कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना संकट से निपटने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
खड़गे ने प्रधानमंत्री के साथ ही उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को भी रविवार को पत्र लिखा और कोरोना को नियंत्रित करने के लिए उनसे कदम उठाने का आग्रह किया है और महामारी के संकट से निपटने के लिए सुझाव भी दिए है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सबसे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए और केंद्रीय बजट में टीकाकरण के लिए जो 35 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है उसका इस्तेमाल कर सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जाना चाहिए।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,084 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14,770 लोग डिस्चार्ज हुए और 121 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 579 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 135 लोग डिस्चार्ज हुए और 15 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,280 है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
एक बैरक की लोहे की ग्रिल काटने के बाद 13 कैदी हरियाणा की कोविड -19 विशेष जेल से फरार हो गए। जबकि चार रेवाड़ी के एक जेल के हैं, जबकि नौ महेंद्रगढ़ के हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी भागने वाले रेवाड़ी में निमार्णाधीन जेल में बंद थे, कोविड पॉजिटिव थे और शनिवार देर रात भागने में सफल रहे। भागने वाले कुछ अपराधी पर बलात्कार, हत्या और डकैती के आरोपी हैं। राज्य भर से कुल 493 कोविड पॉजिटिव कैदियों को रेवाड़ी जेल में रखा गया है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से फैल रहा है। इस बीच यूपी के सीतापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की तबियत बिगड़ गई है। रामपुर से सांसद आजम खान की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
महाराष्ट्र: मुंबई में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 2,403 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,375 लोग डिस्चार्ज हुए और 68 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 6,76,475
कुल मृत्यु: 13,817
कुल डिस्चार्ज: 6,13,418
सक्रिय मामले: 47,416
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
लक्षद्वीप, हरियाणा और असम ने रविवार को लगातार दूसरे दिन इस संकट के बीच कोरोना वैक्सीन का सबसे ज्यादा नुकसान करने वाले शीर्ष-10 राज्यों में अपना स्थान बनाए रखा। देश में कोविड -19 वैक्सीन की बढ़ती मांगों के बीच, प्रमुख इंजेक्शन की बर्बादी सरकार के लिए चिंता का विषय रहा है, जो रविवार को सुबह 8 बजे तक लक्षद्वीप में सबसे अधिक 22.74 प्रतिशत बर्बादी की रिपोर्ट है। केंद्र शासित प्रदेश में कथित तौर पर शनिवार सुबह 8 बजे तक 22 प्रतिशत कोविड के टीके बर्बाद कर दिए।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
केरल में आज में #COVID19 के 35,801 नए मामले सामने आए हैं। 29,318 लोग डिस्चार्ज हुए और 68 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले: 4,23,514
कुल डिस्चार्ज: 14,72,951
कुल मृत्यु: 5,814
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
आज पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एक फोन कॉल के दौरान पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से ऑक्सीजन का कुल कोटा बढ़ाकर 300 मीट्रिक टन करने का आग्रह किया और राज्य के लिए वैक्सीन की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि राज्य दोनों मामलों में कमी का सामना कर रहा है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
कोरोना कर्फ्यू को रविवार को पूरे जम्मू और कश्मीर में सात दिन और यानी 17 मई तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने कहा कि चल रहे कोरोना कर्फ्यू को सोमवार को सुबह 7 बजे समाप्त हो जाएगा। उसे अगले सोमवार तक यानी अगले सप्ताह तक बढ़ा दिया गया है।
अधिकारियों ने कहा, विस्तारित तालाबंदी जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में प्रभावी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर में प्रत्येक गुजरते दिन के साथ नए कोविड मामलों और मौतों की एक खतरनाक संख्या की रिपोर्ट कर रहा है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर में केवल ज़रूरी चीजों की गतिविधि जारी रहेगी।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले लोग ही महामारी के साइलेंट स्प्रेडर बन रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों ने इस बात को लेकर चिंता भी जाहिर की है। बंगाल में कई मामले ऐसे आ रहे है जिसमें वैक्सीन लगवाने के कुछ दिन बाद लोगों में कोरोना के लक्षण नजर आए और टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। वे खुद एंटीबॉडी की वजह से बच गए लेकिन कई लोगों को उन्होंने संक्रमित कर दिए।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कल सुबह 7 बजे तक जो आंशिक कर्फ्यू लगाया था उस कर्फ्यू को बढ़ाकर अब 17 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है। पिछले 8 दिनों में प्रदेश में सक्रिय मामलों में 77,000 से अधिक की कमी आई है। प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाई जा रही है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा, “पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 296 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कल प्रदेश में 2,29,186 सैंपल की जांच की गई। संक्रमण के बाद कुल 12,54,045 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।”
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
तमिलनाडु के रामनाथपुरम के एक गांव में काफी संख्या में लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी करते दिखे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने लोगों का चालान किया। तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
बेंगलुरु बेड घोटाला मामले पर संयुक्त सीपी, क्राइम संदीप पाटिल ने कहा कि जांच में अस्पतालों में अनियमित बिस्तर बुकिंग का पता चला है और आगे की जांच चल रही है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,336 नए केस सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13,23,567 हो गई है। वहीं, कोरोना की चपेट में आकर अब तक 19,344 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले में बीना रिफाइनरी के पास बन रहे 1000 बेड के कोविड अस्पताल का जायजा लिया और अधिकारियों से मुलाकात की।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं सर्वसम्मति से असम राज्य बीजेप विधानमंडल के नेता के रूप में श्री हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता घोषित करता हूं।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, “पहली मई से 18 वर्ष से अधिक के लोगों का जो वैक्सीनेशन शुरू हुआ था वह हम लोग 7 जिलों में कर रहे हैं। उसके बाद हमें 3.5 लाख कोविशील्ड की वैक्सीन मिल चुकी है। इससे हम सोमवार से 11 और जिलों में वैक्सीनेशन शुरू करने जा रहे हैं।”
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
मध्य प्रदेश के सागर जिले में कोरोना मरीजों के लिए 1000 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने बताया, ''काम बहुत तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि अगले 2 सप्ताह में हम सिविल वर्क पूरा कर लेंगे। उसके अगले एक सप्ताह में व्यवस्थाएं करके हम अस्पताल शुरू कर देंगे।''
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
पश्चिम बंगाल में गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम हुगली के चुचुरा पहुंची। टीम चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच एक बार फिर केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। राजधानी में कल से मेट्रो चलनी बंद होगी।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “कुछ लोग संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करने से नहीं हटते। कभी EVM, कभी चुनाव आयोग का कसूर निकालते हैं।जीत जाएं तब भी और हार जाएं तब भी करते थे। उनको तय करना होगा कि किसी संवैधानिक संस्था में उनका विश्वास है या नहीं है।”
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
कोरोना वायरस के कहर के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाया दिया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में पुंछ ज़िले के फागला से 19 ग्रेनेड बरामद किए हैं।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
यूनाइटेड किंगडम से 3 ऑक्सीजन जनरेटर और 1,000 वेंटिलेटर दिल्ली पहुंचे हैं। हर ऑक्सीजन जनरेटर की एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गोवा में आज से 24 मई तक के लिए कर्फ्यू लागू है। तस्वीरें पणजी की हैं।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला प्रशासन नगर निगम की मदद से होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करा रहा है। मेरठ के नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया, "जिला अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम ने तीन सेंटर खोले हैं।"
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,03,738 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,22,96,414 हुई। 4,092 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,42,362 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,36,648 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,83,17,404 है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा, “देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,22,75,471 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,65,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए।”
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लागू कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
डीआरडीओ उत्तराखंड के हल्द्वानी और ऋषिकेश में दो कोरोना केयर अस्पताल बना रहा है। हल्द्वानी के अस्पताल में 375 ऑक्सीजन बेड और 125 वेंटिलेटर बेड होंगे, ऋषिकेश के अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बेड और 100 वेंटिलेटर बेड होंगे।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केरल में लॉकडाउन लागू है, केरल में 16 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। तिरुवनंतपुरम में सड़कों पर सन्नटा पसरा है।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 169 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 7,551 है जिसमें 1,951 सक्रिय मामले, 5,583 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 17 मौतें शामिल हैं।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से पति की मौत के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। यह महिला इमारत की नौवीं मंजिल से नीचे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि उसने यह कदम अपने पति के कोरोना वायरस से मौत के बाद उठाया।
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 May 2021, 7:41 AM IST