हालात

बड़ी खबर LIVE: तीसरा वनडे श्रीलंका ने 3 विकेट से जीता, सीरीज पर टीम इंडिया का 2-1 से कब्जा

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत लिया है। पहले खेलते हुए भारत 225 रन पर आउट हो गई, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 3 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तीसरा वनडे श्रीलंका ने 3 विकेट से जीता, सीरीज पर टीम इंडिया का 2-1 से कब्जा

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत लिया है। पहले खेलते हुए भारतीय टीम 225 रन पर आउट हो गई, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 3 विकेट रहते 39 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने उद्धमसिंह नगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

पेगासस खुलासे में शामिल ‘द वायर’ के ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस, सवाल उठने पर बताया रूटीन चेकिंग

पेगासस जासूसी कांड का खुलासा करने वाले मीडिया संस्थानों में शामिल ‘द वायर’ के दफ्तर का शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने दौरा किया। इस पर सवाल उठने के बाद जिले के डीसीपी ने कहा कि यह 15 अगस्त के मद्देनजर एक रूटीन चेकिंग थी।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल क्षेत्र में आतंकियों ने एक शख्स पर की फायरिंग

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन में अब तक 44 लोगों की मौत, 25 लोग अभी भी मलबे की नीचे दबे

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन की दो घटनाओं में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि अभी भी 25 लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। वहीं मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि यह बड़ी दुर्घटना है, एनडीआरएफ, स्थानीय एजेंसियां और अन्य बचाव अभियान चला रहे हैं।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

असम में 24 घंटे में कोरोना के 1621 नए केस मिले, 15 लोगों की हुई मौत 

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन में अभी भी 80-85 लोग लापता, 33 लोगों के शव बरामद हुए

महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि अभी करीब 80-85 लोग लापता हैं। अभी तक 33 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और भी लोग मलबे के नीचे हैं। ये बड़ी दुर्घटना है।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

पीएम मोदी कल सुबह आषाढ़ पूर्णिमा-धम्म चक्र दिवस कार्यक्रम में अपना संदेश साझा करेंगे

भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में राहत के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए और भेजे

भारतीय तटरक्षक बल, पश्चिम क्षेत्र ने महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्यों की दिशा में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में काम करने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए और भेजे हैं।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया, राज कुंद्रा मामले में हुई पूछताछ

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम अभिनेता शिल्पा शेट्टी के आवास से अश्लील फिल्म निर्माण से संबंधित मामले में उनका बयान दर्ज करने के बाद निकल गई है, जिसमें उनके पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने विकास योजनाओं का जायजा लेने के लिए बेंगलुरू का दौरा  किया 

दो दिवसीय दौरे पर आएंगे US विदेश मंत्री, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

ओलंपिक : टोक्यो ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में मनप्रीत और मैरीकॉम ने की भारतीय दल की अगुवाई

कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ जहां उद्धाटन समारोह में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने भारतीय दल की अगुवाई की। भारत ने इस बार 127 एथलीटों के साथ ओलंपिक में अबतक का सबसे बड़ा दल भेजा है। भारत की तरफ से 20 खिलाड़ी और छह अधिकारियों के साथ कुल 26 सदस्यीय भारतीय दल ने इसमें हिस्सा लिया।

ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में जापान के सम्राट नारूहितो भी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक के साथ मौजूद रहे। कोरोना के कारण ओलंपिक उद्धाटन समारोह का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया।

ओलंपिक मार्च पास्ट के दौरान मनप्रीत और मैरीकॉम के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। मनप्रीत और मैरीकॉम के साथ भारत के अन्य खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में हॉकी से 1, मुक्केबाजी से 8, टेबल टेनिस से 4, जिमनास्टिक से 1, तैराकी से 1, नौकायन से 4, तलवारबाजी से 1 खिलाड़ी है, जबकि दल में छह अधिकारी शामिल हैं।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

कश्मीर में पेगासस : घाटी में भी 25 से अधिक लोगों की निगरानी की कोशिश : रिपोर्ट

इजरायली कंपनी एनएसओ समूह की ग्राहक, एक अज्ञात सरकारी एजेंसी द्वारा दिल्ली के कश्मीरी पत्रकारों और जम्मू-कश्मीर के प्रति आधिकारिक नीति की आलोचना करने वाले एक प्रमुख नागरिक समाज के कार्यकर्ता के अलावा कश्मीर घाटी के 25 से अधिक लोगों को 2017 और 2019 के बीच निगरानी के संभावित लक्ष्य के रूप में चुना गया था। द वायर द्वारा जांचे गए लीक रिकॉर्ड में यह दावा किया गया है।

इस संभावित जासूसी के जाल में प्रमुख अलगाववादी नेताओं, राजनीतिज्ञों, मानवाधिकार कार्यकतार्ओं, पत्रकारों और कश्मीर के व्यवसायियों के नंबर शामिल हैं।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

लुधियाना: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने डीएमसी अस्पताल पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले, राज्य में 172 मामले एक्टिव

India vs Sri Lanka : तीसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाज रहे नाकाम, 225 रन पर पूरी टीम आउट

गोवा में कोरोना के 73 नए केस, बीते 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत

जापान के सम्राट नारुहितो ने टोक्यो ओलंपिक के शुरुआत की घोषणा की

तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने केंद्र सरकार को "असंसदीय तरीके" से संसद से निलंबित करने के लिए धन्यवाद कहा

मणिपुर में कोरोना के 1284 नए केस, पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोरोना के 1705 नए केस, बीते 24 घंटे में 30 मरीजों की मौत

मुंबई में कोरोना के 374 नए केस, बीते 24 घंटे में 8 मरीजों की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के 11 नए केस, बीते 24 घंटे में 58 मरीज ठीक हुए

पोर्नोग्राफी केस: शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज कर रही मुंबई पुलिस, 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए राज कुंद्रा

राज कुंद्रा को लेकर क्राइम ब्रांच के अधिकारी शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे गए हैं। शिल्पा के जुहू स्थित घर पर है। मुबई पुलिस शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज कर रही है। वहीं राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

टीएमसी सांसदों ने सर्वसम्मति से ममता बनर्जी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुना

महाराष्ट्र: लगातार बारिश के बीच रत्नागिरी के निचले इलाके पानी में डूबे

स्कूलों को खोलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- वैक्सीनेशन के बाद कुछ फैसला लेंगे

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना से 132 लोगों की मौत, 17518 नए केस आए सामने

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 61 नए केस, पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत

मणिपुर: फेसबुक पोस्ट के लिए गिरफ्तार हुआ था पत्रकार, HC ने दिए रिहाई के आदेश

महाराष्ट्र: बारिश से जुड़ी घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, घायलों का इलाज ख सरकार वहन करेगी

गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे बिजनेसमैन राज कुंद्रा, कहा- फिल्मों में स्पष्ट रूप से यौन गतिविधियां नहीं

Tokyo Olympics 2020 : मैरीकॉम और मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई 

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में परेड में भारतीय दल की अगुवाई की।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की हुई विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से मुलाकात

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1747 नए केस, पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत

तीसरा वनडे: बारिश के कारण रुका मैच, पांडे और सुर्यकुमार मैदान पर 

महाराष्ट्र: बारिश प्रभावित सतारा जिले में भूस्खलन में कम से कम 20 के फंसे होने की आशंका

अभी 18 टीमें तैनात हैं और 8 अतिरिक्त टीमें महाराष्ट्र में तैनात की जाएंगी: मोहसिन शाहिदी, डीआईजी, NDRF

Tokyo Olympics: खेलों के महाकुंभ की ओपनिंग सेरेमनी शुरू

पोर्नोग्राफी केस, शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ी, राज कुंद्रा को लेकर घर पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

राज कुंद्रा को लेकर क्राइम ब्रांच के अधिकारी शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे गए हैं। शिल्पा के जुहू स्थित घर पर है।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

मध्य प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है, कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून सक्रिय बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की है। वहीं आगामी 24 घंटों में भी मानसून के सक्रिय रहने की संभावना के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

एनएसयूआई ने संसद भवन तक निकाला मार्च, छात्रों के लिए तत्काल टीकाकरण नीति और राहत पैकेज की उठाई मांग

किसी भी शैक्षणिक संस्थान को खोलने और कोई भी परीक्षा आयोजित करने से पहले देश भर के सभी छात्रों के लिए टीकाकरण नीति की मांग को लेकर एनएसयूआई ने विरोध मार्च निकाला। एनएसयूआई की प्रमुख मांगे सुरक्षित रूप से परीक्षा आयोजित करना, छात्रों के खोए हुए शैक्षणिक वर्ष की भरपाई करना और भविष्य के पाठ्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करना शामिल था।

इसके अलावा मुख्य मांग महामारी के 1.5 साल बीत जाने के बाद भी मोदी सरकार द्वारा छात्रों के लिए कोई राहत पैकेज घोषित करने में विफलता पर थी।

हालांकि इन सभी मांगो को लेकर एनएसयूआई के प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन की ओर मार्च किया, जहां पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग के जरिए रोकने की कोशिश की।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है: डेरेक ओ ब्रायन

कल घोषित किए जाएंगे ISCE 10वीं-12वीं के परिणाम

रायगढ़ लैंडस्लाइड: हादसे पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

दो दिन में दूसरी बार DRDO ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल परीक्षण किया

हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, कर्नाटक, हैदराबाद समेत 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति

भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने 12 विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर हैं। उनके आदेश से ही विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की जाती है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को राष्ट्रपति ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है।

शिक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए वीसी की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है, इनमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

महाराष्ट्र: रत्नागिरी के चिपलून के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति, लोग परेशान

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है: गृहमंत्री अमित शाह

रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से करीब 35 लोगों की मौत, कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लोगों को वहां से निकालने का आदेश दिया है : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

India vs Sri Lanka 3rd odi : भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, 5 खिलाड़ियों का डेब्यू

महाराष्ट्र: सतारा जिले में बारिश से 8 लोगों की मौत, 2 लापता और 27 सुरक्षित बचाए गए

भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश-एनजी का सफल परीक्षण किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी: शिक्षा मंत्रालय

कल 3 बजे जारी होंगे ICSE 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे

मेरा मानना है कि देश में बच्चों के लिए सितंबर तर वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी: एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया

कोरोना की तीसरी लहर पर बोले रणदीप गुलेरिया, ये कब आएगी और कितनी बुरी होगी यह हम पर निर्भर

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी और कितनी बुरी होगी यह हमारे व्यवहार पर निर्भर है। कोविड अनुरुप व्यवहार, भीड़ से बचने, वैक्सीन लगवाने से इसमें देरी होगी और तीव्रता कम होगी। मानव व्यवहार पर निर्भर है। वायरस कैसे व्यवहार करेगा हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

सरकार किसान विरोधी है: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। किसान की उपज का वोल्यूम 20 लाख करोड़ सालाना है। इसपर बड़े कारपोरेट्स कब्जा करना चाहते हैं ताकि कमाई कर सकें। इन्होंने बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट में भी परिवर्तन कर दिया है। इसके माध्यम से कारपोरेट्स सहकारी समिति में प्रवेश कर सकते हैं:


Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

PegasusSnoopgate देशद्रोह का मामला है: राहुल गांधी

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 43.87 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है: स्वास्थ्य मंत्रालय

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित हुई।

लोकसभा में पेगासस जासूसी और कृषि कानून पर विपक्ष हमलावर, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्‍थगित

संसद में विपक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। सदन में पेगासस जासूसी और कृषि कानून को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। जबकि राज्‍यसभा की कार्यवाही शाम 4:30 बजे तक स्‍थगित की गई है।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

राज्यसभा को दोपहर12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज दूसरे दिन किसान संसद के लिए जंतर-मंतर पहुंचे

सांसद शांतनु सेन को इस सत्र के लिए निलंबित किया जाता है: राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.36% हुआ: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.36% हुआ। दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 2.12% है।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

जासूसी कांड को लेकर राहुल गांधी का हमला, 'अमित शाह इस्तीफा दें, पीएम पर न्यायिक जांच होनी चाहिए'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस एक हथियार है। इजरायली सरकार इसे हथियार मानती है। ये हथियार आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस हथियार को हिंदुस्तान की संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ प्रयोग किया है। मेरा फोन टैप किया।

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ मेरी निजता का मामला नहीं है, जनता की आवाज पर आक्रमण है। सुप्रीम कोर्ट और राफेल की जांच को रोकने के लिए पेगासस का प्रयोग किया गया। गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और नरेंद्र मोदी पर न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि इसका ऑथराइजेशन PM और गृहमंत्री ही कर सकते हैं।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन आज लोकसभा में कई सांसद जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने वाले हैं

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन आज लोकसभा में कई सांसद जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने वाले हैं। इसमें फिल्म स्टार और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन भी शामिल हैं। लोकसभा की शुक्रवार को कार्यवाही के लिए तैयार लिस्ट ऑफ बिजनेस के मुताबिक सायं साढ़े तीन बजे से छह बजे के बीच कई लोकसभा सांसद अलग-अलग विषयों पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

वे सभी चीजों को दबाना चाहते हैं और अलोकतांत्रिक तरीके से चलाना चाहते हैं: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अपने आप जो चाहें बोलकर चले जाना। लोकतंत्र में चर्चा होती है फिर लोग बोलते हैं। सदस्यों का सुनकर उसके बाद अगर वे कोई स्टेटमेंट देते तो उसका कोई मूल्य है। वे सभी चीजों को दबाना चाहते हैं और अलोकतांत्रिक तरीके से चलाना चाहते हैं।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

CPI (M) के सांसद एलाराम करीम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज को निलंबित करने और 'जासूसी कांड' पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया।

कांग्रेस, DMK और शिवसेना सांसदों ने संसद परिसर के अंदर किया प्रदर्शन, 'पेगासस प्रोजेक्ट' का विरोध

कांग्रेस, DMK और शिवसेना के सांसदों ने गांधी जी की मूर्ति के पास पेगासस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''IT मंत्री ने सफाई नहीं दिया। पहले सदन में चर्चा होनी चाहिए। चर्चा के बाद अगर वे रिप्लाई देते, उसको स्टेटमेंट कहते हैं।''

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

तेलंगाना में भीषण बाढ़, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- हर संभव मदद करें

देश में कोरोना वायरस के 35,342 नए मामले सामने आए, 483 लोगों की गई जान

भारत में कोरोना वायरस के 35,342 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हुई। 483 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,19,470 हो गई है।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान जंतर-मंतर पर किसान संसद के लिए सिंघु बॉर्डर से बस में रवाना हुए।

जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानेगी, तब तक हम बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कल की किसान संसद पर कहा कि 10 राज्यों के लोग इसमें थे, उन्होंने अपने-अपने राज्यों और तीन कृषि कानूनों और इससे होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानेगी, तब तक हम बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

किसानों की किसान संसद के मद्देनज़र जंतर-मंतर पर सुरक्षा बल तैनात, कृषि कानूनों के खिलाफ कर रहे विरोध प्रदर्शन  

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

जम्मू-कश्मीर: कनाचक इलाके में एक ड्रोन मार गिराया गया और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज दूसरे दिन जंतर-मंतर पर किसान संसद चलाएंगे, तस्वीरें सिंघु बॉर्डर की

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 847 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई।

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, कई हमलों और हत्याओं में थे शामिल

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के दो आतंकवादी मुठभेड़ के दौरान मारे गए। कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक फयाज नागरिकों और सुरक्षा बलों के कर्मियों के कई हमलों और हत्याओं में शामिल था। वह उत्तरी कश्मीर में हिंसा का आखिरी अपराधी था।

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 23 Jul 2021, 7:58 AM IST