
मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह ऐसी घटना है जिसमें पूरी तरीके से मध्य प्रदेश सरकार असफल रही है। ड्रग इंस्पेक्टर का काम होता है कि हर महीने सैंपल की जांच होनी चाहिए...उनकी नाकामी और भ्रष्टाचार के कारण यह घटना हुई है…"
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा के अन्ता निर्वाचन क्षेत्र से आगामी उपचुनाव के लिए प्रमोद जैन को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का संचालन का करने वाले सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती को बीसीसीआई की क्रिकेट टीम को ‘‘टीम इंडिया’’ के रूप में संदर्भित करने से रोकने का अनुरोध किया गया था।
याचिका में कहा गया है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय प्रतीकों के उपयोग को नियंत्रित करने वाले कानूनों का उल्लंघन करता है।
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया, "मूलगंज थाना के अंतर्गत मिश्री बाजार क्षेत्र में आज दो स्कूटी खड़ी थीं जिनमें ब्लास्ट हुआ है। यह करीब शाम 7.15 बजे की घटना है... कुल 6 लोग घायल हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। सभी का इलाज चल रहा है और सभी खतरे के बाहर हैं... हमारी फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और हम देख रहे हैं कि इसका क्या कारण हो सकता है... स्कूटी को हमने ट्रेस कर लिया है और उसे चलाने वालों से भी पड़ताल की जाएगी। यह दुर्घटना है या साजिश ये बाद में ही पता चल पाएगा।"
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अपनी मुलाकात पर कहा, "...मुलाकात में क्या था यह हमारे और उनके(अखिलेश यादव) बीच की बात है जिसे हम सार्वजनिक नहीं कर सकते लेकिन हां, उनकी अपनी जिम्मेदारी थी और मेरी रिश्तों की जिम्मेदारी थी क्योंकि उस परिवार से आधी सदी के रिश्ते हैं।"
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए कल पटना कार्यालय में एक आपातकालीन पार्टी बैठक बुलाई है।
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमें तो बहुत खुशी होती अगर PoK हमारे हाथ आ जाता लेकिन पता नहीं क्यों प्रधानमंत्री ने सीजफायर कर दिया। इस देश के लोगों को इससे तकलीफ हुई... अमेरिका के राष्ट्रपति के एक ट्वीट पर सीजफायर हो गया। इस बात से भारत के लोगों को निराशा है और प्रधानमंत्री से जो उम्मीदें थीं, वो चकनाचूर हो गई हैं।"
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का व्यवहार ‘कार्यवाहक प्रधानमंत्री’ जैसा है।
बनर्जी ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित उत्तर बंगाल के दौरे से लौटने के बाद कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करना चाहती हैं कि वह शाह पर बहुत अधिक भरोसा न करें, जो ‘‘एक दिन उनके मीर जाफर बन सकते हैं।’’
बंगाल के 18वीं सदी के सैन्य जनरल मीर जाफर ने प्लासी के युद्ध में नवाब सिराजुद्दौला को धोखा दिया था और बाद में अंग्रेजों की मदद से शासक बन गए थे।
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, "महागठबंधन में सब सही है...20 साल से जनता परेशान है और अगर लालू प्रसाद की विचार वाली, सामाजिक न्याय की सरकार बनानी है तो हम सबको त्याग करके, एक-दूसरे का सहयोग करके और बेहतर बिहार बनाने के लिए संघर्ष करना है...हम सब अटूट हैं और मजबूती से महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे…बिहार में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे..."
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से मुलाकात की और उनके खिलाफ चल रहे मामलों को "राजनीतिक साज़िश" करार दिया।
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक प्राइवेट पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने की वजह से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि हादसे में छह लोग घायल हो गए।
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Oct 2025, 8:02 AM IST