
डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और गाजियाबाद और नोएडा में हालत काफी खराब होते दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां दोनों ही जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है, वहीं डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
कैफे कॉफी डे एंटरप्राइजेज के खिलाफ दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 की धारा 7 के तहत दिवाला कार्यवाही के लिए एक आवेदन दायर किया गया है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जी20 देशों के वित्त मंत्रियों, आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और डब्ल्यूटीओ प्रमुख नगोजी ओकोन्जो-इवेला के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज शाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर मंत्री वीके सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह प्रधानमंत्री निवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच द्वीपक्षीय बैठक हुए, जिसमें दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाए जाने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, विपक्ष के नेता हैं। इससे सरकार की मानसिकता प्रदर्शित होती है। यह लोकतंत्र है और संसद का संसद में अपमान हो रहा है, वे विपक्ष के नेता का सम्मान कैसे करेंगे। यह उनकी सोच को दर्शाता है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
झारखंड में शुक्रवार को 18 आईपीएस का तबादला किया गया। 2011 बैच के आईपीएस चंदन सिन्हा को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है, वहीं रांची के एसएसपी कौशल किशोर को अब जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
ग्रेटर नोएडा में 3 दिन पहले दिनदहाड़े महिला की घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सुपारी देकर महिला की हत्या करवाने के आरोप में एक अन्य महिला को भी पकड़ा गया है। बादलपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रकरण में वांछित आरोपियों से एक पिस्टल, एक देशी तमंचा, दो कारतूस, चाकू और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में शुक्रवार को अलग-अलग झड़पों और गोलीबारी की घटनाओं में महिलाओं सहित लगभग 50 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि इन झड़पों और गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में 11 नागरिक गोली लगने से घायल हो गए।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
दो दिवसीय जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की पूर्व संध्या पर आज कहा कि वह विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की उम्मीद करते हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को बडगाम जिले में सेना के साथ मिलकर एक हाइब्रिड आतंकवादी और उसके सहयोगी को पकड़ा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
इंडिया बनाम भारत विवाद को 'ध्यान भटकाने की रणनीति' और 'घबराहट की प्रतिक्रिया' करार देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार थोड़ी डरी हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हद तक 'परेशान' हैं कि वह देश का नाम बदलना चाहते हैं जो "बेतुका" है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
घोसी उपचुनाव को लेकर सपा ने जीत का ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता ने बीजेपी को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है। उन्होंने इसे बीजेपी की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी बताया है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और दूसरे धर्मों के खिलाफ बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना शनिवार को शुरू होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राज निवास से शहर की सुरक्षा की निगरानी करेंगे।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटों के दौरान 46 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 4,49,97,583 हो गई है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि घोसी की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं। विपक्ष वाले जब हारते हैं तो EVM का दोष देते हैं लेकिन अब तो यह प्रमाण हो गया है कि EVM सही है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
घोसी उपचुनाव में 29वें राउंड की मतगणना का अपडेट आ गया है। सुधाकर सिंह 49000 वोटो से आगे चल रहे हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
घोसी उपचुनाव में सपा की बढ़त पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अग्रिम बधाई दे ही है। उन्होंने 21 राउंड की वोटिंग के बाद ही घोसी में जीत का ऐलान करते हुए कहा है कि घोसी की जनता और विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई और घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
पुथुपल्ली उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस नेता चांडी ओमन ने शुक्रवार को अपनी जीत का श्रेय ओमन चांडी को दिया और इसे अपने दिवंगत पिता की 13वीं जीत बताया।
हालांकि अंतिम आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है, चांडी ओमन की जीत का अंतर 36,454 वोटों का है।
36,000 का आंकड़ा पार करके उन्होंने 2011 में अपने पिता को मिली सबसे बड़ी जीत का अंतर तोड़ दिया।
2011 में, ओमन चांडी ने 1970 के बाद से अपनी 12 पारियों में 33,255 वोटों का अंतर हासिल किया था।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर 18वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 24599 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा को 71136 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी को 46537 वोट मिले हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फिर से 4043 वोटों की बढ़त ले ली है। झामुमो की बेबी देवी को 17 राउंड की काउंटिंग के बाद 66708 वोट मिले हैं। एनडीए समर्थिक आजसू की यशोदा देवी को 62665 वोट मिले हैं। कुल 24 राउंड की काउंटिंग होनी है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर 16 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 40918 वोट मिले हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेल्जियम में प्रेस से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पूरा विपक्ष संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। हमारा रूस के साथ रिश्ता है। मुझे नहीं लगता कि सरकार वर्तमान में जो प्रस्ताव दे रही है, उससे विपक्ष का कोई अलग रुख होगा।
G 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने के सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इसमें विरोधाभास क्या है? उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है। यह आपको बताता है कि वे भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए - उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। सपा के सुधाकर सिंह को 58771 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 38056 वोट मिले हैं। इस तरह सपा 20715 वोटों से आगे चल रही है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
भारत मंडपम से डिजी लॉकर के प्रतिनिधि प्रकाश पांडे ने कहा कि डिजी लॉकर में लोग अपने डॉक्यूमेंट डिजिटली स्टोर कर सकते हैं। इसमें आप जन्मप्रमाण पत्र, ID कार्ड, प्रोपर्टी, लैंड रिकॉर्ड, बीमा पत्र आदि स्टोर कर सकते हैं। इसमें जारी किए सारे डॉक्यूमेंट वैध होते हैं। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सुरक्षित है। इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल करने वाले हम पहले देशों में से हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट किया, “भारत अपनी बारी के अनुसार, 18वें G20 की अध्यक्षता कर रहा है। G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत उस विषय पर विचार करने का भी समय है, जो NDA (No Data Available) सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक को उजागर करता है। सरकार 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना कराने में विफल रही है। लगभग हर दूसरे G20 देश COVID-19 के बावजूद जनगणना कराने में कामयाब रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “उस अयोग्य और अक्षम मोदी सरकार पर हमारा बयान जो 1951 से तय समय पर होने वाली भारत की सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया को क्रियान्वित करने में असमर्थ रही है। यह हमारे देश के इतिहास में एक अभूतपूर्व विफलता है। जिसके कारण 14 (140 मिलियन) करोड़ भारतीयों को NFSA के तहत मिलने वाले भोजन के अधिकार से वंचित कर दिया गया है।”
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
यूपी की घोसी में बीजेपी लगातार पिछड़ रही है। 10वें राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह बीजेपी के दारा सिंह चौहान से 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 9वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह 9342 वोटो से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को 34017 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 24675 वोट मिले हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने 36 हजार से ज्यादा वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस के एडवोकेट चांडी ओमन ने सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस को करारी शिकस्त दी है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी में टीएमसी आगे चल रही है। पार्टी को तीन राउंड की वोटिंग के बाद 11739 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी 10620 वोटों से दूसरे नंबर पर चल रही है। टीएमसी को 1119 वोटों की बढ़त है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश के घोसी में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 34 राउंड की मतगणना में से 4 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है, जिसमें सुधाकर सिंह को 14286 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 10219 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
सागर सिंह कलसी, डीसीपी नॉर्थ ने कहा कि तिब्बती युवा कांग्रेस के कुछ लोगों ने प्रदर्शन करने का अनुरोध किया है। इसके मद्देनजर हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि इनके प्रदर्शन को जल्दी खत्म करा दें।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 8342 वोट मिले हैं जबकि सुधाकर सिंह को 10334 वोट मिले हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
यूपी के मऊ में DIG अखिलेश कुमार ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरु हो गई है। RAF को तैनात किया गया है। लोकल फोर्स पेट्रोलिंग कर रही है। कहीं भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना हो रही है। दूसरे राउंड में भी सपा के सुधाकर सिंह आगे चल रह हैं। उन्हें 6844 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 5472 वोट मिले हैं। इस तरह सुधाकर सिंह 1372 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर पहले राउंड की मतगणना जारी है और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने पहले राउंड की मतगणना में 178 वोटों से बढ़त बना ली है। दारा सिंह चौहान को 3203 (बीजेपी) और सुधाकर सिंह को 3381 (सपा) वोट मिले हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उप चुनाव में कुल 2 लाख 17 हजार वोट पड़े हैं। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल बनाए गए हैं। कुल 32 राउंड मतगणना होगी और 19 टीमें इसके लिए लगाई गई हैं। बीजेपी, समाजवादी पार्टी समेत कुल 10 प्रत्याशी उपचुनाव में मैदान में हैं।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 7 सीटों में से 3 (धनपुर, बागेश्वर और धूपगुड़ी) पर बीजेपी और एक-एक पर समाजवादी पार्टी (घोसी), सीपीआई (एम) (बॉक्सानगर), जेएमएम (डुमरी) और कांग्रेस (पुथुपल्ली) का कब्जा था। इन सभी सीटों पर उपचुनाव 5 सितंबर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था।
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Sep 2023, 8:00 AM IST