भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अमेरिका फाइजर टीकों की आधा बिलियन नई खुराक खरीदेगा और उन्हें दुनिया के 92 निम्न और निम्न मध्यम आय वाले देशों को दान करेगा। बाइडेन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम लाखों लोगों की जान बचाएगा।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
पाकिस्तान की संसद ने आज "अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (समीक्षा और पुनर्विचार) अध्यादेश- 2020" को मंजूरी दे दी। यह कानून कुलभूषण जाधव को देश के उच्च न्यायालयों में अपनी सजा के खिलाफ अपील करने की अनुमति देगा।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। दौरे के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान और भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है। पूरी टीम इस प्रकार हैः एस धवन (सी), पी शॉ, डी पडिक्कल, आर गायकवाड़, एस यादव, एम पांडे, एच पांड्या, एन राणा, आई किशन (विकेटकीपर), एस सैमसन (डब्ल्यूके), वाई चहल, आर चाहर, के गौतम, के पांड्या , के यादव, वी चक्रवर्ती, बी कुमार (वीसी), डी चाहर, एन सैनी, सी सकारिया।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
बीएसएफ ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा से एक चीनी घुसपैठिये को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि वह किस चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह वीजा नहीं मिलने की वजह से बांग्लादेश से भारत आया। इससे पहले भी वह कई बार भारत आ चुका है। उससे पूछताछ जारी है।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
बिहार के बांका के एक मदरसे में हुए विस्फोट को लेकर पुलिस अधिक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने आज बताया कि 2-3 टीमें अलग-अलग काम कर रही हैं। कंटेनर में बम रखा गया था, उसके चिथड़े मिले हैं। विस्फोटक कितना था, उसकी जांच कर रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शामिल लोगों की पहचान जल्द कर ली जाएगी।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां के अपनी शादी को लेकर बयान जारी करने के बाद पति निखिल जैन ने भी आज एक बयान जारी किया है। जैन ने अपने बयान में कहा है कि नुसरत द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार, अपमानजनक और सत्य से परे हैं।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा है कि अनुमान है कि अगले 48 घंटे में मानसून बिहार में प्रवेश कर जाएगा। जब भी मानसून की शुरूआत होती है उससे पहले पूरे प्रदेश में वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए हमने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम आबादी के बोझ को कम करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के साथ काम करना चाहते हैं ताकि गरीबी जैसे सामाजिक खतरों को मिटाया जा सके। मैं अल्पसंख्यक समुदाय से सभ्य पारिवारिक मानदंडों को अपनाने की अपील करता हूं। मैं परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों के साथ काम करना चाहता हूं।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत में फंसे विदेश में रहने वाले भारतीयों/छात्रों के हितों की रक्षा के लिए विदेश मंत्रालय सक्रिय रूप से काम कर रहा है। हम उन भारतीय छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत हैं जो अपनी पढ़ाई के लिए वापस जाने में असमर्थ हैं। हम इसे सक्रिय रूप से संबंधित सरकारों के साथ उठा रहे हैं
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के नए पेंशन नियम पर सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार पर सच से डरने का आरोप लगाते हुए एक अखबार की खबर साझा की है, जिसमें बताया गया है कि पूर्व रक्षा और खुफिया अधिकारियों ने नए पेंशन नियम को चुप कराने वाला कानून करार दिया है।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
मुंबई एयरपोर्ट ने बताया है कि दृश्यता कम होने के कारण एहतियात के तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज शाम करीब आधे घंटे तक 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 32 मिनट तक उड़ान संचालन स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान दो उड़ानों को चक्कर काटना पड़ा और एक उड़ान को अहमदाबाद के लिए मोड़ना पड़ा। संचालन फिर से शुरू हो गया है।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सोसोदिया ने प्रेस से बात करते हुए बताया, “दिल्ली में 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को अब रद्द कर दिया गया है। जो प्राइवेट स्कूल मिड टर्म ओर सालाना परीक्षाएं करवा चुके थे वे मिड टर्म परीक्षाओं के आधार पर 9वीं और 11वीं के छात्रों के नतीजे घोषित कर सकते हैं।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, “पेट्रोल और डीजल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी कल 11 जून को जयपुर में 250 वार्डों में प्रदर्शन करेगी। कल पूरे देश में पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक, पार्षद 11 बजे से 12 बजे तक प्रतीकात्मक तख्तियाँ लेकर खड़े होंगे।”
उन्होंने कहा, “अब तक 2,15,88,323 डोज़ दी जा चुकी हैं। कल 3,91,000 लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। टीकाकरण की संख्या अगले महीने से प्रतिदिन 10 लाख करने का प्रयास किया जाएगा। अगले 3 महीने में 10 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
राजस्थान बीजेपी मुख्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर हटाए जाने के एक दिन बाद झालावाड़ जिलों के विभिन्न हिस्सों में उनके लापता होने और तलाशने से संबंधित कई पोस्टर देखे गए हैं। इन पोस्टरों में लिखे संदेश में दावा किया गया है कि झालावाड़ से भाजपा विधायक राजे और झालावाड़-बारां के सांसद उनके बेटे दुष्यंत सिंह कोरोनोवायरस महामारी के प्रकोप के बीच गायब हो गए हैं । दोनों को खोजने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। संदेश के अनुसार पोस्टर 'झालावाड़ के पीड़ित लोगों' की ओर से लगाए गए हैं।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी कल 11 जून को जयपुर में 250 वार्डों में प्रदर्शन करेगी। कल पूरे देश में पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक, पार्षद 11 बजे से 12 बजे तक प्रतीकात्मक तख्तियाँ लेकर खड़े होंगे।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग मुंबई की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया, “आज एक-दो जगह भारी बारिश होने की संभावना है और अगले 4-5 दिन में मुंबई में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। रायगढ़, रत्नागिरी के लिए अगले 4-5 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा और अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर ज़िला प्रशासन के साथ बैठक की।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
भारत समेत विश्व के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। सूर्य ग्रहण दोपहर 01.42 पर शुरू हुआ। शाम 06.41 पर सूर्य ग्रहण खत्म होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे की होगी। ग्रहण भारत में आंशिक रूप से ही दिखेगा।
जानिए सूर्यग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव और क्या होगा असर:
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान धन हानि हो सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें। आपको कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिल सकती है।
तुला राशि- इस राशि के लोगों को सूर्यग्रहण के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।
मकर राशि- मकर राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
मुंबई के मलाड पश्चिम में एक इमारत गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
कर्नाटक के बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, “कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा भरोसा है। वे उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं बोला। उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
उत्तराखंड के देहरादून में मालदेवता के झोल गांव में सड़क भारी बारिश के बाद मलबे से अवरुद्ध हो गई। बोंथा गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और रात भर हुई बारिश ने मलबे को इस सड़क तक पहुंचा दिया है।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
मुंबई के मलाड पश्चिम में इमारत गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस बात का ऐलान महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने किया।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नागपुर की सिताबर्डी मेन रोड मार्केट में लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
बिहार में कोरोना से हुई मौतें क़रीब 4,000 बढ़ने पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा, “ये पूरी प्रकिया 15-20 दिन में की गई, ज़िलाधिकारियों ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, कोरोना से मौत के मामलों को पता किया। सारे आंकड़े आने पर उसे सबके सामने लाया गया।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “सिरसपुर में 1168 बेड का नया अस्पताल बनाया जा रहा है। दिल्ली सरकार 15 नए अस्पताल बना रही है। ब्लैक फंगस के परसो कुल 1050 के करीब मरीज थे। ब्लैक फंगस की दवा बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं है।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “केंद्र सरकार ने कहा है कि 21 जून के बाद वो पूरे देश में वैक्सीन फ्री सप्लाई करेगी, केंद्र सरकार ने ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद और दबाव में किया है लेकिन देर आए, दुरुस्त आए। लेकिन 21 जून के बाद भी वैक्सीन कहां से आएगी ये बहुत बड़ा सवाल है, वैक्सीन की भारी कमी है।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के रामपुर के एसपी ने बताया, “बिलासपुर रोड पर रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। गौ तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहा था। एक गाड़ी रोकने की कोशिश की गई तो वे बैरियर तोड़कर भागे। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन लोगों ने गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने से 2 घायल हुए हैं।”
उन्होंने बताया, “दोनों की हालत स्थिर है। इनके साथ के 4 और लोग जंगल की तरफ भागे। रात में उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट की एक होंडा सिटी, 2 तमंचे, 4 छुरी, एक कुल्हाड़ी, 6 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये रुद्रपुर में गौकशी करते थे।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिरसपुर में दिल्ली सरकार के ऑक्सीजन स्टोरेज और जेनरेशन प्लांट का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली में 171 टन क्षमता के ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक बन चुके हैं।"
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री से मिला, क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला कि भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी। देश के अंदर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वीजा लगता है?”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ''बहुत ज्यादा गर्मी और उमस थी लेकिन आज सुबह से मौसम थोड़ा बदला है। बादल छाए हैं और हवा चल रही है, मौसम ठंडा हो गया है।''
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “वैक्सीन के लिए सिर्फ़ online रेजिस्ट्रेशन काफ़ी नहीं। वैक्सीन सेंटर पर walk-in करने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटर्नेट नहीं है।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा, “जब तक स्वामीनाथन कमीशन ईमानदारी से लागू नहीं होगा तब तक किसानों की समस्या हल नहीं हो सकती। सरकार जो घोषणा कर रही है वो हमारी मांग से काफी कम है। इससे किसान को फायदा नहीं होगा। किसान इसको स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
देश में कोरोना वायरस के 94,052 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हो गई है। 6,148 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,59,676 हो गई है। 1,51,367 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,76,55,493 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,67,952 है।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,097 नए मामले आए, 8,032 रिकवरी दर्ज की गई और 44 मौतें हुईं हैं।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर में कल दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 20,04,690 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,21,98,253 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
मुंबई इमारत हादसे पर एडिशनल सीपी दिलीप सावंत ने कहा, “कल रात से 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हैं। पुलिस घटना की पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
मुंबई में देर रात मालवणी इलाके में 4 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिस समय इमारत ढही उस वक्त कुछ बच्चों समेत कई लोग इमारत में मौजूद थे।
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Jun 2021, 8:07 AM IST