असम के तिनसुकिया मंडल में विभिन्न संगठनों और संघों द्वारा बुलाए गए अनिश्चितकालीन रेल रोको अभियान को देखते हुए भारतीय रेल ने राज्य को जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके अलावा 8 ट्रेनों के गंतव्य से पहले ही खत्म करने का फैसला लिया गया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
हॉकी इंडिया ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब सैन्य पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया है। हॉकी संघ ने पंजाब सैन्य पुलिस के खिलाड़ियों को 12-18 महीने के लिए और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ियों को 6-12 महीने के लिए निलंबित किया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
पूरी दुनिया में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद से मंगलवार की शाम को राष्ट्रपति भवन को नारंगी रंग के प्रकाश से नहलाया गया है। यह संयुक्त राष्ट्र के यूनाइट टू एंड वॉयलेंस अगेंस्ट वूमेन मुहिम का हिस्सा है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
पंजाह के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज फैसला किया कि मोहाली के महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रारंभिक संस्थान (MRSAFPI में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की 11वीं और 12वीं की शिक्षा का खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
पंजाब पुलिस ने आज पचमढ़ी आर्मी कैंप से 6 दिसंबर को राइफल चोरी के मामले में होशियारपुर (पंजाब) से 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मध्य प्रदेश के डीआईजी इंटेलिजेंस का कहना है कि उनमें से हरप्रीत और जग्गा नाम के 2 आरोपी प्रदेश में वांछित हैं। उन्होंने बताया कि हरप्रीत जो कि सेना का एक जवान है, ट्रेनिंग के लिए पचमढ़ी कैंप आया था।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी को लगातार झटकों का दौर जारी है। मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने विधान भवन में राज्य के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर अटकलों को हवा दे दी। हालांकि उन्होंने कहा कि वह शिवसेना में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह बीजेपी से नाराज नहीं हैं, लेकिन पार्टी के 2-3 नेताओं से नाराज हैं।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
पीएम मोदी ने संविधान बिल (126वां संशोधन) के सर्वसम्मति से पास होने पर खुशी जताई है। इस बिल के पास होने से एससी-एसटी समुदायों को और 10 साल के लिए आरक्षण का विस्तार हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने नागरिकों, खासकर हाशिये पर पड़े लोगों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
असम में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन ने कहा है कि वह इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ कांग्रेस ने कल पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस मुख्यालय से सभी राज्य इकाइयों को कल अपने-अपने राज्य मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
संविधान संशोधन(126वां) बिल लोकसभा से पास हो गया है। इस बिल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों का आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने का प्रावधान है। वहीं इसमें संसद में एंग्लो इंडियन कोटा खत्म करने का प्रावधान है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के सबसे ताकतवर इमेजिंग सैटेलाइट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मंगलवार शाम 4 बजकर 40 मिनट से लॉन्चिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कल यानी 11 दिसंबर 2019 को दोपहर 3.25 बजे यह ताकतवर इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च हो गया है। इसका नाम है रीसैट-2बीआर1। इसके अंतरिक्ष में तैनात होने के बाद भारत की राडार इमेजिंग की ताकत में कई गुना इजाफा हो जाएगा। साथ ही दुश्मनों पर नजर रखना ज्यादा आसान हो जाएगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग की जाएगी।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। आठ दिसंबर को डीआरआई ने कोलकाता, रायपुर और मुंबई में तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तस्करी कर लाया गया 42 किलोग्राम सोने को जब्त किया गया, जिसका मूल्य करीब 16.5 करोड़ रुपये है। साथ ही इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। त्रिपुरा सरकार ने राज्य में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है। पुलिस को पता चला था कि मनु कंचनपुर क्षेत्र में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच जातीय संघर्ष के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। एहतियातन अफवाह को रोकने के लिए सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया-कर्नाटक ने बेंगलुरु में सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नित्यानदं की दो सहयोगी महिलाओं को कोर्ट ने 20 दिसंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। अहमदाबाद के डिप्टी एसपी एसएच सारदा ने बताया कि कोर्ट ने कोर्ट लाने और ले जाने के दौरान सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने सोमवार को संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में सहायक प्राध्यापक के रूप में डॉ. फिरोज खान के इस्तीफे के बाद, महीने भर से चल रहे अपने विरोध प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। बता दें कि फिरोज ने विश्वविद्यालय में कला संकाय के संस्कृत विभाग को जॉइन किया है।
बता दें कि संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग के छात्रों ने फिरोज खान की सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के फैसले का विरोध किया। छात्रों का कहना था कि एक गैर-हिंदू शिक्षक संस्कृत संकाय में धार्मिक अनुष्ठान नहीं सिखा सकता हैं। वह अन्य संस्कृत विभाग में भाषा तो पढ़ा सकता है, लेकिन धार्मिक अनुष्ठान नहीं सिखा सकता। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग बीएचयू प्रशासन और छात्रों के बीच एक महीने से अधिक समय से विवाद का विषय बना हुआ था।
(आईएएनएस के इनपुट साथ)
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर आरजेडी ने कहा कि संघ परिवार नाम का कैंसर भारत की धर्मनिरपेक्षता, विविधता, देश की आत्मा, उसकी पहचान को ही नष्ट कर रहा है। बहुत से विरोध कर रहे हैं पर बहुत बड़ी संख्या ऐसी भी है जो अपने अंदर पनप रहे घृणावश या निजी हितों के लिए इस मानवता विरोधी बीमारी का ही साथ दे रहे हैं।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली की एक कोर्ट ने उन्नाव रेप मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है जिसमें बीजेपी का पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी है। कोर्ट 16 दिसंबर को इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी रेहान को जांच के लिए अनाज मंडी में घटनास्थाल पर पहुंची। बता दें कि 8 दिसंबर को एक फैक्ट्री में आग लगने से 43 लोगों की जान चली गई थी।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम बिल का कड़ा विरोध करेंगे। यह एक ऐसा बिल है जो देश को विभाजित करेगा। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। नीतीश कुमार ने बिल का समर्थन करके बिहार की जनता को फिर धोखा दिया है। नीतीश कुमार बीजेपी और आरएसएस से डरते हैं।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज मुंबई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न और अन्य संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई हो।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
भारतीय खेल प्राधिकरण ने जानकारी दी कि भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में 300 पदकों का आंकड़ा छू लिया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम के छात्रों ने गुवाहाटी की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि विधेयक सोमवार देर रात लोकसभा में पारित किया गया था। वहीं राज्यसभा में बुधवार को पेश किया जाएगा। वहीं डिब्रुगढ़ में छात्र संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और आगजनी किया।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने देश में शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति के विरोध में 'छात्र अधिकार' रैली आयोजित की।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में एससी-एसटी को आरक्षण देने के मामले की सुनवाई 28 जनवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट में होगी।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर के हालातों पर लोकसभा में गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर की सरकार ने बताया है कि शांति भंग करने, राज्य में कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले पत्थरबाजों समेत कुछ लोगों, ओवर ग्राउंड वकर्स, अलगाववादियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इन हिरासतों को समय-समय पर समीक्षा हो रही है।”
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
भारत में यूरोपियन यूनियन के राजदूत यूगो अस्टुटो ने कहा कि एफटीए पर बातचीत 2013 से रुकी हुई है। यूरोपियन यूनियन को उम्मीद है कि एफटीए पर बातचीत टेक्निकल लेवल पर हो, इन्वेस्टमेंट ट्रीटी पर बातचीत पहले होनी चाहिए।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर जेडीयू महासचिव पवन वर्मा ने कहा कि मैं नीतीश कुमार से अपील की है कि राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के समर्थन पर पुनर्विचार करें। यह बिल असंवैधानिक, भेदभावपूर्ण और देश की अखंडता और सौहार्द के खिलाफ है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो ने कहा कि अगस्त से कश्मीर पर हमारी स्थिति नहीं बदली है। हमने राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर जोर दिया है। संचार के साधनों को कश्मीर में बहाल किया जाना चाहिए। हमारी स्थिति सुसंगत रही है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
उन्होंने आगे कहा कि हम कश्मीर की स्थिति पर चिंतित हैं। कश्मीर में आंदोलन की स्वतंत्रता और सामान्य स्थिति को बहाल करना महत्वपूर्ण है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब तक चीजें स्पष्ट नहीं होंगी हम बिल (नागरिकता संशोधन विधेयक) का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये भ्रम है कि बीजेपी देश की चिंता करती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई भी नागरिक इस बिल की वजह से डरा हुआ है तो उसका संदेह दूर करना जरूरी है। वे हमारे लोग हैं, उनके सवालों का जवाब देना जरूरी है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
जी किशन रेड्डी ने राहुल गांधी द्वारा किसानों की आत्महत्याओं पर पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, जैसा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा बताया गया कि कई राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में किसानों द्वारा आत्महत्याओं पर "नील" डेटा सामने आया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
विदेश मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर एक अमेरिकी आयोग के बयान को अवांछनीय और सही नहीं बताया।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
गो-एयर की सिंगापुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान के कुछ देर बाद ही वापस लौटने को मजबूर हुई। इंजिनियरिंग टीम विमान की जांच कर रही है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली-एनसीआर के यूनाइटेड नर्सेज असोसिशन ने महाराष्ट्र स्टेट प्राइवेट नर्सिंग यूनियन के साथ मिलकर दिल्ली सचिवालय तक विरोध मार्च किया। प्राइवेट सेक्टर का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग की।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
केरल सरकार ने संगीतकार बालाभास्कर की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। बालाभास्कर और उनकी दो साल की बेटी की 25 सितंबर, 2018 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह फैसला उनके पिता की शिकायत पर लिया गया है जिन्होंने उनकी मौत पर संदेह जताया था।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को कल सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन पर बोले शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि अलग भूमिका होती है क्या हमारी? राष्ट्र की हित की भूमिका लेकर शिवसेना खड़ी रहती है। ये किसी की मोनोपोली नहीं है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली में शिक्षा के निजीकरण और यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ एनएसयूआई सड़क पर उतर गई है और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं देश में घटते रोजगार को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया और सड़कों पर पकौड़े और चाय बेचे।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास होने के बाद मंगलवार को राहुल गांधी ने इस पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नागरिकता संशोधन बिल भारतीय संविधान पर हमला है। जो भी इसका समर्धन करता है, वह हमारे राष्ट्र की नींव पर हमला कर रहा है और उसे नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।”
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर मुद्दे पर बोलेने वाले पीएम इस मामले (महिलाओं के खिलाफ अपराध) में चुप हैं। 'मेक इन इंडिया' से भारत 'रेप इन इंडिया' ओर बढ़ रहा है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
पी चिदंबरम ट्वीट कर कहा, “नागरिकता संशोधन बिल असंवैधानिक है। संसद एक विधेयक पारित करती है जो स्पष्ट तौर पर असंवैधानिक है। जिसके बाद युद्ध का मैदान उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित हो जाता है।”
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “पिछली रात आधी रात को, भारत के बड़े और संकीर्ण सोच वाले बहिष्कार की कोशिश की पुष्टि की गई क्योंकि लोकसभा में सीएबी पारित किया गया था। हमारे पूर्वजों ने हमारी आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उस स्वतंत्रता में, समानता का अधिकार, और धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।”
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
उन्होंने आगे ट्वीट में कहा, “हमारा संविधान, हमारी नागरिकता, एक मजबूत और एकीकृत भारत के हमारे सपने हम सभी के हैं। हम अपने संविधान को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने के लिए इस सरकार के एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे और उस मूल आधार को नष्ट कर देंगे, जिस पर हमारे देश का निर्माण हमारी सभी शक्तियों के साथ हुआ था।”
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछते हुए कहा कि लगता है कि कश्मीर में रामराज आ गया है। कश्मीर में कौन सी नॉर्मलेंसी आई है। हमारे नेता राहुल गांधी को वहां नहीं जाने दिया जाता है। हिरासत में लिए गए नेताओं को कब छोड़ा जाएगा। इस पर अमित शाह ने कहा कि सभी जगहों से धारा-144 हटा दी गई है। जम्मू-कश्मीर में हालात एकदम सामान्य है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
उन्होंने आगे कहा कि जेल में रखे गए नेताओं को रिहा करने पर स्थानीय प्रशासन को फैसला लेना है। वो जब सही करेंगे, उनकी रिहाई हो जाएगी। अमित शाह ने कहा, “कश्मीर में 99.5 फीसदी छात्र परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, श्रीनगर में 7 लाख लोगों ने ओपीडी सेवा ली है। कर्फ्यू और धारा 144 हटाई जा चुकी है। लेकिन अधीर रंजन चौधरी जी के सामान्य हालात का पैमाना केवल राजनीतिक काम हैं। स्थानीय चुनाव भी हुए हैं, उसका क्या।”
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली के अनाज मंडी में लगी आग की जूडिशल जांच और केस सीबीआई को देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
कांग्रेस सांसद के सुरेश ने महिलाओं, बच्चों और एससी/एसटी के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में दिया जीरो आवर का नोटिस।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
टीएमसी सांसद सुगाता रॉय ने जेएनयू छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में दिया जीरो आवर नोटिस।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली में संसद परिसर में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लेफ्ट ने विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
लोकसभा में मोदी सरकार के पास बहुमत था, लेकिन अब नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असली परीक्षा राज्यसभा में होनी है। क्योंकि राज्यसभा में अभी भी विपक्ष मजबूत है और बीजेपी कुछ कमजोर है। बुधवार को ये बिल राज्यसभा में आ सकता है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
लोकसभा में मंगलवार को किसानों की दयनीय स्थिति पर चर्चा होगी और दो विधेयकों को चर्चा और पारित कराने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। संविधान (एक सौ छब्बीसवां संशोधन) विधेयक, 2019 को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा जो भारत के संविधान में और संशोधन करेगा। विधेयक को सोमवार को सदन में पेश किया गया था।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण विधेयक, 2019 को आगे बढ़ाएंगी। विधेयक भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय सेवा बाजार को विकसित करने और विनियमित करने के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना को मंजूरी देता है।
सदन आगे विभिन्न कारणों से फसल के नुकसान और किसानों पर इसके प्रभाव पर चर्चा करेगा। चर्चा नियम 193 के तहत हो रही है और इसे 5 दिसंबर, 2019 को कांग्रेस के सुरेश कोडिकुन्निल द्वारा उठाया गया था।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने वरिष्ठ गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्म पुरस्कार देने और उनके नाम पर पटना यूनिवर्सिटी का नाम रखने की मांग को लेकर राज्यसभा में दिया जीरो आवर नोटिस। हाल ही में वशिष्ठ नारायण सिंह का हो गया था निधन।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में कल देर रात एक व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाने के बाद चार लोग घायल हो गए हैं। हमलावर पीड़ितों का जानकार बताया जा रहा है और अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
पूर्वात्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गुवाहाटी यूनिवर्सिटी और डिब्रुगढ़ यूनिवर्सिटी ने कल होने वाली परीक्षाएं टाल दी हैं।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
चिली की वायु सेना ने अपने एक मालवाहक विमान के लापता होने की सूचना दी, जो अंटार्कटिका की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस विमान में 38 लोग सवार थे।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
झारखंड के बोकारों में तैनात दीपेंद्र नाम के सीआरपीफए जवान ने अपने असिस्टेंट कमांडेंट समेत 3 की गोली मारकर हत्या की। इस घटना के बाद संतरी ने गोली चला कर आरोपी को काबू में किया।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम के जोरबात में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बिल को लोकसभा में पारित किया गया और मंगलवार या बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया। अब इस बिल को लेकर असम में बवाल जारी है। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन और ऑल असम स्टूडेंट यूनियन ने आज सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। वहीं डिब्रुगढ़ में छात्र संगठन ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे की बगावत के बाद अब एकनाथ खड़से ने भी कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खड़से ने कहा है कि चुनावों में हमारी पार्टी के कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हमारे खिलाफ काम किया। मैंने चंद्रकांत पाटिल (बीजेपी महाराष्ट्र अध्यक्ष) को कुछ ऑडियो और वीडियो सबूत के तौर पर दिए हैं और उनसे ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
हिसार के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की 2 बच्चियों समेत 7 बच्चों को प्रश्नों के उत्तर न दिए जाने पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है। लेकिन मामले ने तब तूल पकड़ लिया है। खबरों के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया है कि मासूम बच्चों के चेहरों पर कालिख पोतकर उन्हें बाकी कक्षाओं में घुमाकर शर्मिंदा किया गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Dec 2019, 7:48 AM IST