
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपा ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही जम्मू-कश्मीर को विभाजित करने के सरकार के कदम को वापस लेने की मांग कर रही है। लेकिन वे हमारी नहीं सुन रहे हैं। देर आए दुरुस्त आए! सरकार को जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए और नए सिरे से चुनाव कराना चाहिए।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने दम पर पश्चिम बंगाल का चुनाव लड़ा और जीता। तमाम तरह की टिप्पणियों और हमलों के बावजूद बंगालियों ने अपनी इच्छाशक्ति दिखाई। दो शब्दों वंदे मातरम से आजादी की लड़ाई को नया जीवन देने वाले बंगाल ने दिखा दिया कि आजादी के लिए क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी क्षेत्रीय गौरव को खतरा होता है, संघीय ढांचे पर दबाव पड़ता है, पश्चिम बंगाल इस बात का उदाहरण है कि 'अकेले लड़ना' क्या है। बंगाल में हर तरह के हमले हुए, लेकिन सभी बंगाली गौरव के पक्षधर थे। बंगाल ने एक उदाहरण दिखाया है कि क्षेत्रीय गौरव की रक्षा कैसे की जाती है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का दूसरा दिन खराब रौशनी की वजह से खत्म हो गया। स्टंप तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 146 रन बना लिए थे। कप्तान विराट कोहली 44 रन और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने अपने कश्मीर दौरे के दौरान बल की परिचालन तैयारियों की जांच की और सैनिकों के साथ उनके मुद्दों को हल करने के लिए सैनिक सम्मेलन में उनसे बातचीत की। उन्होंने कर्मियों को उन सुझावों के लिए प्रोत्साहित किया जो बल की दक्षता को बढ़ा सकते हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह के आवास पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि 1960 में जब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था तब उनके कद के गिने-चुने खिलाड़ी ही थे। वह युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में आज सिलेंडर फटने से 13 लोग झुलस गए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि घटना एक घर में हुई जब परिवार रसोई गैस सिलेंडर बदल रहा था। विस्फोट से लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर पर होने वाली बैठक को लेकर पूरी सरकार हरकत में है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहसचिव अजय भल्ला ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों को न्योता भेजा है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
कट्टरपंथी धार्मिक नेता इब्राहीन रईसी को ईरान का नया राष्ट्रपति घोषित किया गया है
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सत्ता से बेदखल होने के बाद से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है, उन्हें सियासी दवा की जरूरत है। उ्न्होंने कहा कि शिवसेना अब पहले से कहीं अधिक मजबूत है और लोगों के लिए काम कर रही है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
लोक जनशक्ति पार्टी में घमासान जारी है। पार्टी के नए स्वयंभू अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने पार्टी की सभी पुरानी इकाइयों को भंग कर दिया है। इनमें सभी प्रकोष्ठ भी शामिल हैं। इस बीच चिराग पासवान अपने गुट के अन्य नेताओं के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के आवास पर पहुंचे हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
पंजाब सरकार ने कोविड महामारी के कारण 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के पैटर्न के अनुसार परिणाम घोषित करेगा।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक साइबर स्टाकर को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को फंसाने के लिए फेसबुक पर अश्लील संदेश और वीडियो भेजता था। अब तक 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ स्टाकर ने उत्पीड़न किया है। अब तक उसके 3 फेसबुक अकाउंट की पहचान की गई है, जिनके जरिए उसने 2000 से ज्यादा लोगों से दोस्ती की।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज राज्य के 16 जिलों में कोरोना प्रतिबंधों में बड़ी राहत का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 5% से कम सकारात्मकता दर वाले 16 जिलों में अब सभी दुकान और होटल, क्लब, रेस्तरां को शाम 5 बजे तक संचालित करने की अनुमति है, जबकि लॉज, रिसॉर्ट, जिम, निजी कार्यालयों को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति होगी।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
लक्षद्वीप पुलिस द्वारा देशद्रोह का केस दर्ज किये जाने के मामले में फिल्म मेकर आयशा सुल्ताना आज पुलिस की जांच में शामिल होने लक्षद्वीप पहुंची। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं किया है। वह जांच में शामिल होंगी। उन्हें न्याय मिलने का पूरा भरोसा है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
लोक जनशक्ति पार्टी में घमासान जारी है। पार्टी के नए स्वयंभू अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने पार्टी की सभी पुरानी इकाइयों को भंग कर दिया है। इनमें राष्ट्रीय प्रदेश और सभी प्रकोष्ठ की इकाइयां शामिल हैं। पशुपति पारस ने कहा है कि सिर्फ एक छोटी तत्काल कमेटी बनाई गई है जो काम करेगी। इसमें 8 लोग शामिल हैं। पारस ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर जिस नई कमेटी की घोषणा की है, उसमें पार्टी की टूट के साथ कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किये गये सूरजभान का नाम नहीं है। अलबत्ता उनके भाई व सांसद चंदन को नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि यमुना नदी में 'अमोनिया प्रदूषण और शैवाल के बढ़ने के कारण 20 जून को सुबह और शाम में कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
जम्मू-कश्मीर में बारामूला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बारामूला में एक बड़े नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से हेरोइन के 11 पैकेट, भारी मात्रा में कैश, हथियार और कारतूस बरामद किया है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
चिराग पासवान को एक और झटका देते हुए चाचा पशुपति पारस ने एलजेपी की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी के साथ सभी प्रकोष्ठ की कमेटियों को आज भंग कर दिया। साथ ही अपने गुट के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज और चंदन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर पूर्व धावक मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर अंतिम विदाई देने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिज्जू और पंजाब के राज्यपाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने 3 लोगों को ई-रिक्शा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक गिरोह ई-रिक्शा चोरी करता था। हमने 3 लोगों को गिरफ़्तार किया। इनके पास से नशीली गोलियों समेत, चाकू, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा बरामद हुआ है।"
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस ने सेना के साथ मिलकर नार्को मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "कुछ लोग नार्को मॉड्यूल चला रहे हैं। हमने नाकेबंदी की, वाहनों की तलाशी ली। हमने 10 लोगों को पकड़ा हैं। 7-8 किलो हेरोइन समेत कई हथियार मिले हैं। 22 लाख कैश भी मिला है।"
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने कहा, “प्रदेश में 2,10,97,238 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 39,86,564 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। अब तक कुल मिलाकर 2,50,83,802 डोज लगाई जा चुकी है। 1 जुलाई से हम रोज 10 लाख डोज लगाने का प्रयास करेंगे।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि मिल्खा सिंह हमारे बीच नहीं रहे। ये पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। उन्होंने बहुत से युवाओं को प्रेरणा दी। उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 1 जुलाई से सरकारी और निजी कार्यालय जिनके सभी कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, वे कार्यालय के सामान्य समय के अनुसार काम कर सकते हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ-साथ गुलशन को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। 5 जून को गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई हुई थी। उम्मेद पहलवान पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है। बुजुर्ग की पिटाई के आरोप में आखिरी आरोपी गुलशन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “हम भोपाल में राज्य स्तर के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना करेंगे जिसमें अलग-अलग बीमारियों के बारे में शोध होगा। इसके माध्यम से डिग्री, डिप्लोमा के कुछ कोर्स भी शुरू करेंगे। इसके माध्यम से किसी नई बीमारी बारे में शोध और स्टडी कर पाएंगे।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
कुंभ में फर्जी कोरोना टेस्टिंग पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “मुख्यमंत्री ने इस पर SIT का गठन किया है, हालांकि मैं इसकी न्यायिक जांच चाहता था। ये अंतरराज्यीय मामला है और क्योंकि SIT में छोटी श्रेणी के अफसर हैं इसलिए लोग ये शक कर सकते हैं कि जांच सही होगी या नहीं।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
टीकरी बॉर्डर की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “इसे मर्डर नहीं कह सकते। एक बयान उसने सरपंच को दिया, कहा कि तेल गिराकर आग लगाई। दूसरा मरने वाले के ही बयान हैं उसमें कहा कि मेरा घर से झगड़ा हो रहा था और मैं खुद पेट्रोल लाया। उसकी पेट्रोल लाने की फूटेज भी है। इसकी जांच हो जाए।”
उन्होंने कहा, “देश की राजधानी को किसानों ने पिछले 7 महीनों से घेर रखा है। भारत सरकार को शर्म नहीं आती? हम कहां बैठें? हमारा कोई घर है वहां। ये गलतफहमी सरकार अपने दिमाग से निकाल दे कि किसान वापस जाएगा।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया है। खबरों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के नेताओं को अनौपचारिक न्योता भेजा गया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इस बात की पुष्टि की है। महबूबा मुफ्ती ने बताया है कि उन्हें बैठक के लिए अनौपचारिक रूप से न्योता मिला है और वो पार्टी नेताओं से इस पर चर्चा कर रही हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के वाशिम के जामखेड़ गांव के रामदास फोफले ने लॉकडाउन में अपनी पत्नी और 12 साल के बेटे के साथ मिलकर 22 दिनों में कुंआ खोदा। रामदास ने बताया, "गांव में पानी की काफी दिक्कत थी, मैंने परिवार के साथ चर्चा करी कि समय बर्बाद हो रहा है (लॉकडाउन में) और हमने कुंआ खोदने का सोचा।"
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली सरकार ने आज 6 बहादुर सिपाहियों की शहादत को नमन करते हुए ये फैसला लिया है कि सरकार उनके परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की राशि देगी। इसमें से तीन वायुसेना, दो दिल्ली पुलिस और एक सिविल डिफेंस का जवान है।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
कांग्रेस नेता के.सी.वेणुगोपाल ने कहा, “पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार ने सारे विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए। लोग कोरोना से पीड़ित हैं और उनका जीना मुश्किल हो रहा है और ये सरकार पेट्रोल-डीज़ल पर हर दिन टैक्स बढ़ा रही है। उन्हें कम से कम पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
असम सरकार ने शुक्रवार को राज्य में मौजूदा कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (कक्षा 12) परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि गुवाहाटी में आयोजित राज्य शिक्षा विभाग और अन्य हितधारकों के बीच हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर मुंबई में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, “पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह का पंजाब सरकार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेगी। साथ ही पंजाब में सम्मान के तौर पर एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई के जिस फार्मूले को हरी झंडी दी थी उसे कुछ छात्रों ने चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में 1152 छात्रों ने याचिका दायर कर इस स्कीम पर सवाल उठाते हुए कुछ सुझाव भी दिए हैं।
करीब साढ़े ग्यारह सौ से ज्यादा छात्रों ने वकील मनु जेटली के जरिए दाखिल अपनी याचिका में कंपार्टमेंट, पिछले कई सालों से पास होने की उम्मीद में इम्तिहान देने वाले, पत्राचार से 12वीं करने वाले, ड्रॉप आउट, प्राइवेट छात्रों के लिए भी नीति बनाने की मांग की है। इन वर्गों के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा सहित सभी जरूरी इंतजाम करने के मुद्दे भी याचिका में उठाए गए हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, “मैं खेल मंत्रालय की तरफ से एक शोक संदेश लेकर चंडीगढ़ जा रहा हूं। मिल्खा सिंह जी एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि देश के हर युवाओं के लिए मिसाल थे। उनकी पत्नी की मृत्यु भी कुछ दिन पहले हुई थी, वो भी बहुत बड़ी खिलाड़ी थी। उन दोनों की मृत्यु देश के लिए बड़ा नुकसान है।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
ओडिशा के नयागढ़ जिले के खंडपड़ा में कोविड केयर सेंटर में 100 साल की एक वृद्ध महिला ने कोरोना को हराया। जिला कलेक्टर ने बताया,"यहां कोरोना से संक्रमित एक वृद्ध महिला (सुमति नायक) भर्ती हुई थी। डॉक्टरों ने उनकी देखभाल की। सुमति कोरोना से जीत गई हैं यह हमारे के लिए खुशी की बात है।"
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
भारत-चीन मुद्दों पर प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के. सिंह भदौरिया ने कहा, “एक साल पहले जब ये हुआ था हमने तैनाती की थी। उसके बाद एक साल में हमारी ताकत को कम करने का तो सवाल ही पैदा नहीं है। इस एक साल में हमने भी कदम उठाए हैं और काम किया है। हमारी क्षमता जो एक साल पहले थी आज उससे कहीं ज्यादा है।”
उन्होंने कहा, “इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड पर चर्चा चल रही है। क्षमता बढ़ाने के लिहाज से राफेल और LCA के बाद हमने 2-3 बड़े कदम उठाए हैं उसमें AMCA का सबसे बड़ा है। 5 वीं पीढ़ी का एयरक्राफ्ट जो देश में बनेगा उसका निर्णय ले लिया गया है। इसे DRDO करेगा।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा, “मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर से खेल जगत सहित पूरे देश और दुनिया को एक बहुत बड़ा सदमा लगा है। मैं उनके परिवार के प्रति दुख प्रकट करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
मिल्खा सिंह के निधन पर पूर्व एथलीट पीटी उषा ने कहा, “हमने अपने महान खिलाड़ी को खो दिया, उनकी स्पीड, समर्पण और प्रेरक व्यक्तित्व से उन्होंने लाखों दिलों में एक विशेष जगह बनाई। मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मिल्खा सिंह जी न केवल एक स्पोर्ट्स स्टार थे, बल्कि लाखों भारतीयों के प्रेरणा स्रोत थे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।”
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 60,753 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,23,546 हो गई है। 1,647 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,85,137 हो गई है। 97,743 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,86,78,390 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,60,019 है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
केरल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान तिरुवनंतपुरम में सभी दुकानें बंद दिखीं। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं में छूट है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 314 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 16,750 है, जिसमें 3,816 सक्रिय मामले, 12,858 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 76 मौतें शामिल हैं।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आते ही दिल्ली में एक बार फिर लोगों ने लापरवाही शुरू कर दी है। ओखला फल और सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ देखी गई। लोगों ने इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया। राजधानी में 14 जून से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति दी गई है।
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Jun 2021, 8:04 AM IST