वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले का दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हुई। आज का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट खोकर 151 रन बनाए हैं। अभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 318 रन आगे है। अजिंक्य रहाणे और केएस भरत क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
डीसीपी लखनऊ सेंट्रल, अपर्णा कौशिक ने कहा कि लखनऊ सिविल कोर्ट शूटआउट में लापरवाही के लिए छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जिसके कारण गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा की हत्या हुई। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि मैं उन सभी नेताओं से फिर से पार्टी में आने की अपील करता हूं जो पिछले कुछ वर्षों में अकाली दल छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हुए हैं। अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज भारत की पहली महिला हज उड़ान का संचालन किया। पहली महिला हज उड़ान, IX 3025, 145 महिला तीर्थयात्रियों को लेकर, कोझिकोड से जेद्दा के लिए शाम 6:45 बजे रवाना हुई, जो स्थानीय समयानुसार 10:45 बजे जेद्दा पहुंचेगी।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं..संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। काम के नाम पर कुछ नहीं किया गया। बाते कही जाती थी कि 2 करोड़ लोगों को हर साल रोजगार दिया जाएगा, 15 लाख रुपए लोगों के खाते में दिया जाएगा,स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी, किसानों की आय दोगुना कर दिया जाएगा लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया और जब हम सवाल करते हैं तो ये लोग (बीजेपी) हिंदू, मुसलमान, मंदिर, मस्जिद की बात करने लगते हैं। ये लोग समाज में जहर बोने का काम करते हैं। अगर हम सब लोग एक हो गए तो मोदी जी हो या और कोई हो वो टिकने वाला नहीं है।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल स्टेडियम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। दूसरे ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन पर समाप्त हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड ने शतक जड़ा, वहीं भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राशेखा मंथा ने उत्तर दिनाजपुर जिले के कालीगंज में एक नाबालिग लड़की के कथित बलात्कार और हत्या की जांच के लिए अदालत द्वारा गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल के साथ सहयोग नहीं करने पर पश्चिम बंगाल पुलिस को गुरुवार को जमकर फटकार लगाई। न्यायमूर्ति राशेखा मंथा ने इस साल मई में कोलकाता पुलिस की तत्कालीन विशेष आयुक्त दमयंती सेन, सेवानिवृत्त आईजी पंकज दत्ता और सीबीआई के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उपेन बिस्वास की तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन करते हुए विशेष रूप से राज्य पुलिस को पूरी तरह से निर्देश दिया था कि वह जांच दल के सदस्यों के साथ सहयोग करे।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ओटीपी बेचने और साझा करने के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले कुछ अपराधियों और संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंटों को प्री-एक्टिवेटेड सिम का ओटीपी साझा करने के आरोप में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान 35 वर्षीय पठानी सामंत लेनका, 26 वर्षीय सरोज कुमार नायक और 19 वर्षीय सौम्या पटनायक के रूप में हुई।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
फोरेंसिक टीम मुंबई के मीरा रोड मर्डर केस की जांच के लिए घटनास्थल पहुंची जहां आरोपी मनोज साने ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी थी।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि मोदी मंत्रिमंडल ने रबी फसलों के लिए MSP की घोषणा करने का ढोंग किया है। इससे जुड़ी 3 कड़वी सच्चाई हैं- 1. किसान की फसल हिन्दुस्तान में MSP पर खरीदी ही नहीं जाती। 2. किसान को लागत पर 50% मुनाफा नहीं मिलता। 3. मोदी सरकार की हर नीति और DNA ही किसान विरोधी है।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
कोल्हापुर में बुधवार को हुई हिंसा के लिए 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि शहर में शांति बनी है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है। शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कार्डियोलॉजी विभाग के निर्माणाधीन भवन में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर के पास माल गोदाम की सफाई के दौरान कम तीव्रता का धमाका हुआ। कचरे में आग लगने से एक कांच की बोतल में विस्फोट हो गया। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज स्थित एक नदी पर बने पुल के नीचे एक 12 साल का बच्चा फंस गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 16 साल की नाबालिग की रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। घटना इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में बुधवार को घटित हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग का रेप किया और फिर हत्या कर दी।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वे (BJP) 2024 को लेकर डरे हुए हैं।लगभग 15 पार्टियां बैठक में आ रही हैं और सभी पार्टियों के सिर्फ प्रतिनिधित्व नहीं नेता भी आ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जून खरगे और राहुल गांधी दोनों आ रहे हैं।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया, जिस कारण यह हादसा हुआ।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत-रूस के संबंध पर पड़े प्रभाव पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि रूस यूक्रेन के युद्ध का अलग-अलग देशों पर अलग प्रभाव है। अब रूस और चीन या और किसी देश पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा वह वे खुद तय करेंगे। 1955 के बाद से विश्व में बहुत कुछ हुआ लेकिन हमारा और रूस का रिश्ता स्थिर रहा है क्योंकि दोनों देश यह समझते हैं कि दोनों बड़े यूरेशियन देश है और पूरे यूरेशिया की स्थिरता हमारे रिश्तों पर निर्भर है।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
सांसद संजय राउत ने कहा कि 23 जून को पटना में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की बैठक नीतीश कुमार ने बुलाई है कि 2024 की तैयारी हम कैसे कर सकते हैं। उस बैठक में राहुल गांधी के साथ हम सभी रहेंगे। मेरे साथ उस बैठक में उद्धव ठाकरे और शरद पवार भी रहेंगे। वहां देश के सभी प्रमुख नेता जाएंगे।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 6.50 फिसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एसडीएफ दर 6.25% और सीमांत स्थायी सुविधा और बैंक दरें 6.75% पर बनी हुई हैं।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय, 08 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे, गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 910 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। यह और तेज होगा और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
दिल्ली सरकार के विशेष सचिव वाई.वी.वी.जे राजशेखर की शिकायत पर IP एस्टेट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि IAS अधिकारी (AGMUT 2007) उदित प्रकाश राय ने मैन्युअल प्रविष्टियां दर्ज करके और स्वयं रिपोर्टिंग/समीक्षा करने वाले अधिकारियों के हस्ताक्षर करके PARS (प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट नियम) में जालसाजी की और SPARROW पोर्टल के माध्यम से जानबूझकर PARS लिखने से परहेज किया।"
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा के बाद शहर में धारा 144 लागू है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने के विरोध में हिंसा हुई थी।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में 6 जून को खेलते समय बोरवेल में गिरी 2.5 साल की बच्ची को बचाने के लिए सेना और NDRF द्वारा चलाया जा रहा बचाव अभियान अभी भी जारी है।
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Jun 2023, 8:00 AM IST