
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को यहां के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीपीआईए) पर युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटने पर 77 उड़िया छात्रों का स्वागत किया। पटनायक ने एक ट्वीट में कहा, "वापस आए हमारे छात्रों का ओडिशा में स्वागत है। यह बड़ी राहत की सांस है कि हमारे बच्चे रूस-यूक्रेन युद्ध में कष्टदायक समय बिताने के बाद युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित लौट आए हैं।"
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार ओडिशा के बाकी छात्रों की सुरक्षित घर वापसी में मदद करने के अपने प्रयास जारी रखेगी। पटनायक ने छात्रों से बातचीत की और कहा कि राज्य सरकार उनकी पढ़ाई को भारत में जारी रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने सोमवार को शहर के स्कूलों और कॉलेजों के आसपास 22 मार्च तक निषेधाज्ञा लागू करने का फैसला लिया है।
आदेश में कहा गया है कि बेंगलुरु शहर में स्कूलों, पीयू कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों या इसी तरह के अन्य शिक्षण संस्थानों के 200 मीटर क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार की कोई भी सभा, आंदोलन या विरोध की इजाजत नहीं है और पहले लागू की गई निषेधाज्ञा को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।
यह उल्लेख करते हुए कि राज्य के कुछ हिस्सों में, पिछले कुछ हफ्तों में, स्कूलों और कॉलेजों में वर्दी के नियमों को सख्ती से लागू करने के संबंध में विरोध और आंदोलन हुए हैं, उन्होंने कहा कि कई जगहों पर विरोध प्रदर्शनों ने सार्वजनिक शांति को भंग कर दिया है। बेंगलुरु शहर में सार्वजनिक शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित सुरक्षा उपाय शुरू करना बहुत आवश्यक माना जा रहा है और यही वजह है कि इस प्रकार के आदेश जारी किए गए हैं।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया है कि उनका चार्टर्ड फ्लाइट आज हादसे का शिकार होते-होते बचा। उन्होंने कहा कि पायलट की दक्षता से विमान टक्कर से बच गया, जब एक और विमान अचानक उनके विमान के सामने आ गया। अभी तक एटीसी और डीजीसीए से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
पिछले 12 दिनों से चल रहे युद्ध के बाद आज रूस-यूक्रेन के बीच बेलारूस में तीसरे दौर की वार्ता शुरू हो गई है। इस बीच खबर है कि शुरुआती बातचीत में रूस ने यूक्रेन के सामने कुछ शर्तें रखी हैं, जिनके मानने पर तत्काल युद्ध खत्म कर देगा।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
पिछले 12 दिनों से चल रहे युद्ध में एक बार फिर रूस को बड़ा झटका देते हुए यूक्रेनी सेना ने मायकोलाइव हवाई अड्डे को वापस छीन लिया है। कीव इंडिपेंडेंट ने क्षेत्रीय गवर्नर विटाली किमो के हवाले से खबर में एयरपोर्ट पर यूक्रेन के नियंत्रण का दावा किया है।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,223 नए मामले सामने आए, 2,424 मरीज़ ठीक हुए और 4 मरीज़ों की मौत हुई।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग ने वैश्विक स्तर पर खाद्य आपूर्ति के लिये भी नयी बाधायें पैदा कर दी हैं, जिससे खाद्य संकट और अधिक गहरायेगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की बड़ी उर्वरक कंपनियों में शुमार यारा इंटरनेशनल के प्रमुख स्वेन टोर होल्स्टर का कहना है कि आज के समय खेती बहुत अधिक हद तक उर्वरक पर निर्भर है।
स्वेन ने कहा कि दुनिया की अधिकांश आबादी की थाली में खाना इसीलिये पहुंच पाता है कि किसान उर्वरक का उपयोग करते हैं। अगर किसान कुछ फसलों में उर्वरक का इस्तेमाल न करें तो फसल का उत्पादन 50 फीसदी से अधिक घट सकता है।
उन्होंने कहा कि पहले से ही दुनिया में खाद्य संकट से करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। गत दो साल के दौरान यानी कोरोना महामारी के कारण इस सूची में 10 लाख से अधिक लोग और जुड़ गये हैं, जिन्हें भूखे पेट सोना पड़ता है। ऐसी हालत में इस जंग ने और भी मुश्किलें पैदा कर दी हैं।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
यूक्रेनी सरकार ने खुलासा किया है कि वह एक 'हाइब्रिड युद्ध' लड़ रही है, जहां रूस समर्थित खतरे वाले अभिनेता हमारे इंटरनेट नेटवर्क पर हमला कर रहे हैं, जबकि उनकी सेनाएं जमीन पर भौतिक बुनियादी ढांचे पर हमला कर रही हैं।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
अंतरराष्ट्रीय अदालत में रूस के खिलाफ सुनवाई हो रही है। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में अर्जी दी थी। इस मामले की सुनवाई हेग में हो रही है। यूक्रेन ने कहा है कि रूस उसके देश में सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोके। अदालत यूक्रेन की इस अर्जी पर विचार कर रही है।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। फोन कॉल करीब 50 मिनट तक चली। उन्होंने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी और रूसी टीमों के बीच वार्ता की स्थिति पर PM मोदी को जानकारी दी।”
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें। PM मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारों की स्थापना की घोषणा की सराहना की
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और अन्य मुद्दों को लेकर जन अधिकार पार्टी (जाप) ने पटना में राजभवन की ओर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर पानी की बौछार की।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
रूस और यूक्रेन युद्ध में चीन मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि चीन 'जरूरी मध्यस्थता' करने के लिए तैयार है। चीन के विदेश मंत्री का ये बयान रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले आया है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन के संकट का समाधान करने के लिए चीन हर तरह की कोशिश करेगा। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस के साथ चीन की दोस्ती अभी भी चट्टान की तरह अडिग है।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “आज 100 CNG और एक इलेक्ट्रीक बस लोगों के लिए उतारी जा रही हैं। आने वाले समय में 300 इलेक्ट्रीक बस शामिल की जाएगी। दिल्ली में 7,000 बसों का जो आंकड़ा है उसे हम पार कर गए हैं। इलेक्ट्रीक बस से किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता है।”
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी बमबारी में 8 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच रूस के माइकोलाइव शहर में एक रॉकेट से भी हमला किया गया है।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की। फोन कॉल लगभग 35 मिनट तक चली। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की।”
प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन मांगा।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। लुहान्सक शहर में शक्तिशाली विस्फोट हुआ है। खबरों के अनुसार, एक तेल डिपो में आग लग गई है। चश्मदीदों के अनुसार, सिटी सेंटर में तेज धमाका सुनाई दिया। विस्फोट के तुरंत बाद तेल डिपो में आग लग गई। इस हमले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। ब्लास्ट के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा। लुहान्सक पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) के प्रमुख के सलाहकार रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेनी बलों ने तेल डिपो पर मिसाइल हमला किया है। बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस हमले की शुरुआत से पहले लुहान्सक को स्वतंत्र देश का दर्जा दे दिया था।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अनुरोध पर मानवीय गलियारों को खोलने के लिए रूसी सेना ने यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा की है।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
यूक्रेन में रूस की बमबारी जारी है। ओडेसा में रूस ने मिसाइल से हमला किया है। खारकीव में रिहायसी इलाकों में रूस ने बमबारी की है। यूएन के मुताबिक, रूसी हमले में अब तक 364 लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच पोप फ्रांसिस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में खून की नदियां बह रही हैं।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
यूक्रेन संकट के बीच एक भारतीय युवक अपने पालतू जानवर के साथ यूक्रेन के खार्किव से भारत लौटा। रंजीत रेड्डी ने बताया, "मैंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया था जिसके बाद उन्होंने मुझे अपने साथ पालतू जानवर को ले जाने की इजाज़त दी गई। मैं बैंगलोर का निवासी हूं।"
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र स्पेशल फ्लाइट से बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचे। एक छात्रा ने बताया, "बॉर्डर तक पहुंचना बहुत मुश्किल था, हमें लगभग 25 किलोमीटर चलना पड़ा। उसके बाद भारतीय दूतावास ने हमारी मदद की। इससे हमारी पढ़ाई खराब नहीं होनी चाहिए।"
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने घोषणा की कि कल वह हमारी डिफेंस इंडस्ट्री एंटरप्राइजेज पर बमबारी करेगा। उनमें से ज़्यादातर हमारे शहरों में स्थित हैं जिनके आसपास नागरिक हैं। यह हत्या है।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन को झटका लगा है। पोलैंड ने अपने विमान चालकों को यूक्रेन भेजने और अपने हवाई क्षेत्रों के इस्तेमाल की इजाजत देने से मना कर दिया है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 'ग्रीन सिग्नल' देते हुए कहा था कि नाटो के सदस्य यूक्रेन में लड़ाकू विमान भेज सकते हैं। रूस पहले ही चेतावनी दे चुका था कि अगर नाटो से जुड़े मुल्कों की तरफ से यूक्रेन को सैन्य मदद दी गई तो वो जवाबी कार्रवाई करेगा।
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 07 Mar 2022, 7:18 AM IST