किया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। RJD और कांग्रेस का इससे क्या लेना-देना है?"
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
अब से कुछ घंटों के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। ग्रहण की शुरुआत, आज रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर को रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगी। यह ग्रहण ब्लड मून होगा जिसमें चंद्रमा की सतह पर लाल रंग की परछाई पड़ेगी।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
चंद्रग्रहण के कारण आंध्र प्रदेश के तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर सात सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से आठ सितंबर को तड़के तीन बजे तक बंद रहेगा। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सात सितंबर को ऑफलाइन श्रीवाणी दर्शन का समय बदलकर दोपहर एक बजे कर दिया गया था।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
अरुणाचल प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर पूरे सप्ताह जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी सियांग, निचली दिबांग घाटी, चांगलांग, लोहित और नामसाई में कुछ जगहों को गरज के साथ भारी वर्षा का सामना करना पड़ सकता है।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
उत्तर प्रदेश: आज पूर्ण चंद्रग्रहण से पहले दोपहर 12.30 बजे से 'सूतक काल' (अशुभ काल) शुरू होने के कारण श्री राम जन्मभूमि मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
पूरे देश में SIR लागू करने को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, "चुनाव आयोग को करने दीजिए। हम जानते हैं कि बिहार में चुनाव आयोग ने कैसे काम किया है। उन्होंने इतनी अच्छी प्रैक्टिस की है कि जिदा को मार डाला और मुर्दों को जिदा कर दिया। क्या कहीं इतनी अच्छी प्रैक्टिस होती है? अब अगर कोई बिहार आता है, तो बिहार की जनता ने मन बना लिया है। बिहार की जनता पीएम मोदी से एक ही बात पूछेगी: क्या वो गुजरात में फ़ैक्टरियाँ लगा सकते हैं और बिहार में जीत हासिल कर सकते हैं? ऐसा नहीं होने वाला है।"
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक की है। 800 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं। हमले के बाद पेचेर्स्की जिले में कैबिनट बिल्डिंग में आग लग गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीदों ने यूक्रेनी सरकार की मुख्य इमारत से घना धुआं उठते देखा।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
खराब मौसम और सुरक्षा चिंताओं के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार 13वें दिन भी स्थगित है। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे तीर्थयात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए असुरक्षित हो गया है।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
बचाव के लिए ड्रोन का उपयोग करते हुए एक अनूठी और अभिनव विधि से, बैटल एक्स डिवीजन ने उदयपुर में आयड़ नदी के बीच में फंसे एक 30 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सुनिश्चित किया। जो भारतीय सेना की अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
बाढ़ प्रभावित किडनी रोग से पीड़ित बच्चे को पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर के बेबे नानकी मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र अस्पताल में निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है।
डॉ. सिमरनजीत कौर कहती हैं, "बच्चा तीन साल से किडनी की समस्या से पीड़ित है। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। हम उसका इलाज जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बच्चे का निःशुल्क इलाज कराने का फैसला किया है। वह बाढ़ प्रभावित इलाके से आया है।"
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST
दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। लेकिन अभी भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है। रविवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जल स्तर 205.59 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है।
मयूर विहार में राहत कैंप लगाए गए हैं, जहां यमुना किनारे रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया गया है।
हथिनी कुंड बैराज से 51,857 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 73,280 क्यूसेक और ओखला बैराज से 1,48,868 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी के डिस्चार्ज में कमी और जल स्तर में गिरावट से बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है, लेकिन संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है।
Published: 07 Sep 2025, 8:11 AM IST