नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने सोशल मीडिया मंचों पर सरकार के प्रतिबंध को लेकर काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
आगरा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। श्री कैलाश महादेव मंदिर और रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
NDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "जिस व्यक्ति ने पूरे जीवन न्यायपालिका की सेवा की। वंचित समाज की आवाज़ बनने का काम किया। उनको ताकत देना हमारी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि एक मजबूत उपराष्ट्रपति हमें मिलेंगे। इनके नेतृत्व में राज्यसभा में जनहित के मुद्दों पर मजबूत चर्चा देखने को मिलेगी।"
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "...प्रधानमंत्री कल आएंगे और सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के बाद, उनके साथ एक प्रेजेंटेशन है। निश्चित रूप से, जब प्रधानमंत्री आते हैं, तो हमेशा उम्मीद रहती है। जब वह धरातल पर आएंगे और देखेंगे, तो वे स्थिति का आकलन करेंगे। हमें विशेष राहत पैकेज की उम्मीद है। हमने कई बार कहा है कि एक विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए। नुकसान का अनुमान 5 हजार करोड़ तक है और यह इससे ज्यादा भी बढ़ सकता है क्योंकि पंचायत में कई सड़कें हैं जो टूटी हुई हैं... केंद्रीय टीम भी निरीक्षण करेगी..."
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
RLJP अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा, " मुझे लगता है कि चुनाव आते आते NDA गठबंधन टूट जाएगा… 15-20 सितंबर के बीच महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो सकता है।"
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि "INDIA गठबंधन बहुत मज़बूत स्थिति में है, विपक्ष पूरी तरह एकजुट है, क्योंकि अंतर बहुत कम है, इसलिए हमें उम्मीद है कि हमारा उम्मीदवार जीतेगा।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय से पुलिस अधिकारियों के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अदालतों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आश्वासन मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की जिला अदालतों की बार एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।
नयी दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया, ‘‘चूंकि पुलिस आयुक्त कार्यालय से एक परिपत्र जारी किया गया है कि सभी आपराधिक मुकदमों में सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गवाही/साक्ष्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से अदालतों में उपस्थित होंगे, इसलिए समन्वय समिति ने आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया है कि मांग के मान लिए जाने के मद्देनजर हड़ताल समाप्त की जा रही है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए आधार को 12वें निर्धारित दस्तावेज़ के रूप में शामिल करे।
अधिवक्ता प्रशांत भूषण कहते हैं, "न्यायालय ने आदेश दिया है कि आधार को 12वें दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए, यहाँ तक कि एक स्वतंत्र दस्तावेज़ के रूप में भी। चुनाव आयोग को बिहार में इस एसआईआर का संचालन करने वाले सभी अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि इसे प्रचारित किया जाना चाहिए, और न्यायालय को सौंपे गए एक नोट में उठाए गए अन्य मुद्दों पर आगे की सुनवाई अगले सोमवार को होगी।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
बिहार एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बिहार एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं को शामिल करने के लिए पहचान के उद्देश्य से आधार कार्ड को 12वें दस्तावेज़ के रूप में माना जाना चाहिए।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि अधिकारियों को आधार कार्ड की प्रामाणिकता और वास्तविकता की पुष्टि करने का अधिकार होगा। इसे नागरिकता के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से अपने अधिकारियों को आधार कार्ड को 12वें दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार करने के बारे में निर्देश जारी करने को कहा है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
नेपाल की राजधानी काठमांडू में हजारों की संख्या में Gen-Z लड़के और लड़कियां सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी नेपाल के संसद परिसर में घुस गए। इसे देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। खबर है कि फायरिंग में एक शख्स की मौत भी हुई है, जबकि कई घायल है, ये प्रदर्शनकारी नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसके मद्देनजर काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
आपो बता दें, नेपाल सरकार ने चार सितंबर को फेसबुक, X, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया है क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स ने नेपाल सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
नोएडा में एक कार के डिवाइडर से टकराने के कारण उसके चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में गांव छलेरा के पास हुई, जब एक कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गया।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सेक्टर-135 निवासी सत्यपाल सिंह (56) के रूप में हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को कहा कि उसने हर्षवर्धन चितले को पांच जनवरी, 2026 से अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
दोपहिया वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि चितले के पास तीन दशकों से अधिक समय तक वैश्विक नेतृत्व करने का अनुभव है। उनके पास औद्योगिक स्वचालन, प्रकाश व्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं और डिजिटल परिवर्तन में गहरी विशेषज्ञता है।
हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा, ''वृद्धि को गति देने, नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक परिवर्तन का नेतृत्व करने में हर्ष का उत्कृष्ट रिकॉर्ड उन्हें इस महत्वपूर्ण क्षण में हीरो मोटोकॉर्प के लिए आदर्श नेता बनाता है।''
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
मेरठ जिले में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गोलीबारी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पिछली छह सितंबर को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी जावेद पर तीन बदमाशों दानिश, आमिर और अकरम ने गाली-गलौज करते हुए गोलियां चलायी थीं। इस हमले में बाल-बाल बचे जावेद ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को ग्राम नरहाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आमिर और दानिश ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किये गये तमंचे मदीना कॉलोनी फेस-2 के पास झाड़ियों में छिपाये गये हैं।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
जम्मू कश्मीर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीना नाथ भगत का सोमवार तड़के पंजाब के लुधियाना के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
चेनानी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे भगत के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। भगत के बेटे एवं वकील नरेश ने बताया कि उनके पिता पिछले 10 दिनों से बीमार थे और उन्होंने लुधियाना के एक अस्पताल में तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली।
भगत के बेटे ने बताया कि फेफड़ों में संक्रमण के कारण शुरुआत में उनके पिता का इलाज यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा था लेकिन बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए लुधियाना के अस्पताल ले जाया गया था।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात लोगों ने मोबाइल फोन टावरों से 41,200 रुपये मूल्य की 200 से अधिक बैटरियां चुरा ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शाहपुर तालुका के विभिन्न मोबाइल टावरों का निरीक्षण करने पर यह बात सामने आई कि ये बैटरियां दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच चोरी हुई थीं।
शाहपुर पुलिस थाने के निरीक्षक मुकेश ढगे ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
ठाणे महानगर पालिका ने कहा कि वह अगले एक महीने में शहर में पालतू जानवरों के लिए तीन शवदाह गृह बनाएगी।
रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में ठाणे महानगर पालिका ने बताया कि ये शवदाह गृह कोपरी, कलवा-मनीषानगर और माजीवाड़ा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे और ये सभी सीएनजी आधारित प्रणाली पर कार्य करेंगे ताकि पालतू जानवरों के अवशेषों का पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटान किया जा सके।
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि महानगर पालिका पालतू जानवरों और अन्य छोटे पशुओं के लिए एक मोबाइल पशु चिकित्सालय और एक एंबुलेंस सेवा भी शुरू करेगी।
महानगर पालिका के अनुसार शहर में लगभग 15,000 पालतू जानवर हैं, जिनमें अधिकांश कुत्ते और बिल्लियां हैं।
पीटीआई
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रहा है। इस एनकाउंटर में एक आंतकी के मारे जाने की खबर है। सेना के एक अधिकारी के भी घयाल होने की खबर है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी जारी है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने पिछले सप्ताह हुए चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद रविवार को दूसरी बार पद की शपथ ली।
चुनाव आयोग ने अली की जीत की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘भारी बहुमत’’ से चुनाव जीता है और उनकी ‘पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी’ ने संसद की 65 में से 36 सीट पर जीत हासिल की है।
उनकी यह जीत ऐसे वक्त में हुई है जब यह दक्षिण अमेरिकी देश अपतटीय तेल और गैस उत्पादन से अप्रत्याशित लाभ कमा रहा है। ब्राजील, वेनेजुएला और सूरीनाम के बीच स्थित गुयाना ने एक दशक पहले अपतटीय क्षेत्र में खोजे गए विशाल तेल भंडारों और खनिज संपदा के कारण अधिकाधिक ध्यान आकर्षित किया है।
अली को तेल संपदा का कुछ हिस्सा सामाजिक योजनाओं में लगाने के लिए सराहना मिली है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे पहुंच गई है। इससे नदी में पानी तेजी से कम हो रहा है। लेकिन बीमारियों का खतरा अभी भी बरकरार है।
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Sep 2025, 7:58 AM IST