उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता का ऐलान किया है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तराखंड के डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) नीलेश आनंद भरने ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और मुख्य आरोपी को सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को 15 दिनों में पैसे को दोगुना करने का वादा करके पावर बैंक ऐप में निवेश करने का लालच देता था।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सचेंडी में एक बस और लोडर के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे बाद बस पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कोरोना के मामलों के कम होने पर भी लोगों से सावधान रहने की अपील की है। एक ट्वीट में कांग्रेस ने कहा कि ध्यान रहे, कोरोना के केस कम हो रहे हैं, बीजेपी सरकार का अहंकार नहीं। इसलिए रहें सतर्क और सजग भी रहें।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के मॉक ड्रिल में 22 मरीजों की मौत के वायरल वीडियो के मामले में जिलाधिकारी ने अस्पताल को क्लीन चिट दे दिया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि आगरा एक छोटा शहर है, यहां 22 लोगोंं की मौत पर हंगामा मच गया होता।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
झारखंड सरकार ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर रूपा तिर्की की मौत के मामले की जांच के लिए झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया। आयोग छह महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करेगा।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के हापुड़ के आदर्श नगर के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी के विरोध में अपने घरों पर बिकाऊ होने का इश्तेहार लिखवा दिया है। एक निवासी ने कहा कि यह एक दलित कॉलनी है। कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण करीब 80-90 परिवार अपने घर बेचने के लिए तैयार हैं। कोई भी हमारी नहीं सुनता है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के दाम तय कर दिए हैं। इसके मुताबिक निजी अस्पताल में ₹780 में कोविशील्ड, ₹1410 में कोवैक्सिन और ₹1145 में लगेगी स्पूतनिक वैक्सिन की डोज लगेगी।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक शख्स ने सरेआम तमाचा जड़ा दिया। न्यूज एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पकड़े गए लोगोंं से पूछताछ जारी है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, “भारत का या विश्व का डेटा देखें तो अब तक ऐसा कोई डेटा नहीं आया जिसमें दिखाया गया है कि बच्चों में अब ज्यादा गंभीर संक्रमण है। अभी कोई सबूत नहीं है कि अगर कोविड की अगली लहर आएगी तो बच्चों में ज्यादा गंभीर संक्रमण होगा।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस से बात करते हुए बताया, “जहां 7 मई को देश में प्रतिदिन के हिसाब से 4,14,000 मामले दर्ज़ किए गए थे, वे अब 1 लाख से भी कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 86,498 मामले देश में दर्ज़ किए गए। यह 3 अप्रैल के बाद अब तक एक दिन के सबसे कम मामले हैं।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 316 नए मामले सामने आए, 521 रिकवरी और 41 मौतें रिपोर्ट हुईं।
कुल मामले: 14,29,791
कुल रिकवरी: 14,00,161
कुल मुत्यु: 24,668
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
कुछ अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ पोर्टल्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट्स भारत सहित दुनिया भर में नहीं खुल रहे हैं। इनमें न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन शामिल हैं। खबरों के मुताबिक कोई तकनीकी समस्या सामने आ रही है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
बीजेपी की अलीगढ़ इकाई ने जहरीली शराब कांड के कथित सरगना ऋषि शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल पाल सिंह ने ऋषि शर्मा की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।
अलीगढ़ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए शर्मा समेत सभी पांचों मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
असम में कोरोना प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद गुवाहाटी के बाजार में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
बिहार के बांका के नागर क्षेत्र में एक मदरसे में विस्फोट होने पर एसपी ने कहा, “सुबह 8 बजे सूचना मिली तो टीम पहुंची। छत और दरवाजा गिरा हुआ है। अभी यह नहीं कह सकते कि विस्फोट कैसे हुआ। जांच के बाद बता पाएंगे। प्रारंभिक सूचना थी कि गैस सिलेंडर फटा है। उसके बाद सूचना मिली कि बम ब्लास्ट हुआ है।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आज देर शाम-रात या कल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने दी है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, “प्रधानमंत्री ने टीकाकरण की सारी जिम्मेदारी केंद्र के ऊपर ली है तो हम उनको धन्यवाद देना चाहते हैं और अपेक्षा करते हैं कि जो रुकावटें आ रही थीं वे अब दूर हो जाएंगी और जल्द से जल्द सबका टीकाकरण हो जाएगा।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 47 गांव ऐसे हैं, जहां अब तक एक भी व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। बैतूल के यह गांव आदिवासी बाहुल्य हैं।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं पर हमले पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, “जहां घटनाएं आई हैं उसे ज़िला प्रशासन से बता दिया गया है। उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी के माध्यम से उनके साथ टीम गठित करके जहां भी ये हुआ है वहां कार्रवाई के लिए बोल दिया गया है।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा, “लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लॉकडाउन खत्म करते हुये शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4:00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5:00 बजे अपराह्न तक बढ़ेंगी”
सीएम ने आगे कहा, “आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। रात्रि कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। हर जिले में 600 से कम सक्रिय मामलों के साथ राज्य में सक्रिय मामले 14,000 हैं।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 24.65 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.19 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, “बीमारी के सामने एक टीका ही है जो हम सबको सुरक्षित रख सकता है, इस बात को समझने में इन्हें इतना समय लगा। अभी भी इनका बयान ठीक नहीं है, देश के प्रति इनकी सोच बहुत हल्की है।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, “बीजेपी सरकार में ऑक्सीजन को लेकर तमाम दावे और दौरे हुए। प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी से लगायत अनेक जिम्मेदारों ने वाहवाही लूटी। आगरा की यह घटना सरकार और व्यवस्था की निर्ममता और निकम्मेपन का प्रमाण है। दोषियों पर अविलंब कार्यवाई हो और परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएं।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू हटाए जाने के बाद अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया। प्रदेश में 4 जिलों मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी ज़िलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा के अस्पताल में ऑक्सीजन के मॉक ड्रिल के दौरान 5 मिनट में 22 कोरोना मरीजों की मौत की खबर पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी शासन में ऑक्सीजन और मानवता दोनों की भारी कमी है। इस खतरनाक अपराध के जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।”
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
महाराष्ट्र में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने पुणे में उस फैक्ट्री का दौरा किया जहां कल आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के जिला न्यायाधीश, संबंधित डीसीपी और अन्य की अध्यक्षता में एक गवाह संरक्षण समिति ने छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या मामले में गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश दिया।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। दर्शन करके आए एक श्रद्धालु ने बताया, "व्यवस्था बहुत अच्छी है। मंदिर नियम के साथ खुला है, दो गज़ की दूरी बनाई गई है।"
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की सब्जी मंडियों में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते और बिना मास्क के दिखे। एक व्यक्ति ने कहा,''प्रशासन ने थोड़ी छूट दी तो लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया।उसे थोड़ा सख्त होना चाहिए। लोगों को भी सोचना चाहिए कि यहां कर्फ्यू क्यों नहीं हटाया गया।''
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
देश में 24 घंटे में कोरोना के वायरस के 86,498 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,96,473 हो गई है। 2,123 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,51,309 हो गई है। 1,82,282 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,73,41,462 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,03,702 है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद जम्मू-मानसर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एक ग्रामीण ने बताया, "रोड की ब्लैक टॉपिंग शुरू हुई है, हम इसके लिए उपराज्यपाल का शुक्रिया अदा करते हैं। सड़क की कनेक्टिविटी अच्छी है लेकिन काफी देर बाद ब्लैक टॉपिंग हो रही है।"
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
जम्मू-कश्मीर में राजौरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में वैक्सीन लगाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर जा रही है। कोटरंका के तहसीलदार ने कहा, ''स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बारिश में भी 3-4 किलोमीटर पैदल चलकर जाते हैं। उनका काम शब्दों में बताना मुश्किल है।''
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 317 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 13,996 है जिसमें 3,388 सक्रिय मामले, 10,553 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 55 मौतें शामिल हैं।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
पश्चिम बंगाल के हुगली में तूफान और बारिश ने तबाही मची है। बताया जा रहा है की तीन महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। इलाके में राहत और बचाव का काम मजारी है।
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Jun 2021, 8:19 AM IST