जम्मू-कश्मीर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के चरित्र और पिछले जीवन के सत्यापन का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में जिन कर्मचारियों की पदोन्नति (कार्यात्मक/गैर-कार्यात्मक) होने वाली है, उनके मामलों को तुरंत रोक दिया जाएगा।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के तारतपोरा में एक घर में रहस्यमयी विस्फोट हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हुई है और परिवार के 6 अन्य सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट कबाड़ सामग्री में हुआ जिसमें जिंदा शेल और हथगोले भी थे, जो संभवत: उस घर में रखा हुआ था। जांच चल रही है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
झारखंड सरकार ने ताजा आदेश में कहा है कि आवासीय सहित सभी स्कूलों को कक्षा 9, 10, 11 और 12 की कक्षाओं के 20 सितंबर से कक्षा 6, 7 और 8 के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति होगी।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
केरल में सबरीमाला का श्री धर्मस्थ मंदिर 'कन्नी' महीने की मासिक पूजा करने के लिए भक्तों के लिए फिर से खुल गया है। भक्तों को 21 सितंबर तक अनुमति दी जाएगी। एक दिन में केवल 15,000 लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति रहेगी।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन पर कोई दबाव नहीं था और न ही बीसीसीआई की तरफ से कोई निर्देश था।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
सशस्त्र सीमा बल की एक टीम ने बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा से एक चीनी नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित चीनी नागरिक की पहचान चोजोर वोसर के रूप में हुई है, जिसके साथ एक भारतीय एजेंट पेमा भूटिया था, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का रहने वाला था। ये दोनों बुधवार शाम को अवैध रूप से नेपाल पार करने की कोशिश कर रहे थे।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
विराट कोहली ने ट्विटर पर घोषणा की है कि वे दुबई में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान नहीं रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह टीम के साथ बने रहेंगे।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन गुरुवार को कासरगोड अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुए। एक स्थानीय अदालत ने पुलिस को चुनाव आयोग के नियमों के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था, जब सुरेंद्रन और दो अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दी गई थी। मामला यह सामने आया था कि मंजेश्वरम विधानसभा क्षेत्र में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार के. सुंदरा को अपना नामांकन वापस लेने के लिए पैसे का भुगतान किया गया था।
सुरेंद्रन ने 6 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में दो निर्वाचन क्षेत्रों कोनी और मंजेश्वरम से चुनाव लड़ा था। सुरेंद्रन 75 मिनट से अधिक समय तक अधिकारियों के साथ रहे और सूत्रों के अनुसार उन्होंने सुंदरा को जानने से इनकार किया।
आईएएनएस
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
माकपा के त्रिपुरा राज्य सचिव और वरिष्ठ पत्रकार गौतम दास का गुरुवार को कोलकाता के एक अस्पताल में कोविड से मौत हो गई, डॉक्टरों और पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष के थे। दास के परिवार में बेटी स्वागत दास और पत्नी तापती सेन हैं। दास का पार्थिव शरीर वापस अगरतला लाया जाएगा और शुक्रवार को यहां अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी की एक केंद्रीय समिति के सदस्य, दास ने पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हुए थे और अगरतला में इलाज के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां उन्होंने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
बिहार के मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जाती है। सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनोहरपुर गांव के रहने वाले पांच बच्चे गुरुवार की दोपहर गांव के ही एक तालाब में कमल फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान तालाब में एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने को लेकर अन्य बच्चे भी गहरे पानी में उतर गए, जिससे सभी पांच बच्चों की मौत हो गई।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है। लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
बिहार के कटिहार में दो बच्चों के खाते में बैंक के कम्प्यूटर सिस्टम में गलती की वजह से करोड़ों रुपये जमा हो गए। डीएम ने बताया, ''ये आजमनगर की घटना है। हमारे पास कल शाम को सूचना आई थी कि कुछ छात्रों के अकाउंट में अधिक राशि दिखा रहा है। सुबह ही ब्रांच खुलवाया गया और जांच कराई गई।''
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
कानपुर में लगातार तेज बारिश के चलते पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया, "क्षेत्र के समस्त वासियों से हमारा आग्रह है कि जिसका भी घर जर्जर हालत में हो या बहुत पुराना हो तो इस मौसम में अपना स्थान बदल लें, किसी सुरक्षित जगह चले जाएं।"
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र को पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। जीएसटी के कारण राज्यों को आर्थिक नुकसान होगा। जैसे भारत सरकार उत्पादक राज्यों को क्षतिपूर्ति दे रही है इसमें भी दे। वित्तमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों पर जो सेस लगाया है उसे हटाना चाहिए:
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। आप ने यूपी में भी 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
मुंबई एटीएस की टीम दिल्ली के स्पेशल सेल ऑफिस पहुंची। बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 15 सितंबर को 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक मुंबई के धारावी का रहने वाला है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को एक बार फिर सुकेश मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश में 38 लाख परिवार हैं, जिनके घरों में योगी सरकार ने महंगे बिजली के बिल भेजे हैं और योगी सरकार उनको अपराधी मान रही है। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में आती है तो हम ऐसे सारे बिजली के बिल माफ़ करेंगे।”
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो रहा है। नए मंत्रिमंडल में कोई पुराना मंत्री नहीं है। भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में कनुभाई देसाई और नरेश पटेल शामिल हैं।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
कर्नाटक में राजमार्गों पर बनी एंबुलेंस लेन को VIP मूवमेंट के इस्तेमाल करने पर कर्नाटक सरकार में मंत्री शिवराम हेब्बार ने कहा, “यह 100 प्रतिशत करना चाहिए। एंबुलेंस 24 घंटे नहीं जा सकती है। एंबुलेंस के अलावा VIP और VVIP होते हैं उनके लिए यह करना चाहिए।”
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
हैदराबाद में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। आरोपी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। पुलिस ने फरार आरोपी के सिर पर दस लाख का इनाम घोषित किया था। चार दिन पहले 6 साल की बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के बाद तेलंगाना में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “पुराने रक्षा परिसर इतने जर्जर हो गए थे कि टूटने के कगार पर थे। अब 7,000 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी नए परिसर में अच्छी कार्यकारी परिस्थितियों में काम कर सकेंगे। ये परिसर 21वीं सदी की ज़रूरतों के हिसाब से बने हैं और यहां हर तरह की सुविधाएं भी हैं।”
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
इनकम टैक्स मामले में अभिनेता सोनू सूद के घर इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम दूसरे दिन भी सर्वे के लिए पहुंची है। बुधवार को भी इनकम विभाग की टीम उनके घर पहुंची थी।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली के मायापुरी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में रक्षा कार्यालय परिसरों के उद्घाटन से पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पूजा की।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा, जिसमें करीब 2,100 करोड़ रुपए की लागत से 31 कि. मी. 6 लेन ग्रीनफील्ड मार्ग जेवर एयरपोर्ट के लिए बना रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमने ईस्टर्न पेरीफेरल रोड़ बनाकर दिल्ली में प्रदूषण कम किया, इसे और कम करने के लिए दिल्ली-NCR में हम करीब 53,000 करोड़ रुपए की 15 योजनाएं लाए हैं और 14 पर काम शुरू हो गया। दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत मिलेगी।”
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 30,570 नए मामले सामने आए, 38,303 लोग डिस्चार्ज हुए और 431 लोगों की मृत्यु हुई।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की है। खुदकुशी की कोशिश से पहले मनोज ने एक नोट लिखा है, जिसमें अभिनेता और इंफ्लुएंसर साहिल खान को जिम्मेदार बताया है। ये सुसाइड नोट ओशिवारा के पुलिस अधिकारी के नाम लिखा गया है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
गुजरात के वडोदरा में बिस्किट के जरिए शिवलिंग बनाकर गणेश की मूर्ति को सजाया गया है। शिवलिंग बनाने वाली महिला ने बताया, "इसके जरिए हम लोगों को खाना बचाने का संदेश दे रहे हैं। शिवलिंग बनाने में हमने 1,008 बिस्किट के पैकेट इस्तेमाल किए हैं।"
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पर्यटन और रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा ट्रैकिंग का आयोजन कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया, “यह इलाका लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। लोगों ने भी ट्रैकिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।”
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
स्पेस टूरिज्म में Space X ने इतिहास रच दिया है। Space X का पहला आल-सिविलियन क्रू बुधवार रात अंतरिक्ष की ओर रवाना हो गया। कंपनी ने पहली बार 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा। मिशन को इंसपिरेशन 4 नाम दिया गया है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
बिहार के गया में मोटरसाइकिल की चोरी के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी अलग-अलग जगहों पर मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे। आरोपियों ने चोरी में जिन चीजों का इस्तेमाल किया था वे सभी चीजें बरामद कर लिए गए हैं।"
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,402 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के परिक्रमा मार्क के किनारे ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद अयोध्या में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। संदिग्ध ड्रोन को लेकर कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Sep 2021, 7:59 AM IST