दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना से 348 लोगों की मौत हुई है, जो अभी तक 1 दिन में कोरोना से मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 24 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
चेन्नई में खेले गए आईपीएल-14 के 17वं मैच में केएल राहुल और क्रिस गेल की दमदार बल्लेबाजी की मदद से पंजाब किंग्स ने मुबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। पहले खेलते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 131 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 17.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। केएल राहुल ने 52 गेंदों में 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि क्रिस गेल ने 35 गेंदों में 43 रन बनाकर पंजाब को जीत दिला दिया।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
उत्तराखंड के जोशीमठ के सुमना में भारत-चीन सीमा को जाड़ने वाली सड़क पर ग्लेशियर टूटी है। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी की वजह से ये ग्लेशियर चीन के सीमा क्षेत्र में टूटा है। ग्लेशियर टूटने की वजह से रैणी में ऋषिंगगा नदी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने, इस तरह के वाहनों के लिए विशेष गलियारों पर विचार करने और इन वाहनों को एम्बुलेंस की सुविधा देने के लिए पत्र लिखा है।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66,836 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 773 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दौरान 74,045 लोग ठीक भी हुए। राज्य में अब कोरोना के 6,91,851 एक्टिव केस हैं।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना मामलों में तेज वृद्धि से उत्पन्न स्थिति की आज समीक्षा की और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के विभिन्न उपायों के लिए निर्देश दिया है। विशेषज्ञ समूह ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को ऑक्सीजन आवंटन का अनुकूलन और तर्कसंगत बनाने का निर्देश दिया।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
दिल्ली क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि रेमेडिसविर की कालाबाजारी के मामले में 2 अंतर्राज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कुल 81 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। वे कूरियर के जरिए इंजेक्शन खरीदते थे। आगे की जांच जारी है।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी है। इसी बीच कोरोना ने भी कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में राज्य में 12876 नए मामले आए हैं। वहीं 59 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में सबसे ज्यादा नए का रिकॉर्ड है।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 7221 नए केस सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
यूपी में कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में 37238 नए केस आए, जो एक दिन में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। लखनऊ में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा मामले आए हैं। वहीं, बीते दिन कोरोना के चलते प्रदेश में 196 लोगों की मौत हुई।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
नोएडा जोन के डीसीपी राजेश एस ने कहा, “सेक्टर-27 में एक प्राइवेट अस्पताल में एक 51 वर्षीय कोविड मरीज ने कल रात कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर पूछताछ की गई। परिवार वालों ने बताया कि वे कोविड के कारण बहुत परेशान थे।”
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “बहुत जोर रहेगा कि महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन बड़े पैमाने पर हो, आज भी महाराष्ट्र वैक्सीनेशन में नंबर-1 पर है। सबसे ज्यादा सेंटर हमारे पास हैं। अगर वहां रोजाना पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलती है तो हमारा औसत टीकाकरण 6 लाख से ऊपर जा सकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम वैक्सीन की खरीद भी करेंगे। उसके लिए 'वन नेशन-वन रेट' के बारे में कई राज्यों ने मांग रखी है, उसके बारे में केंद्र सरकार कोई नीति बनाती है या नहीं इसपर ध्यान रहेगा। BPL परिवारों का ह़क बनता है कि उन्हें मुफ्त में वैक्सीन मिले।”
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार कोरोना गांव-गांव तक पहुंच गया है। संक्रमित लोगों को बेहतर इलाज देने की कोशिश करें। बाकी लोगों को संक्रमण की चेन तोड़कर बचाना है।
सीएम शिवराज ने कहा, “आप सब संकल्प करें कि हम भीड़ इकट्ठा नहीं होने देंगे, हम अपने गांव में जनता कर्फ्यू लगाएंगे। 14700 पंचायतों में जनता कोरोना कर्फ्यू लगा चुकी है। हर गांव में ये कोरोना कर्फ्यू लग जाए, ये संक्रमण की चेन तोड़ने का बेहतर उपाय है।”
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा :
COVID संकट
कोई टेस्ट नहीं
कोई टीका नहीं
कोई ऑक्सीजन नहीं
नहीं ICU ...
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
दिल्ली में कोरोना से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कमी के साथ ऑक्सीजन के कमी के कारण भी डॉक्टर मरीज को भर्ती नहीं कर रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि परिजन संक्रमित मरीज को जमीन पर ही लिटा कर इंतजार करने पर मजबूर हैं। दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर एक 73 वर्षीय मरीज जमीन पर लेटी हुई थी, परिजनों की जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना संक्रमण है, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने अलग-अलग बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया है।
दिल्ली के पटेल नगर निवासी जीवन सिंह अपनी 73 वर्षीय मां गंगा देवी को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराने लाए थे, घंटों तक अस्पताल में जमीन पर पड़ी रही, लेकिन उन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिला।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन और राज्यों में तैयारियों के बारे में बात हुई। बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि वैक्सीन की कीमत देश में एक जैसी होनी चाहिए। केंद्र सरकार बताए कि हमें कितनी वैक्सीन मिलेगी ताकि हम उस हिसाब से अपनी योजना बना सके।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बेकाबू हो गई है। वहीं, ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोग बेबस नजर आ रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए तड़पते परिजनों के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। एक ऐसा ही नजारा मेरठ में देखने को मिला, जहां सिलेंडर की गाड़ी में लूट मच गई।
मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लाचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की लूट मची है। वहीं, ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों के तीमारदार डॉक्टरों के पैर छूते नजर आए। उम्र दराज लोग एक ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए डॉक्टरों के हाथ जोड़ते और पैर छूते नजर आए। हालात यह हैं कि मरीज स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मंजूर हैं।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी दफ्तर की पहली मंजिल में आग लगने का मामला सामने आया है। मुंसिपल अग्निशमन अधिकारी ने बताया, "दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।"
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा, “लोगों को लग रहा है कि अगर कुछ तकलीफ है तो रेमडेसिविर इंजेक्शन लगा लेते हैं। रेमडेसिविर उन्हें लगनी चाहिए जिन्हें फायदा हो। जिन्हें जरूरत नहीं है उन्हें ये इंजेक्शन लगा दिया जाए तो जिनको रेमडेसिवीर की जरूरत है उनके लिए कमी हो जाएगी।”
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
सेना ने खारदुंग ला टॉप पर 10 नागरिकों और 3 वाहनों को बचाया, लद्दाख में 21 अप्रैल को बर्फबारी के बाद यह लोग फंस गए थे।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
झारखंड में कोरोना महामारी के वक्त जब एंबुलेंस की कमी है, ऐसे में रांची के एक ऑटो रिक्शा चालक निशुल्क मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहा है। ऑटो रिक्शा चालक रवि ने बताया, "मैं 15 अप्रैल से निशुल्क सेवा दे रहा हूं। मैं जरूरतमंद कोविड और नाॅन-कोविड दोनों मरीज़ों को अस्पताल पहुंचा रहा हूं।"
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
मध्य प्रदेश के जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत हो गई है, पुलिस जांच कर रही है। लॉर्डगंज के एसएचओ ने बताया, "कोविड वार्ड में भर्ती 5 मरीज की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत है कि समय से ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौतें हुई हैं। शिकायत दर्ज कर ली गई।"
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डी.एस राणा ने कहा, “यह गलत ख़बर है कि कोरोना से जितने भी मरीजों की मृत्यु हुई है वे सब ऑक्सीजन की कमी से हुई। यह पूरी तरह से गलत है, ऐसा नहीं हुआ है। हमारे ICU में पहले ऑक्सीजन दबाव कम हो गया था। उस दौरान हम लोगों ने मैनुअल तरह से ऑक्सीजन दी थी।”
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
देश में कोरोना वायरस के कहर जारी है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और मरीज दर-दर भटकने को मजूबर हैं। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की है कि ऑक्सीजन की कमी काफी ज्यादा है, सरकार को देश के ऑक्सीजन प्लांट को कंट्रोल में लेकर सेना को सौंप देना चाहिए ताकि सभी राज्यों को ऑक्सीजन तुरंत मिल पाए।
प्रधानमंत्री के साथ बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें।”
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौत हो रही है।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
ओडिशा के भुवनेश्वर में वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
एंटीलिया बम मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि NIA ने मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया है।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
देश में कोरोना वायरस ने अब तक के सभी रिकॉर्ड धस्वत कर दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,32,730 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,62,63,695 हो गई है। 2,263 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,86,920 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,28,616 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,36,48,159 है।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमानों ने दो खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर और एक IL-76 विमान ने एक खाली कंटेनर को कल पनागढ़ तक एयरलिफ्ट किया।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के निदेशक-चिकित्सा ने बताया कि अस्पताल में दो घंटे की ऑक्सीजन बची है। पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई है। वेंटिलेटर प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। ऑक्सीजन की तत्काल आवश्यकता है। 60 अन्य बीमार मरीजों की जान जोखिम में है।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का मुंबई के एसएल रहेजा अस्पताल में निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें कई चिकित्सीय समस्याएं भी थीं और वह वेंटिलेटर पर थे। रहेजा अस्पताल की डॉ. कीर्ति भूषण ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि श्रवण राठौड़ का कोरोना के चलते मल्टीऑर्गन फेल्योर होने से निधन हो गया।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के बीच पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक राजधानी में लॉकडाउन लागू रहेगा।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 5,220 है जिसमें 608 सक्रिय मामले, 4,600 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
महाराष्ट्र में विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। आग के पीछे का कारण एसी में हुए शोर्ट-सर्किट को बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 3 बजे की है। फिलहाल कई मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। जिन 13 मरीजों की मौत हुई है वे सब कोरोना संक्रमित मरीज थे।
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Apr 2021, 7:32 AM IST