
दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 52 लोगों में टीके के प्रतिकूल प्रभाव के बाद तेलंगाना में 11 लोगों में कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट की खबर है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने 18 जनवरी तक कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को रोक दिया है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आज कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में 8,062 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना का टीका प्राप्त किया। सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों (857) ने पलक्कड़ जिले में टीका प्राप्त किया। राज्य में टीकाकरण के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण भी पूरा हो चुका है।
दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन आज 4319 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जिनमें से 51 में टीके के प्रतिकूल प्रभाव देखे गए। इनमें से एक शख्स को भर्ती कराना पड़ा है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना ऐप (को-विन) के साथ तकनीकी दिक्कतों के कारण पूरे महाराष्ट्र में 18 जनवरी तक कोरोना टीकाकरण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि कोरोना ऐप (को-विन) के साथ तकनीकी दिक्कतों के कारण पूरे महाराष्ट्र में 18 जनवरी तक कोरोना टीकाकरण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि राजधानी में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन कुल 4319 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जिनमें से 51 में टीके के प्रतिकूल प्रभाव देखे गए। इनमें से एक शख्स को गंभीर असर दिखने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
दिल्ली के चरक अस्पताल के दो हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लेने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई है। इन दोनों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
एनडीएमसी के चरक पालिका अस्पताल, दिल्ली में COVID वैक्सीन लगाने के बाद 2 स्वास्थ्य कर्मचारियों को सीने में हल्के जकड़न का सामना करना पड़ा। कुछ देर उन्हें निगरानी में रखा गया था, जब उन्हें सामान्य महसूस हुआ तो बाद में छुट्टी दे दी गई।
पूरे देश में आज सुबह शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में कुल 1,91,181 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण अभियान सफल रहा और किसी की तबीयत खराब होने की खबर नहीं है।
ओडिशा सरकार ने आज वैक्सीन लेने वालों पर नजर रखने के लिए कल कोरोना टीकाकरण को रोकने का फैसला किया है। सरकार ने कहा कि हम उन लोगों का निरीक्षण करना चाहते हैं जिन्होंने टीका लिया है। सोमवार से सभी 3.28 लाख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण पूरा होने तक अभियान जारी रहेगा।
पूरे देश में आज सुबह शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में कुल 1,65,714 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि टीका के बाद किसी की तबीयत खराब होने की खबर नहीं है।
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि चूंकि यह टीकाकरण का पहला दिन था, इसलिए कुछ मुद्दे सामने आए- जिनमें कुछ सत्र स्थलों पर लाभार्थी सूची अपलोड करने में देरी और आज के सत्र के लिए निर्धारित नहीं लोगों के भी टीकाकरण का मुद्दा शामिल है।
भारतीय सेना ने बताया कि दिल्ली कैंट स्थिति बेस कैंप में आज कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन के शॉट्स दिए गए। साथ ही आर्मी हॉस्पिटल, आर्म्ड फोर्सेज क्लिनिक और बेस हॉस्पिटल में भी टीकाकरण किया गया।
बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के केला मोड़ पर मात्र 60 घंटे में एक बेली ब्रिज का निर्माण किया, जिसका आज ट्रायल रन किया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रारम्भ: स्टार्टअपइंडिया इंटरनेशनल समिट ’के दौरान स्टार्टअप्स से बातचीत की।
कर्नाटक के भद्रावती में रैपिड एक्शन फोर्स सेंटर के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए खुशी की बात है कि हम भारत में बने दो टीकों की मदद से इस लड़ाई को अंतिम चरण में ले जा सके हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस भेजे हैं, जिनमें एक पत्रकार और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े किसान नेता और अन्य शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एनआईए के एक अधिकारी ने आईएएनएस को से कहा, "एनआईए ने जांच के सिलसिले में कई लोगों को नोटिस भेजा है।" अधिकारी ने कहा कि मामले के कुछ विवरणों का पता लगाने के लिए उन्हें गवाह के रूप में बुलाया गया है।
यह पूछे जाने पर कि पत्रकार के अलावा और किसे तलब किया गया है, इस पर अधिकारी ने कहा, "मैं विशेष रूप से उन व्यक्तियों के पेशे के बारे में नहीं कह सकता, जिन्हें जांच के लिए बुलाया गया है।"
अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने कई लोगों को जांच के लिए गवाह के रूप में बुलाया है। अधिकारी ने कहा, "उन्हें जांच के लिए कुछ विवरणों की पड़ताल करने के लिए बुलाया गया है।"
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में किसान संगठन के नेता बलदेव सिंह सिरसा को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी (एलबीआईडब्ल्यूएस) के अध्यक्ष सिरसा का संगठन उन किसान संगठनों में शामिल है, जो केंद्र के साथ बातचीत में शामिल है।
एनआईए के समन के अनुसार, बलदेव सिंह सिरसा को 17 जनवरी को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होना है।
दिल्ली में शनिवार से वैक्सीनेशन का महा अभियान शुरू हो गया। दिल्ली वालों को वैक्सीन लगाने के लिए केजरीवाल सरकार अलग से कोई दूसरी व्यवस्था नहीं करेगी। केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश भर के लोगों के लिए जो व्यवस्था की गई है, उसी के अंतर्गत ही दिल्ली में भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इस विषय पर शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "वैक्सीन लगाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने जो पूरे देश के लिए व्यवस्था की है, सारा देश उसी व्यवस्था का हिस्सा है।"
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार देश का क्राइम कैपिटल बन रहा है। आपराधिक घटनाएं यहां बढ़ रही हैं। नीतीश कुमार को कल देखना काफी खराब था, वे लाचार, कमजोर और थके हुए दिख रहे थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेडोस एडहोम घेब्रेयेसिस ने कोविड-19 वैक्सीन तक सभी की पहुंच निष्पक्ष रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वह "अगले 100 दिनों में हर देश में टीकाकरण होते देखना चाहते हैं"। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेडोस ने जोर देकर कहा कि मध्यम और निम्न-आय वाले देशों को भी संरक्षित करने के लिए समान रूप से कोशिशें की जानी चाहिए।
टीकाकरण की शुरूआत करने वाले देशों में ऊंची आय वाले देशों द्वारा असमान प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि हमें पिछली महामारी से मिले सबक को नहीं भूलना चाहिए।
ट्रेडोस ने कहा कि जब एड्स की दवाएं पहली बार आईं तो वे केवल अमीर देशों में उपलब्ध थीं जब तक कि स्वास्थ्य अधिवक्ताओं, समाज और मैन्यूफेक्चर्स ने ऐतिहासिक रूप से कम लागत वाली एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं नहीं लाईं। उन्होंने याद किया कि एच1एन1 महामारी ने 2009-2010 में दुनिया को प्रभावित किया था और जब तक कम आय वाले देशों को यह वैक्सीन मिली, तब तक महामारी खत्म हो चुकी थी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि सरकार ने वैक्सीन का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। अब वैक्सीन आ गई है। सवाल ये है कि यह गरीबों तक कब पहुंचेगी और गरीबों को मुफ्त में देंगे कि नहीं देंगे। हम अपनी सरकार से जानना चाहते हैं कि इनका कार्यक्रम क्या है, सभी लोगों को कब तक वैक्सीन लग जाएगी।
हरियाणा के कैथल में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जाट शाइनिंग स्टार स्कूल में सेंटर बनाया गया था। इस दौरान कार्यक्रम का उद्धघाटन करने के लिए इलाके के बीजेपी विधायक लीला राम को आना था। उनके आने की सूचना मिलते ही किसान संगठन मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। किसानों का कहना था कि विधायक लीला राम पहले खुद वैक्सीन लगवाएं
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि डॉक्टरों, वैज्ञानिकों की क्षमता पर सवाल नहीं, केंद्र बताए-गरीबों को कब मिलेगी वैक्सीन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार कोरोना का टीका आ गया है। राज्य में 167 बूथों पर कोरोना वैक्सीनेशन होगा। सभी को टीकाकरण करने में एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। तब तक, हमें COVID संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना जारी रखना होगा।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कोरोना वैक्सीनेशन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सरकार के मंत्रियों ने कोरोना वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई जबकि विदेशों में सबसे पहले राष्ट्र प्रमुखों ने ही कोरोना का टीका लगवाया है।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि कोविड -19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है, हमने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ शुरुआत की है और यह धीरे-धीरे अन्य लोगों के लिए भी आएगा। मैंने निम्न-आय वर्ग के लिए नि: शुल्क वैक्सीन का अनुरोध करने के लिए पीएम को लिखा है।
देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- हमें वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों से बचना है
पीएम मोदी ने कहा कि आज वो वैज्ञानिक, वैक्सीन रिसर्च से जुड़े अनेकों लोग विशेष प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीनों से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन बनाने में जुटे थे। आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं, लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 15,158 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,42,841 हुई। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,11,033 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,79,715 है।
क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या के पिता हिमांशु पंंड्या का निधन हो गया है। पंड्या के पिता का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ।
बिहार के पटना में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) कोविड -19 टीकाकरण अभियान के शुभारंभ से पहले फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है।
देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के मद्देनज़र गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज को फूलों से सजाया गया है। देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा और हर साइट पर 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी
आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देखते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को सजाया गया है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज LNJP अस्पताल का दौरा करेंगे। LNJP अस्पताल के एमडी ने बताया, "वैक्सीन को लेकर हमारे डाॅक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी बहुत उत्साहित हैं
देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए वाराणसी के BHU अस्पताल में तैयारियां चल रही हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, "आज यहां लगभग 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हम कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर 25-25 के स्लॉट में लोगों को वैक्सीन लगाएंगे।"
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 4 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,314 है जिसमें 80 सक्रिय मामले और 4,225 डिस्चार्ज मामले और 9 मौतें शामिल हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं घने कोहरे के कारण लोगों को यातायात में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच चुकी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 16 Jan 2021, 7:53 AM IST