उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ऐलान किया कि सरकार टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के एथलीटों को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये देगी।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
बाबुल सुप्रियो से जब पूछा गया कि उन्होंने राजनीति से संन्यास की घोषणा क्यों की तो उन्होंने कहा कि मेरे पास वास्तव में टिप्पणी करने के लिए नहीं है। कृपया मुझे अपनी गरिमा बनाए रखने दें। मैं एक भी शब्द नहीं कहना चाहता। मैं जो कुछ कहना चाहता था, मैंने उसे लिख दिया है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
जम्मू-कश्मीर के सांबा के एसएसपी ने बताया कि सांबा के घगवाल और चछवाल इलाकों में स्थानीय लोगों ने आज शाम दो ड्रोन देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ड्रोन बाद में वापस पाकिस्तान की ओर उड़ गए।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हमने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जातीय जनगणना कराने का प्रस्ताव पारित किया है। कल विपक्षी नेताओं ने सीएम से मुलाकात की और यही मांग की। जेडीयू संसदीय दल पीएम से समय मांगेगा और जाति आधारित जनगणना की मांग रखेगा।
केसी त्यागी ने आगे कहा कि पार्टी ने आगामी राज्यों के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमारी प्राथमिकता एनडीए के तहत चुनाव लड़ना है। अगर हमें सम्मानजनक सीटों की संख्या मिली तो हम एनडीए के साथ लड़ेंगे नहीं तो हम अकेले लड़ेंगे। चूंकि मैं यूपी का प्रभारी हूं, इसलिए हम करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम मणिपुर में भी चुनाव लड़ेंगे।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह पार्टी की देखरेख कर रहे हैं. उनके काम को बिहार के हर गांव और यहां तक कि दूसरे राज्यों तक ले जाना हमारी पार्टी की प्राथमिकता होगी. सभी से चर्चा कर और उनके सुझाव लेकर पार्टी मजबूत होगी।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार पेगासस मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत नहीं होने और लोगों की जासूसी करने के लिए इजरायली स्पाइवेयर खरीदा है या नहीं, इसका जवाब देने से इनकार करके संसद सत्र को ‘बाधित’ करने के बाद मानसून सत्र को खत्म करने का ‘बहाना’ खोजने की कोशिश कर रही है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
हरियाणा सरकार ने राज्य में जारी कोरोना लॉकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। सरकार ने कहा है कि अगस्त 9 तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके अलावा राज्य में रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी दिन लागू रहेगा।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
महाराष्ट्र में जीका वारयरस का पहला मामला सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक राज्य के पुणे जिले की पुरंदर तहसील में 50 वर्षीय एक महिला में जीका वारयस पाया गया है। उधर केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में जीका वारयस के दो और केस सामने आए हैं।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न इलाकों में लागू कंटेनमेंट व्यवस्था को एक महीने तक बढ़ा दिया है
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
कर्नाटक सरकार ने केरल के कसरगोड़ जाने वाली सभी निजी और सरकारी बसों के आवागमन पर एक सप्ताह की रोक लगा दी है। यह रोक कल पहली अगस्त से लागू होगी। सरकार ने यह फैसला कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लिया है
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने हेरात प्रांत में यूएनएएमए कार्यालय पर तालिबान द्वारा सशस्त्र हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तालिबान ने इस तरह के हमलों को अंजाम देकर हिंसा को नए चरण में ले लिया है, जिसके खतरनाक परिणाम सामने आए हैं:
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की एक ऑटो के धक्के से हुई मौत की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के लिए शनिवार को आधिकारिक तौर पर सिफारिश कर दी है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। ग्रेट ब्रिटेन ने पूल ए के आखिरी गेम में आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया, जिसके परिणामस्वरूप, भारतीय महिला टीम पूल ए में चौथे स्थान पर पहुंच गई और अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर गई।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
उत्तराखंड में जोशीमठ के रैनी गांव में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष द्वारा एक पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित की गई है। यदि मानसून के मौसम में नदियों का जल स्तर बढ़ता है तो सिस्टम चेतावनी जारी करेगा। जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा तो सायरन की आवाज सुनाई देगी।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
ललन सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पटना में जेडीयू कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ललन सिंह को नया अध्यक्ष चुन लिया गया।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) मामले और जम्मू-कश्मीर में बठिंडी आईईडी बरामदगी मामले में 15 स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए का कहना है कि एलईएम मामले में एक आरोपी इरफान अहमद डार को गिरफ्तार भी किया गया है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
ओडिशा के भुवनेश्वर ने 31 जुलाई से पहले 100% टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया। भुवनेश्वर नगर निगम के उपायुक्त अंशुमान रथ ने कहा कि हमने प्रत्येक श्रेणी के लिए मानक निर्धारित किए थे। पलायन करने वालों को छोड़कर हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। हमारे 55 केंद्र हमेशा क्रियाशील थे।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा की एनआईए से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि संघर्ष असम के क्षेत्र में हुआ तो अधिकार क्षेत्र राज्य के भीतर है। लेकिन मामला दर्ज हो गया है तो अच्छा है। मामला एनआईए को दिया जाना चाहिए ताकि वह इसकी जांच कर सके।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद से जेडीयू में आरसीपी सिंह को लेकर शुरू हुआ विवाद आज आखिर रंग लाया। शनिवार को दिल्ली में हुए जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं नीतीश के करीबी ललन सिंह के पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ देश वापस लौटीं मैरी कॉम ने कहा कि बिना कुछ लिए वापस आकर मुझे बुरा लग रहा है। मेडल के साथ वापसी करना चाहती थी। मुझे देश से समर्थन मिला। मैच में हेरफेर (निर्णय) और धोखाधड़ी की गई थी। मैंने पहले 2 राउंड जीते (16 क्लैश के राउंड में) और फिर मैं कैसे हार सकती हूं। मैं देश से माफी मांगना चाहती हूं।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब तक लोगों को कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। आज यह मुकाम हासिल किया गया। लगभग 74 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है, जिनमें से 26 लाख को दोनों खुराकें दी गईं, जबकि शेष को एकल खुराक मिली है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
लखनऊ के नॉर्थ डीसीपी देवेश कुमार पांडे ने बताया कि हमें एक पत्र की सूचना मिली है जिसमें कुछ मंदिरों पर हमला करने की धमकी दी गई है। पुलिसकर्मी इस मामले पर काम कर रहे हैं। मंदिरों की कड़ी सुरक्षा की जा रही है। पत्र की जांच जारी है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने फेसबुक पेज के जरिए अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "अलविदा। मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं जा रहा हूं। मुझे टीएमसी, कांग्रेस, सीपीएम किसी ने नहीं बुलाया है, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति में होने की आवश्यकता नहीं है।" बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि वह सांसद पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं और एक महीने के भीतर अपना घर (सरकारी आवास) खाली कर देंगे।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय शटलर पीवी सिंधु महिला एकल सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताई त्ज़ु-यिंग से 18-21, 12-21 से हार गईं है। सिंधु कल कांस्य पदक के लिए खेलेंगी।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 10वीं में 99.53%, 12वीं में 97.88% छात्र पास हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in चेक कर सकते हैं।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में 4 लाख तीव्र कुपोषित बच्चे हैं। हजारों में डॉक्टरों के पद खाली हैं। पब्लिक हेल्थ सेंटर और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बंद पड़े हैं। एक-एक चीज़ का जवाब (योगी आदित्यनाथ) दें।”
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छिंदवाड़ा में 4,146 दिव्यांगों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा, "मेरे दिव्यांग भाई और बहनों आप कमजोर नहीं है। जो सुविधाएं आम आदमी के लिए है, वहीं सुविधाएं दिव्यांगों के लिए भी उपलब्ध हो।"
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पुलवामा अटैक में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के एक टॉप आतंकी को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक टॉप पाकिस्तानी आतंकवादी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मार गिराया गया है। अधिकारी ने बताया कि अबू सैफुल्ला, जिसे अदनान, इस्माइल और लंबू के नाम से भी जाना जाता है और 2017 से ही घाटी में सक्रिय था, पुलवामा जिले के त्राल के हंगलमर्ग में एनकाउंटर के दौरान एक अन्य आतंकवादी के साथ मारा गया। वह आतंकी मसूद अजहर का भी काफी करीबी था।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं बोर्ड के नीतजे घोषित कर दिए गए हैं। 10वीं क्लास में 99.09 फीसदी और 12वीं क्लास में 99.56 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट क कहा, “वे ‘आप आम कैसे खाते हैं’ जैसे सवालों के आदी हैं, इसलिए बढ़ती महंगाई जैसे आमजनों को परेशान करने वाले सवालों पर संसद में चर्चा करने से डरते हैं।”
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 48.78 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 3.14 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
मुंबई में बी.के.सी. के जम्बो कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैक्सीन लगवाने आए एक व्यक्ति ने बताया, “इन्हें(प्रबंधन) लोगों को बताना चाहिए कि कितना स्टॉक है और कितनी देर तक लोगों को इंतज़ार करना पड़ेगा।“
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी' हैदराबाद में उपस्थित IPS प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर फूल अर्पित किए। उन्होंने कहा, "मैं बचपन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रभावित रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री के तौर पर कर्नाटक की ज़िम्मेदारी ले रहा हूं इसलिए मैंने यहां आकर प्रेरणा ली।"
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज की है। उसने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। टीम इंडिया की टोक्यो ओलंपिक में यह दूसरी जीत है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की भारतीय टीम की उम्मीदें जिंदा हैं।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली में भारी बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 41,649 नए कोरोना वायरस के मामले, 37,291 रिकवरी और 593 मौतें दर्ज की गई।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, "गंगा नदी में पानी बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से पानी बहुत तेजी से बढ़ा है। पानी बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों की तरफ़ जा रहे हैं।"
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उनका कथन ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व राहुल गांधी ने लिखा, “आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका गुरूर है।”
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 3 अस्थाई तौर पर बंद है। बहाली का काम जारी है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्टिंग के लिए यात्रियों के सैंपल्स लिए जा रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र सहित ऐसे ज़िले या राज्य जहां कोविड के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहां से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
टोक्यो ओलंपिक में डिस्कस थ्रो में भारत की कमलप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है। कमलप्रीत ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो कर फाइनल में एंट्री की।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के नागबेरन-तरसर वन क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
टोक्यो ओलंपिक में पुरुष मुक्केबाजों में भारत को निराशा हाथ लगी है। अमित पंघल प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला हार गए हैं। उन्हें 52 किग्रा वर्ग में युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) से शिकस्त मिली है। अमित ये मैच 1-4 से मैच हारे गए।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाज में मेडल जीतने का भारत का सपना टूट गया है। अतनु दास प्री-क्वार्टर फाइनल का मैच हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने हरा दिया। यह मुकाबला शूट ऑफ में पहुंचा था, जिसमें फुरुकावा ने बाजी मार ली।
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 31 Jul 2021, 8:02 AM IST