गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। एक फोटो में वह बेड पर ही कागजात पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं। वह 11 जनवरी को कर्नाटक के येल्लापुर से गोकर्ण जाते समय एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें उनकी पत्नी और निजी सहायक की मौत हो गई थी।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे विवादित बयान और नारे भी आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कोलकाता में टीएमसी की के दौरान पार्टी समर्थकों ने "बंगाल के गद्दारों को, गोली मारो..." के नारे लगाए।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के विवादित बयान भी आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को टीएमसी नेता मदन मित्रा ने हावड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “बीजेपी वालों सुन लो, दूध मांगोगे खीर देंगे, अगर बंगाल मांगोगे तो चीर देंगे।”
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और केंद्र में ठन गई है। इस दिन को केंद्र के पराक्रम दिवस मनाने के फैसले का विरोध करते हुए ममता ने राज्य में 23 जनवरी को देशनायक दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में वर्षों से पार्षदों का चुनाव कराए बिना नगर पालिकाओं और नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। उन्होंने संवैधानिक जनादेश का जानबूझकर उल्लंघन करार दिया है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर शाम करीब 9.15 बजे अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए। हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की 3.6 तीव्रता मापी गई है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय जमीन पर खेले जाने वाली आगामी चार टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और इशांत शर्मा की वापसी हुई है। अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया गया है। पृथ्वी शॉ और नटराजन को जगह नहीं मिली है। आर अश्विन और केएल राहुल भी टीम में हैं।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
क जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। चिराग पासवान छपरा में रूपेश सिंह के अवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि, "रूपेश की हत्या पटना के पॉश इलाके में हुई। जब उस इलाके में हत्या हो सकती है, तो बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है।"
पासवान ने कहा, "यह दुख की बात है की प्रदेश में कानून व्यवस्था निचले स्तर पर है और प्रश्न पूछने वालों को ही बेतुका प्रश्न देकर चुप करवा दिया जा रहा है।"
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कोरोना काल में बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है। राज्यसभा सुबह 9 बजे से दोपहर बजे तक चलेगी, जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से रात बजे तक चलेगी। शून्य काल औक प्रश्न काल होंगे। सांसदों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा गया है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के एलुरु में दिसंबर की रहस्यमय बीमारी की यादें अभी ताजा ही थी कि राज्य के पुल्ला गांव में मंगलवार को रात डेढ़ बजे तक करीब 24 ऐसे मामले फिर से देखे गए। पुल्ला, एलुरु शहर से 30 किमी उत्तर पूर्व में है जहां सोमवार से रहस्यमयी बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं।
एक अधिकारी ने कहा, अब तक कुल 24 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें से तीन सक्रिय हैं।
सक्रिय मामलों में से, दो फिलहाल पुल्ला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं, जबकि एक और मामले को एलुरु के जिला अस्पताल में भेजा गया है। 21 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने हार महसूस करना एक चीज है, लेकिन हर मानना हमारी डिक्शनरी में नहीं है। टीम ने ये दिखाया है, विराट यहां नहीं हैं लेकिन उनकी पर्सनैलिटी की छाप टीम में सब देख सकते हैं। जिस तरह से आजिंक्य ने जिम्मेदारी संभाली वो अवास्तविक जैसा है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कृषि कानूनों पर गठित की गई कमेटी के सदस्य अनिल घनवट ने कहा कि आज की बैठक में तय हुआ है कि किसानों के साथ पहली बैठक 21 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी। जो किसान संगठन बैठक में नहीं आ सकते हैं हम उनका मत वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानेंगे।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि दुनिया असमान कोविड-19 वैक्सीन नीतियों के कारण 'भयावह नैतिक पतन' का सामना कर रही है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ट्रेडोस अदानोम घेब्रियेसस ने कहा कि यह उचित नहीं है कि अमीर देशों में युवा, स्वस्थ लोग गरीब राज्यों में कमजोर लोगों से पहले वैक्सीन लगवाएं।
उन्होंने कहा कि 49 अमीर राज्यों में 3.9 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई, लेकिन एक गरीब राष्ट्र को सिर्फ 25 खुराक मिली। इस बीच, डब्ल्यूएचओ और चीन दोनों की कोविड प्रतिक्रिया के लिए आलोचना की गई।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
राहुल गांधी ने कहा, "आज देश के सामने एक त्रासदी आ गई है, सरकार देश की समस्या नजरअंदाज करना चाहती है और गलत सूचना दे रही है। मैं अकेले किसानों के बारे में बोलने वाला नहीं हूं क्योंकि यह त्रासदी का हिस्सा है। यह युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। यह वर्तमान के बारे में नहीं बल्कि आपके भविष्य के बारे में है।"
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि किसान देश की आम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे हमारे भोजन की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें उनका पूरा समर्थन करना चाहिए। अभी तक खेती में किसी का एकाधिकार नहीं था। इन कृषि कानूनों से किसानों का हाल आजादी से पहले वाला हो जाएगा। सरकार को इन तीनों कानून को वापस लेना होगा। हम सरकार पर दबाव बना रहे हैं। ये प्रेस कॉन्फ्रेस भी सरकार पर दबाव बनाने के लिए की जा रही है। किसानों को न थकाया जा सकता है और न ही बेवकूफ बनाया जा सकता है। किसान प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा समझदार हैं। उन्हें पता है कि देश में क्या हो रहा है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के 62 करोड़ मेहनती किसान-मज़दूर के लिए की न्याय की मांग। उन्होंने कहा कि देश को सिर्फ कुछ लोग चला रहे हैं। चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। किसान सड़कों पर हमारी लड़ाई लड़ रहे है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
देश में जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई है उनकी संख्या में देश में सक्रिय मामलों के दोगुने से भी ज़्यादा है। देश में कुल 4,54,049 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है और सक्रिय मामलों की संख्या 2,00,528
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया। इसके साथ भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। साथ ही भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी अपने पास बरकरार रखा है।
आस्ट्रेलिया को गाबा मैदान पर 32 साल के बाद कोई हार मिली है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में हराकर टीम इंडिया इतिहास रच दिया है। ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा, लेकिन टीम इंडिया इसको भी मुमकिन कर दिया। टीम इंडिया ने 3 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। और गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत किया।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में हराकर टीम इंडिया इतिहास रच सकती है। ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा, लेकिन टीम इंडिया इसको भी मुमकिन कर सकती है और गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत कर सकती है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार और किसान दोनों का ही मानना है कि बातचीत से ही हल निकलेगा। लेकिन हल कब निकलेगा ये नहीं पता। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई कमेटी की आज होने वाली बैठक में हम नहीं जा रहे हैं।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। शाह ने पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव से मुलाकात कर तैयारियों का जायजा लिया क्योंकि गणतंत्र दिवस के दिन ही दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून को वापस लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक गोवा मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए। 11 जनवरी को कर्नाटक के येल्लापुर से गोकर्ण जाते समय एक सड़क दुर्घटना में वो घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और निजी सहायक की मौत हो गई थी।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) पर पहुंचे। किसानों और पुलिस के बीच बैठक चल रही है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
केंद्र सरकार ने हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 10,064 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,81,837 हुई। 137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,556 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,00,528 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,28,753 है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और केंद्र सरकार के तीन कृषि क़ानूनों पर एक बुकलेट जारी करेंगे।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
राजस्थान के बांसवाड़ा के कई मज़दूरों के सूरत में ट्रक हादसे में जान गंवाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। इससे 2 दिन पहले पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 85.20 रुपये पर चला गया जो कि ऑल टाइम हाई प्राइस है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,329 है जिसमें 79 सक्रिय मामले, 4,241 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
गुजरात के सूरत में भीषण हादसा हुआ है। कीम रोड पर डंपर ने सड़क के पास फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया है, जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी मजदूर हैं और राजस्थान के रहने वाले है। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Jan 2021, 7:59 AM IST