उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला अदालत परिसर में घुसे तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। जिला प्रशासन और वन अधिकारियों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए के पिंजड़े में कैद किया। इस पहले इस तेंदुए ने वकील समेत तीन लोगों को घायल कर दिया था।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
बीआरएस नेता कविता कलवकुंतला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में आज फिर घिसा-पिटा भाषण दिया, जो विपक्ष पर व्यंग्य से भरे होने के अलावा और कुछ नहीं था। विपक्ष को कोसने से आप अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो जाएंगे। देश आपको देख रहा है और लोग इसे अगले चुनावों में दिखाएंगे।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
तुर्की में भूकंप से हुए भारी नुकसान के बाद भारत सरकार ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में दो स्पेशल विमान सी-17 ग्लोबमास्टर से एनडीआरएफ के 101 जवान तुर्की पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इसे ऑपरेशन दोस्त नाम दिया गया है। वहीं एक और एनडीआरएफ की टीम दिल्ली से तुर्की के लिए आज रवाना की जाएगी। एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने ये जानकारी दी है।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), बॉम्बे यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स और पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज ने बुधवार को रत्नागिरी के पत्रकार शशिकांत वारिशे की 'हत्या' की जांच की मांग की है- जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 'महानगरी टाइम्स' प्रकाशन के लिए काम कर रहे पत्रकार वारिशे सोमवार देर रात एक हादसे का शिकार हो गए थे और मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया, जिससे राज्य के मीडिया हलकों में हंगामा मच गया।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
दिल्ली आने वाले छात्रों और दूसरे लोगों को रहने की सुविधा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां द्वारका में 57.72 करोड़ रुपये के पांच मंजिला हिमाचल निकेतन के निर्माण की आधारशिला रखी। हिमाचल निकेतन में दो वीआइपी कमरों के अलावा, विशेष रूप से छात्रों के लिए 36 सामान्य कमरे और 40 सामान्य सुइट होंगे। कर्मचारियों के लिए तीन कमरों का छात्रावास भी होगा। इसमें 53 वाहनों और 87 दोपहिया वाहनों को बेसमेंट में पाकिर्ंग की भी सुविधा होगी। कुल मिलाकर 81 कमरे होंगे।
हिमाचल के सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मौजूदा हिमाचल भवन और हिमाचल सदन के अलावा एक अतिरिक्त सुविधा होगी, जो नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के इच्छुक छात्रों को आवास सुविधा प्रदान करेगी।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
पीएम मोदी के संसद में दिए भाषण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने मेरे एक भी सवालों का जवाब नहीं दिया। उनके भाषण से सच्चाई दिखती है। अगर (अडानी) मित्र नहीं है तो उनको (पीएम) कहना चाहिए था कि जांच कराएंगे। शैल कंपनी, बेनामी पैसा घूम रहा है उस पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। इससे साफ है कि पीएम उनकी रक्षा कर रहे हैं।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक स्पोर्टस टीचर ने आठ साल की एक बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी इलाके के एक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
यहां के जीदीमेटला स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लांट में तीन कर्मचारी केमिकल कंटेनर में गिर गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी बीच संगारेड्डी जिले की एक फार्मा कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसा जिन्नाराम मंडल के गड्डापोथरम औद्योगिक क्षेत्र स्थित ली फार्मा प्लांट में हुआ।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में एक बाइक सवार को अपनी कार से कुचलने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जांच के दौरान आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था, जिससे उसकी जान चली गयी।
कार चालक की पहचान बेंगलुरु की महिला शुभा के रूप में हुई है। पीन्या ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला अदालत परिसर में घुसे तेंदुए ने हमला किया है। कई लोग घायल हो गए हैं।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि लगभग तीन दशकों तक भारत में राजनीतिक अस्थिरता रही। आज हमारे पास एक स्थिर और निर्णायक सरकार है। निर्णायक सरकार हमेशा देश के हित में निर्णय लेने का साहस रखती है। पिछले 9 साल में 90,000 स्टार्टअप सामने आए हैं। स्टार्टअप्स में हम दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। दुनिया भारत की समृद्धि में अपनी समृद्धि देखती है। निराशा में डूबे कुछ लोग इस देश के विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वे लोगों की उपलब्धियों को देखने में विफल रहते हैं।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर हिंडनबर्ग के लोग भारत में होते तो अब तक उन पर UAPA लग गया होता। हमारी मांग है कि अडानी मामले में जांच होनी चाहिए लेकिन यह सरकार का काम है। भारत के बैंकों को चूना लगाकर भागने वाले 28 लोगों की सूची में किसी भी मुग़ल-ए-आजम का नाम नहीं है।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में अडानी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि एक व्यक्ति जिसकी संपत्ति ढाई साल में 13 गुना बढ़ गई। 2014 में 50,000 करोड़ की थी, वह 2019 में एक लाख करोड़ की हो गई। अचानक ऐसा क्या जादू हुआ कि दो साल में 12 लाख करोड़ बढ़ गई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट तो है ही जिसे वे (बीजेपी) नहीं मानते हैं।
खड़गे ने कहा कि कहा कि हम चाहते हैं कि संयुक्त संसदीय समिति (JPC) बिठाई जाए और इस (अडानी मामले) की जांच हो
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति को तो हम हिंदू समझते हैं ना तब उन्हें मंदिर जाने से क्यों रोकते हैं अगर समझते हैं तो उन्हें बराबरी का स्थान क्यों नहीं देते। कई मंत्री दिखावे के लिए उनके घर जाकर खाना खाते हैं और तस्वीर खींचवा कर बताते हैं कि हमने उनके घर खाना खाया है।
खड़गे ने कहा कि कई सासंद-मंत्री सिर्फ हिंदू मुस्लिम करते हैं, क्या बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है। दूसरी तरफ कोई अनुसूचित जाति के लोग मंदिर जाते हैं तो उन्हें मारते हैं, उनकी सुनवाई नहीं होती है।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि एक उद्यमी (अडानी) जो कहीं नहीं था वह अचानक उछलकर यहां तक पहुंचता है। कोई भी क्षेत्र नहीं है जिसमें उसका दखल न हो। हाल में आई रिपोर्ट (हिंडनबर्ग) से यह स्पष्ट हो गया है इन्हें के इर्द-गिर्द सत्ता तंत्र का ताना बाना था और इस ताने बाने की कहानी परत दर परत खुल रही है।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अडानी के नाम से भाजपा को इतनी चिंता क्यों हो रही है। भारत में इतने उद्योगपति हैं लेकिन BJP अडानी के नाम से इतना लगाव क्यों महसूस कर रही है कि राहुल गांधी द्वारा अडानी की आलोचना इन्हें अच्छी नहीं लग रही।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि RBI ने रेपो दर को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर कार और होम लोन बढ़ेंगे। आरबीआई गर्वनर ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-2024 में रियल GDP ग्रोथ 6.4 फीसदी की संभावना है।
चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए मुद्रास्फीति 6.5 पीसदी रहने का अनुमान है। सामान्य मानसून की धारणा पर, सीपीआई मुद्रास्फीति 2023-24 के लिए 5.3% अनुमानित है।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
शिवसेना की शिव संवाद यात्रा के दौरान औरंगाबाद के वैजापुर इलाके में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव किया गया।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में CBI ने दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक और खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में हैदराबाद स्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया है।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के दौरान कहा कि हमें अक्सर कहा जाता है कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एक साथ काम नहीं कर सकते। लेकिन पिछले दो वर्षों में, हमने निंदकों और आलोचकों को गलत साबित कर दिया है। हम काफी असहमत थे। लेकिन बार-बार, डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन एक साथ आए।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 7,900 हो गई है। हजारों लोग घायल हैं। सैकड़ों जमींदोज इमारतों के मलबले में अभी भी बड़ी संख्या में लोग दबे हुए हैं। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ेगी।
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Feb 2023, 7:53 AM IST