गुजरात के अहमदाबाद में सोला इलाके में एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का एक मामला सामने आया है। अहमदाबाद जिला कलेक्टर ने बताया कि इसके बाद मांस, मटन और मुर्गे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अंडे और खाद्य पदार्थों को भी नष्ट करने का आदेश दिया गया है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कहा कि आम लोगों के सामने खड़े समस्याओं के ढेर को लेकर ध्यान आकर्षित करने के लिए कई स्थगन और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के बाद कांग्रेस अब हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सरकार और निजी स्कूलों में कोरोना संबंधित एसओपी के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एक 4-स्तरीय निगरानी टीम का गठन किया है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
गुजरात के केवडिया में 4 मार्च से 6 मार्च के बीच तीन दिवसीय संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उपस्थिति में मान्य सत्र आयोजित किया जाएगा।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बीके संगमेश्वर ने आज विधानसभा में शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। विधायक ने भद्रावती में आयोजित एक कार्यक्रम के सिलसिले में उनके, परिवार के सदस्यों और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने को लेकर राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ अपना विरोध जताया।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
बांग्लादेश में भारत के उच्चायोग ने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज ढाका के बारिधरा राजनयिक क्षेत्र में नए भारतीय सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन किया, जो कला और संगीत के शौकीनों के लिए समान रूप से काम करेगा।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना वैक्सीन की दी गई खुराकों की संख्या आज 1.77 करोड़ को पार कर गई है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों तथा कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी और जांच चल रही है। आयकर विभाग ने आज गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि सर्च के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के आय और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं। विभाग ने कहा कि आयकर विभाग को 350 करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी का पता चला है। कंपनी के अधिकारी 350 करोड़ रुपये के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए हैं। तो वहीं तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिस्पिट रिकवर हुई है जिसकी जांच जारी है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
वरिष्ठ अलगाववादी नेता और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अपने धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को 80 हफ्ते बाद गुरुवार नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है। वे इतने समय से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर स्थित अपने घर में ही कैद में थे। मीरवाइज उमर को अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने से एक दिन पहले 4 अगस्त, 2019 को घर में नजरबंद कर दिया गया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर से न केवल अनुच्छेद 370 हटाया गया, बल्कि राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में भी बांट दिया गया।
सूत्रों ने कहा कि उन्हें इस आधिकारिक निर्णय से अवगत करा दिया गया है कि अब वह सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। साथ ही अब वे स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
लखनऊ में विधानसभा के गेट नंबर 7 पर सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर ने कहा, “मृतक सब इंस्पेक्टर निर्मल चौबे के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि मैं बीमार हूं, मैं जा रहा हूं मेरे बच्चों का ध्यान रखना। मामले की जांच जारी है।”
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, “प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 119 नए मामले सामने आए हैं। डिस्चार्ज होने वालो की संख्या 114 है। संक्रमण से अब तक 8,729 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 1,18,545 सैंपल की जांच की गई।”
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
अहमदाबाद में एक बार फिर से अक्षर पटेल की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिला है। भारत ने अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर यहां के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज से शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड को 205 केवल रन ही ढेर कर दिया है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने यहां गुरुवार को एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। सूत्रों ने कहा कि सिंह और उनकी पत्नी ने को-विन पोर्टल के जरिए टीका लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
88 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री गुरुवार को कई राजनीतिक नेताओं की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है।
तीसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई है, जिसके अंतर्गत 60 की उम्र और 45 की उम्र से अधिक कोमोरबिडिटी से ग्रस्त से 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में टीका लगवाकर इस चरण की शुरुआत की।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
आगरा पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गुरुवार सुबह ताजमहल में बम होने की झूठी खबर दी थी। शख्स की पहचान विमल कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के नखी का रहने वाला है। इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) सतीश गणेश ने कहा कि सिंह से पूछताछ की जा रही है।
आईजी ने कहा, "ऐसा लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और इसके लिए उसका इलाज चल रहा है। जहां से उसने फोन किया था, हम उस जगह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 85.51% नए मामले महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक से हैं
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
EPFO ने फिस्कल ईयर 2020-2021 के लिए 8.50 फीसदी ब्याज दर तय किया है। यह पिछले फिस्कल ईयर के बराबर ही है। पहले आशंका थी कि सरकार फिस्कल ईयर 2020-2021 के लिए ब्याज दर कम कर सकती है। लेकिन राहत की बात है कि इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा दावा किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि इसी महीने आंदोलन के समर्थन में एक बीजेपी सांसद का इस्तीफा होगा। उन्होंने कहा कि जितने बीजेपी के सांसद हैं, उतने दिन यह आंदोलन चलेगा। टिकैत के इस दावे के बाद बीजेपी खेमे में खलबली मच गई है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्त राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। सरकार से अभी बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है, तैयारी लंबी है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गर्मियों के लिए अपनी तैयारी कर ली है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर पंखे, बोरवेल और फ्रिज का इंतजाम किया है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में बम रखने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। बम की खबर झूठी निकली है। तलाशी के बाद ताजमहल को फिर से खोल दिया गया है। बम रखने की कॉल आते ही सीआईएसएफ ने ताजमहल से अचानक पर्यटकों को बाहर निकाल दिया था।
आगरा के आईजी ने बताया कि बम की खबर झूठी निकली है, लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिरोजाबाद से एक शख्स ने फोन करके बम की झूठी सूचना दी थी, आरोपी पकड़ा गया है और पूछताछ जारी है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजमहल में बम रखने की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम ताजमहल पहुंच गई है। आगरा रेंज के आईजी ए.सतीश गणेश ने कहा, “किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि ताजमहल में बम ब्लास्ट होगा। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने सघनता से परिसर की जांच की और अब तक इस तरह की कोई वस्तु मिलने की जानकारी नहीं मिली है।”
उन्होंने आगे कहा, “जिस व्यक्ति ने सूचना दी थी उसको ट्रेस करने के लिए रेंज में हमारी कई टीमें सक्रिय हो गई हैं। ये फर्जी सूचना है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगले एक घंटे में परिसर को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।”
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
एसपी (प्रोटोकॉल) आगरा ने बताया, “कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना मिली है कि एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि ताजमहल में बम रखा है जो कुछ देर में फट जाएगा। सूचना मिलने पर तत्काल ताजमहल के आस-पास जांच की जा रही है। CISF को अलर्ट कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।”
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अभी मैंने और मेरे माता-पिता ने LNJP में वैक्सीन लगवाई। हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। मैं सबसे अपील करता हूं कि सब लोग आगे आकर वैक्सीन लगवाएं, डरने की कोई बात नहीं है।”
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
झारखंड पुलिस के मुताबिक, झझारा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर इकाई के दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी और 3 अन्य घायल हो गए। विस्फोट के बाद बड़े पैमाने पर इलाके तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
राहुल गांधी ने किसान समर्थकों को आयकर विभाग और ईडी के छापे के जरिए परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, “कुछ मुहावरे: उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार IT Dept-ED-CBI के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।”
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,407 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,39,516 हुई। 89 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,435 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,73,413 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,26,075 है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को और मजबत करने में किसान जुटे हुए हैं। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अमृतसर से कल जत्था रवाना हो रहा है, गर्मियों को ध्यान में रखते हुए ट्रोलियों में इंतजाम किए गए हैं। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, "पंखे, पानी और मच्छरों के लिए व्यवस्था की गई है।"
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
शेयर बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 632 से ज्यादा अंकों टूटकर खुला है। इसके बाद भी गिरने का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स में 673 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21,91,78,908 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,75,631 सैंपल कल टेस्ट किए गए।”
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच आज गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
आयकर विभाग ने कल मुंबई की एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के कॉमर्स सेंटर में सर्च शुरू की थी, जहां आज भी सर्च जारी है।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
ओडिशा के सिमलीपाल नेशनल पार्क में आग का तांडव जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्थिति की समीक्षा की और आग पर काबू पाने के लिए अधिकारियों को उपाय ढूंढने के लिए कहा।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,427 है जिसमें 19 सक्रिय मामले, 4,398 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अरैल इलाके के कछार में एसटीएफ से मुठभेड़ दो बदमाश वकील पाण्डेय उर्फ राजू पाण्डेय और अमजद उर्फ पिंटू मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर थे। बीते कुछ दिनों से दिलीप मिश्रा के लिए काम कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, वकील पाण्डेय पर 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश था। दोनों मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर थे, मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद दिलीप मिश्रा के लिए काम कर रहे थे। इन दोनों ने रांची के होटवार जेल के जेल अधिकारी की हत्या की सुपारी ली थी। प्रयागराज में भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति की हत्या की साजिश थी।
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 04 Mar 2021, 7:55 AM IST